Morning News Brief: Pilot Smit-Netanyahu, Jaishankar-Russia & Yogi-Bhadohi


उत्तर प्रदेश28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फ्लाईदुबई एयरलाइन के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से बात की। CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लगातार तीसरे दिन विरोध प्रदर्शन हुआ। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 70 से बने रूस और भारत के रिश्ते पर चर्चा की।

⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

1. सुप्रीम कोर्ट में CEC ज्ञानेश कुमार, SIR प्रक्रिया और ECINet में बदलावों से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई होगी।

2. नोबेल प्राइज के घोषणाओं की शुरुआत, दोपहर 3 बजे फिजियोलॉजी या मेडिसिन के लिए नोबेल का ऐलान।

📰 कल की बड़ी खबरें…

1. स्मित बोले- हमलावर ने नमाज के बहाने कुल्हाड़ी मारी, नेतन्याहू ने भारतीय पायलट को इजराइल आने का न्यौता दिया

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फ्लाईदुबई एयरलाइन के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 6 मिनट फोन पर बात की। उन्होंने कहा- आप भारत और इजराइल के लोगों के सच्चे हीरो हैं। आप पूरी दुनिया के हीरो हैं।

नेतन्याहू ने स्मित को इजराइल आने का न्योता भी दिया। उन्होंने कहा- मैं आपको और अपने दोस्त पीएम मोदी को अगले स्वतंत्रता दिवस पर जश्न की मशाल जलाने का न्योता देना चाहता हूं।

नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित से पूछा कि फ्लाइट में आखिर हुआ क्या था। स्मित ने बताया कि हमले से पहले को-पायलट ने नमाज करने की बात कही। इसके कुछ मिनट बाद उसने अचानक कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

पूरी खबर पढ़ें…

2. ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे का मुंबई में प्रदर्शन, दिल्ली में भी AAP, स्टूडेंट यूनियन सड़क पर उतरे; 3 दिन में तीन प्रदर्शन

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रविवार को मुंबई में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने जॉइंट प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में हजारों लोग शामिल हुए। दोनों नेताओं ने मेट्रो स्टेशन से शुरू होकर महानगरपालिका भवन तक मार्च निकाला।

राज ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र में हुए SIR को रद्द किया जाए। सरकार किसकी बनेगी, ये फैसला जनता को तय करना है, चुनाव आयोग को नहीं। वहीं उद्धव बोले कि ज्ञानेश कुमार बीजेपी का हथियार हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ देश में पिछले तीन दिनों में दो शहरों में तीन बड़े प्रदर्शन हो चुके हैं। उसके अलावा अलग-अलग संगठन और पार्टियां भी विरोध मार्च निकाल चुकी हैं।

पूरी खबर पढ़ें…

3. योगी ने भदोही जिले का नाम बदला, अब संत रविदास नगर भदोही के नाम से जाना जाएगा

सीएम योगी ने रविवार को भदोही जिले का नाम बदल दिया। 50वें इंडिया कारपेट एक्सपो में उन्होंने कहा- अब भदोही ‘संत रविदास नगर भदोही’ के नाम से जाना जाएगा। सीएम ने इससे पहले 29 जुलाई, 2026 को वाराणसी में भदोही का नाम ‘संत रविदास नगर’ करने की घोषणा की थी। 32 साल में 5वीं बार भदोही का नामकरण किया गया है।

योगी ने संत रविदास के करीब 600 वर्ष पहले दिए संदेश का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने ऐसे राज की कामना की थी, जहां सबको अन्न मिले और बिना भेदभाव सभी साथ रहें। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है।

पढ़ें पूरी खबर…

4. ओवैसी बोले- मुसलमान किसी की बपौती नहीं, भाजपा और अखिलेश में मैच फिक्स

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार शाम श्रावस्ती में सपा और INDI गठबंधन में शामिल दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, यूपी या देश के मुसलमान किसी राजनीतिक दल की जागीर नहीं हैं। मुसलमान आपके बाप की बपौती नहीं है। हम इंसान हैं, सिर्फ वोटर नहीं। अगर आप हमें अपनी बपौती समझते हैं, तो आने वाले विधानसभा चुनावों में आपको इसका पता चल जाएगा।

