Morning News Brief: महाचक्रवात अर्नब आंध्रप्रदेश में तट से टकराया; पीएम मोदी बोलें- विकसित भारत की नींव वैज्ञानिक खोज पर टिकी


Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (27 अक्टूबर 2026) की खबरों में महाचक्रवात अर्नब आंध्रप्रदेश से तट से टकराया; पीएम मोदी बोलें- विकसित भारत की नींव वैज्ञानिक अनुसंधान पर टिकी; डोनाल्ड ट्रंप पर रेप का आरोप; Microsoft ने 60 हजार कर्मचारियों को जॉब छोड़ने का ऑफर दिया प्रमुख रहा।

1.  महाचक्रवात अर्नब आंध्रप्रदेश में तट से टकराया

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ मंगलवार देर रात साढ़े तीन बजे आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। तूफान के दौरान 125 से 135 kmph की रफ्तार से हवाएं चलीं। इसके असर से आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम, अनकापल्ली, काकीनाड़ा और कोनसीमा में भारी बारिश हो रही है। तूफान की निरंतर हवा की गति 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटा रही, जबकि झोंके 150 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गए। लैंडफॉल के बाद भी सिस्टम ने अपनी तीव्रता बनाए रखी और तटीय इलाकों में भारी तबाही मचाई।

पढ़े पूरी खबर…..

2. एम मोदी बोलें- विकसित भारत की नींव वैज्ञानिक खोज पर टिकी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारत मंडपम में इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव (ESTIC 2026) का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत’ की नींव वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार पर टिकी होगी। भारत का लक्ष्य केवल नई तकनीकों को अपनाना नहीं, बल्कि AI, सेमीकंडक्टर, अंतरिक्ष और साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी क्षमताओं को मजबूत करना है।

पढ़े पूरी खबर…..

3. डोनाल्ड ट्रंप पर रेप का आरोप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर स्विट्जरलैंड की पूर्व मॉडल और पूर्व मिस स्विट्जरलैंड बीट्रिस क्यूल ने रेप का गंभीर आरोप लगाया है। अमेरिकी संसद के डेमोक्रेटिक सदस्यों की ओर से जारी एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, क्यूल ने दावा किया कि 1993 में न्यूयॉर्क के प्लाजा होटल में ट्रंप ने उनके साथ जबरन यौन संबंध बनाए थे। हालांकि, ये आरोप हैं और रिपोर्ट में शामिल दावों को स्वतंत्र रूप से सत्यापित किया जाना जरूरी है।

पढ़े पूरी खबर…..

4. Microsoft ने 60 हजार कर्मचारियों को जॉब छोड़ने का ऑफर दिया

सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी करेगा। माइक्रोसॉफ्ट 60 हजार कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर दिया है। माइक्रोसॉफ्ट ने यह ऑफर भारत, अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा के कर्मचारियों को दिया है। कर्मचारियों को 1 दिसंबर तक फैसला लेने की मोहलत दी गई है। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर भारी निवेश कर रही है। कंपनी ने तीन महीने पहले 4800 कर्मचारियों की छंटनी की थी।

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरें……

BJP कार्यकर्ता के हत्यारोपी का एनकाउंटर: पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद की शमशेरगंज थाना पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ता सुजित मंडल की हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई तहत मुख्य आरोपी सामायून शेख को एनकाउंटर के दौरान मार गिराया है. शमशेरगंज के रहने वाले भाजपा कार्यकर्ता सुजित मंडल 28 अगस्त 2026 को लापता हो गए थे. बाद में उनका शव तीन टुकड़ों में कटा हुआ बरामद हुआ था. (पूरी खबर पढ़े)

नितिन गडकरी बोले- E20 फ्यूल के खिलाफ पैसे देकर चलाया गया प्रोपेगेंडाः केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने E20 पेट्रोल के खिलाफ हुए विरोध को पैसे देकर चलाया गया अभियान बताया है। उन्होंने कहा कि करीब तीन महीने पहले इस ईंधन को लेकर काफी शोर मचाया गया था, लेकिन अब विरोध कम हो गया है। उनका यह बयान केंद्र सरकार की ओर से 100% एथेनॉल-ब्लेंडेड फ्यूल (E100) के इस्तेमाल को मंजूरी दिए जाने के एक दिन बाद आया है। (पूरी खबर पढ़े)

महाराष्ट्र में 13,928 किसान ने आत्महत्या की: महाराष्ट्र की धरती किसानों के लिए कब्रगाह साबित हो रही है। खेती और कर्ज के संकट से जूझ रहे किसान मौत को लगे लगा रहे हैं। महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या से जुड़े नए चौंकाने आंकड़े ने सनसनी मचा दी है। ये आंकड़ें आरटीआई (RTI) में सामने आया है। आंकड़ों के मुताबिक जनवरी 2022 से जून 2026 के बीच राज्य में 13,928 किसानों ने आत्महत्या की। यानी औसतन हर दिन 8 से ज्यादा किसानों ने जान गंवाई। (पूरी खबर पढ़े)

भारत ने बिना वीटो के UNSC की स्थायी सदस्यता ठुकराईः संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में स्थायी सदस्यता को लेकर भारत ने अपना रुख एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है। भारत ने कहा है कि वह बिना वीटो पावर के स्थायी सदस्यता स्वीकार नहीं करेगा। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत हरीश पर्वथनेनी ने ऐसी व्यवस्था को ‘सेकंड क्लास’ यानी दूसरे दर्जे की सदस्यता करार दिया। भारत का कहना है कि सुरक्षा परिषद में सुधार तभी सार्थक होगा, जब नए स्थायी सदस्यों को मौजूदा पांच स्थायी सदस्यों (P5) के समान अधिकार मिलेंगे। (पूरी खबर पढ़े)

ज्ञानेश कुमार और SIR पर सुनवाई दिवाली तक टलीः मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर (SIR) और ज्ञानेश कुमार के फैसलों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई है। याचिकाओं पर आज सुनवाई होनी थी। हालांकि चुनाव आयोग के लफनामे का जवाब देने के लिए याचिकाकर्ता ने समय मांगा। इसके बाद देश के शीर्ष न्यायालय ने 10 दिन की मोहलत दी। अब मामले की अगली सुनवाई 17 नवंबर को सुनवाई हो सकती है। (पूरी खबर पढ़े)

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



Source link

Related posts

Haryana Morning News : 12,000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, केंद्र से बुलाए जाएंगे 4 IAS अधिकारी, हरियाणा में लगेंगे 10 नए ऑटोमेटिक वेदर स्टेशन, समेत पढ़े सुबह की बड़ी खबरें…

CG Morning News : CM साय का आज दो जिलों का दौरा… महिला आयोग में होगी जनसुनवाई… रायपुर की चरमराई सफाई व्यवस्था के खिलाफ होगा प्रदर्शन… पढ़ें और भी खबरें

MP Morning News: इंदौर और शाजापुर दौरे पर रहेंगे CM डॉ मोहन यादव, अर्बन ग्रोथ कांक्लेव 2026 का आयोजन, मुख्यमंत्री करेंगे संवाद, ई-विधानसभा पर ट्रेनिंग प्रोग्राम, विधायकों का प्रशिक्षण सत्र आज से होगा शुरू