Mirzapur The Movie: 15 दिन में कालीन भैया का ऐसा भौकाल, ‘आवारापन 2’ की निकली हेकड़ी, ‘मिर्जापुर’ ने मुनाफे में मारी बाजी


Last Updated:

Mirzapur: The Movie Became 3rd Most Profitable Film Of 2026: कालीन भैया का भौकाल बॉक्स ऑफिस पर अब भी जारी है. ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के 15 दिन पूरे करते-करते ऐसा आंकड़ा छू लिया है, जिसने इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ को पीछे छोड़ दिया. दिलचस्प बात ये है कि यहां मुकाबला सिर्फ कमाई का नहीं, बल्कि रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट यानी ROI का है. एक नजर उस आंकड़े पर है, जिसने पूरा खेल बदल दिया है.

नई दिल्ली. बॉक्स ऑफिस पर कालीन भैया का भौकाल थमने का नाम नहीं ले रहा. रिलीज को 15 दिन बीत चुके हैं, लेकिन ‘मिर्जापुर द मूवी’ की रफ्तार अब भी चर्चा में है. फिल्म ने कमाई के मोर्चे पर तो अपना दम दिखाया ही, अब एक ऐसे आंकड़े में भी बाजी मार ली है, जहां इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ पहले उससे आगे थी. खास बात ये है कि मामला सिर्फ करोड़ों की कमाई का नहीं, बल्कि फिल्म से हुए असली मुनाफे का है. तीसरे शुक्रवार को भी फिल्म ने करोड़ों बटोरे और अब 2026 की फिल्मों के बीच इसकी स्थिति और दिलचस्प हो गई है. आखिर ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने कौन-सा बड़ा खेल कर दिया?

‘मिर्जापुर द मूवी’ की. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार को भारत में 2.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म की भारत में 15 दिनों की कुल नेट कमाई 206.20 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं, भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 245.64 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

फिल्म की कमाई का सबसे दिलचस्प आंकड़ा उसका रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट है. सैकनिल्क आंकड़ों की मानें तो ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने 15 दिनों में 116.20 करोड़ रुपये का ROI हासिल किया है. इसी के साथ फिल्म ने ‘आवारापन 2’ को पीछे छोड़ दिया है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इमरान हाशमी की फिल्म का ROI 111.12 करोड़ रुपये है. यानी महज 15 दिनों में ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने करीब 5 करोड़ रुपये ज्यादा ROI हासिल कर लिया है. यही वजह है कि फिल्म अब 2026 की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली हिंदी फिल्मों की सूची में अपनी जगह बना चुकी है.

‘मिर्जापुर द मूवी’ 2026 की बॉलीवुड फिल्मों में ROI के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है. इस लिस्ट में ‘धुरंधर 2’ 961.32 करोड़ रुपये के रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट के साथ सबसे आगे बताई जा रही है, जबकि ‘हनुमान अंश’ 241.58 करोड़ रुपये के रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट के साथ दूसरे नंबर पर है.

ओटीटी सीरीज के रूप में मशहूर हुई ‘मिर्जापुर’ की कहानी को जब बड़े पर्दे पर लाया गया तो शुरुआत में कई तरह की आशंकाएं थीं. लेकिन फिल्म के एक्शन, दमदार डायलॉग्स और स्टारकास्ट की बेहतरीन एक्टिंग ने सिनेमाघरों को स्टेडियम में बदल दिया. जिस तरह से तीसरे वीकेंड में भी फिल्म का क्रेज बरकरार है, उसे देखते हुए माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह कई और बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम करने वाली है.

तीसरे शुक्रवार को 2.75 करोड़ रुपये की कमाई यह बताती है कि रिलीज के दो हफ्ते पूरे होने के बाद भी फिल्म को दर्शक मिल रहे हैं. हालांकि, शुरुआती दिनों के मुकाबले रोज के कलेक्शन में गिरावट है, लेकिन 15वें दिन भी करोड़ों रुपये का कारोबार फिल्म की बॉक्स ऑफिस पकड़ को दिखा रहा है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Related posts

हनुमान अंश:43वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर भारी पड़ी फिल्म, जानें किन फिल्मों को दे रही कड़ी टक्कर? – Hanuman Ansh Day 43 Friday Box Office Collection

बॉक्स ऑफिस पर कॉमेडी फिल्म Vibe का धमाका, करीना की ‘दायरा’ को पछाड़ पहले ही दिन छाप डाले करोड़ों नोट

2026 में सूर्या की डबल हैट्रिक, ‘विश्वनाथ एंड संस’ बनी दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म