ओवैसी ने आरोप लगाया कि सपा ने मुसलमानों से वोट लिए, लेकिन उनके सपनों को तोड़कर अपनी सत्ता के महल खड़े किए। उन्होंने मुस्लिमों से कहा- डरने या घबराने की कोई जरूरत नहीं है। भाजपा को जरूर रोकना होगा। यहां तीसरी बार भाजपा की सरकार नहीं बननी चाहिए।

पढ़ें पूरी खबर…

5. जयशंकर बोले- जब दुनिया पाकिस्तान के पीछे खड़ी थी, तब भारत के साथ रूस था; 70 साल से समर्थन में

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दिल्ली में म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा- जब पूरी दुनिया पाकिस्तान के साथ खड़ी थी, तब रूस ने भारत का साथ दिया। भारत-रूस के रिश्ते लंबे समय से अच्छे रहे हैं। नई दिल्ली के लिए मॉस्को के साथ रिश्ते सिर्फ आज की स्थिति से तय नहीं होते।

जयशंकर ने यूक्रेन युद्ध को लेकर कहा कि युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत, कूटनीति और समझौते का रास्ता अपनाना जरूरी है। प्रधानमंत्री मोदी भी कई बार यही बात कह चुके हैं। उन्होंने 2022 में रूसी राष्ट्रपति पुतिन से कहा था कि आज का दौर युद्ध का नहीं है।

जयशंकर ने कहा कि भारत ने रूस और यूक्रेन दोनों से बातचीत की है। इनमें ब्लैक सी में जहाजों की सुरक्षित आवाजाही, अनाज और ऊर्जा के निर्यात और अहम बुनियादी ढांचे पर हमले रोकने जैसे मुद्दे शामिल रहे।

पूरी खबर पढ़ें…

6. पाकिस्तानी एजेंट के हनीट्रैप में फंसा नेवी जवान, खुफिया जानकारी लीक करने के आरोप, कोयंबटूर से गिरफ्तार

आंध्र प्रदेश पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस (CI) सेल ने इंडियन नेवी के जवान प्रदीप मुखर्जी को कोयंबटूर से गिरफ्तार किया। उन पर पाकिस्तानी महिला खुफिया एजेंट को डिफेंस की सेंसिटिव जानकारी देने का आरोप है।

रिपोर्ट के मुताबिक, एजेंट ने जवान को हनीट्रैप में फंसाया था। प्रदीप कोयंबटूर के रेड फील्ड्स स्थित इंडियन नेवल शिप (INS) अग्रणी में मैनेजमेंट डेवलपमेंट कोर्स कर रहे थे। एजेंट ने सोशल मीडिया के जरिए उनसे दोस्ती बढ़ाई और विशाखापट्टनम नेवल बेस से जुड़ी जानकारी ली।

2014 में इंडियन नेवी में शामिल हुआ था

  • प्रदीप 2014 में इंडियन नेवी में नाविक के तौर पर शामिल हुआ था। वह विशाखापट्टनम स्थित ईस्टर्न नेवल कमांड के तहत तैनात था। करीब एक सप्ताह पहले ही वह मैनेजमेंट डेवलपमेंट कोर्स के लिए INS अग्रणी पहुंचा था।
  • एक अधिकारी के मुताबिक लीक हुई जानकारी में रणनीतिक नौसैनिक संपत्तियों, जहाजों की आवाजाही और ऑपरेशनल व्यवस्था से जुड़ी जानकारी शामिल थी। पुलिस की CI सेल ने संदिग्ध डिजिटल गतिविधियों का पता चलने के बाद प्रदीप को निगरानी में रखा है।

पूरी खबर पढ़ें…

7. केरलम सरकार का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जांच का आदेश, 2006 में PWD इंजीनियर की आत्महत्या का मामला

केरलम के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जांच के आदेश दिए। मामला मलेशियाई सिविल इंजीनियर ली सी बीन की आत्महत्या से जुड़ा है।

वह केरल स्टेट ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट (KSTP) के तहत MC रोड के अपग्रेडेशन का काम कर रहे PATI-BEL कंसोर्टियम से जुड़े थे। शिकायत के मुताबिक, बीन ने आरोप लगाया था कि सड़क के काम का भुगतान जारी करने के बदले तत्कालीन PWD सचिव ज्ञानेश कुमार ने रिश्वत मांगी थी।

चेन्निथला ने बताया कि यह सड़क प्रोजेक्ट वर्ल्ड बैंक की मदद से चल रहा था। मुझे शिकायत मिली थी कि 2006 में हुई विजिलेंस जांच बाहरी दबाव के कारण प्रभावित हुई थी। इसके बाद उन्होंने मामले की दोबारा जांच के आदेश दिए।

जानिए क्या था पूरा मामला

  • साल 2006 में अंगमाली से तिरुवनंतपुरम तक की ‘एमसी रोड’ को दोबारा बनाने का काम शुरू हुआ था। इस काम का खर्च करीब 215 करोड़ रुपये था, जिसके लिए पैसा ‘विश्व बैंक’ ने दिया था और यह काम केरल सरकार के परिवहन विभाग (KSTP) ने संभाला था।
  • 2006 में ज्ञानेश कुमार केरल में लोक निर्माण विभाग (PWD) के सचिव (सेक्रेटरी) थे। इसी प्रोजेक्ट के दौरान एक मलेशियाई सिविल इंजीनियर ने आत्महत्या कर ली थी।

पूरी खबर पढ़ें…

🎭 आज का कार्टून

⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

1. मध्य प्रदेश: दिग्विजय बोले- राम मंदिर के चंदे से BJP-RSS दफ्तर बने: कहा- 200-300 करोड़ की चोरी, सावरकर-संघ ने सनातन को बिगाड़ा; अयोध्या तक 1000KM पदयात्रा करेंगे (पूरी खबर पढ़ें)

2. इंटरनेशनल: फ्लाईदुबई विमान को बचाने वाले दोनों सीक्रेट पायलट कौन: हमला होते ही कंट्रोल संभाला; यात्रियों को डर था- विमान हाईजैक कर ईरान न ले जाएं (पूरी खबर पढ़ें)

3. इंटरनेशनल: अल-कायदा ने फ्लाईदुबई हमले के आरोपी की तारीफ की: कहा- जंग अभी खत्म नहीं हुई, अमेरिकी-इजराइली विमानों पर 9/11 जैसे हमले करो (पूरी खबर पढ़ें)

4. स्पोर्ट्स: 24 साल बाद लड़कों से आगे भारत की लड़कियां: 4 गोल्ड ज्यादा जीते; हॉकी का ओलिंपिक टिकट मिला, 5 पॉइंट में एशियन गेम्स का एनालिसिस (पूरी खबर पढ़ें)

5. एंटरटेंमेंट: मीका सिंह ने दिलजीत दोसांझ पर उठाए सवाल: बोले- ‘बॉर्डर 2’ को प्रमोट नहीं किया, पाकिस्तानी एक्ट्रेस वाली फिल्म का किया प्रमोशन (पूरी खबर पढ़ें)

6. नेशनल: घाव जल्दी भरें, इसलिए शहद लगाता था लश्कर कमांडर मूसा: पाकिस्तानी हैंडलर को इलाज की तस्वीरें भेजी थीं; 4 दिन पहले एनकाउंटर में मारा गया (पूरी खबर पढ़ें)

7. क्रिकेट: रेस्ट ऑफ इंडिया ने 31वीं बार ईरानी कप जीता: जम्मू-कश्मीर को 167 रन से हराया; स्मरण का शतक, मुकेश कुमार ने 6 विकेट लिए (पूरी खबर पढ़ें)

8. नेशनल: मताधिकार से वंचित करने वाली प्रक्रिया मनमानी: सुप्रीम कोर्ट के जज बोले- कोई बहाना इसे सही नहीं ठहरा सकता (पूरी खबर पढ़ें)

9. नेशनल: तमिलनाडु समेत 4 राज्यों में उपचुनाव के लिए प्रचार खत्म: CM विजय ने धारापुरम में 40km लंबा रोड शो किया; 6 अक्टूबर को वोटिंग होगी (पूरी खबर पढ़ें)

10. स्पोर्ट्स: एशियाड में 5 भारतीय खिलाड़ियों ने मेडल की हैट्रिक लगाई: 23 ने 2-2 मेडल जीते; क्रिकेट, कबड्डी और हॉकी में डबल गोल्ड (पूरी खबर पढ़ें)

🗣️ बयान जो चर्चा में है…

😲 खबर हटके…

पति घूमाने नहीं ले जाता, पत्नी ने मांगा तलाक

प्रतीकात्मक तस्वीर।

यूएई के शारजाह में एक महिला ने पति के घूमने नहीं ले जाने पर तलाक मांगा। महिला ने फैमिली गाइडेंस सर्विस में शिकायत की। अधिकारी ने कहा कि पति शांत और उदार है. महिला को बच्चों या परिवार के साथ घूमने की सलाह दी गई। पूरी खबर पढ़ें…

📸 फोटो जो खुद में खबर है

🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

1. आज का एक्सप्लेनर: क्या बरमूडा ट्रायंगल ने फिर निगल ली 6 जानें, कनाडाई जेट कैसे लापता हुआ; पायलट ने कहा- मुझे कुछ दिख नहीं रहा

2. जरूरत की खबर: लिम्फैटिक वॉकिंग क्या है: यह सामान्य वॉक से कितनी अलग, डॉक्टर से समझें इसका साइंस, फायदे और करने का सही तरीका

3. साइबर लिटरेसी: नवरात्रि में सक्रिय हुए ठग: गरबा पार्टनर के नाम पर स्कैम, सोशल मीडिया विज्ञापन के पीछे ठगी का जाल, जानें कैसे बचें

4. भास्कर इंटरव्यू: आराधना मिश्रा ने कहा-अजय राय को हटाना रणनीति का हिस्सा: 2024 के बाद हम मजबूत हुए, 2027 में INDI गठबंधन सरकार बनाएगा

5. भास्कर एक्सक्लूसिव: देश के 60% संगठित ड्रग केस अकेले MP में: स्टेपनी से लेकर सलवार-कुर्ते तक में तस्करी; शाह बोले- 3 साल में खत्म करेंगे नशा

6. राजस्थान एक्सप्लेनर: सरपंच और प्रधान कौन बन पाएंगे: शौचालय नहीं तो नहीं लड़ पाएंगे चुनाव! 2 से ज्यादा बच्चे और 8वीं फेल का क्या होगा? जानिए-क्या दस्तावेज चाहिए

7. भास्कर इंटरव्यू: धनंजय सिंह बोले-बेनीवाल ने झोली फैलाकर मांगी थी मदद: फिर विधानसभा चुनाव में हराने की कोशिश की; RCA इलेक्शन में मैंने बगावत नहीं की

8. ग्राउंड रिपोर्ट: कमजोर मानसून से बर्बाद, अब देनदारों के फोन बज रहे: बच्चों से मजदूरों की जगह करवा रहे काम, चारे लायक भी नहीं बचे खेत

9. भास्कर एक्सक्लूसिव: CM भजनलाल थे सरपंच, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा प्रधान: किरोड़ी, जूली और विश्वेंद्र सिंह जिला प्रमुख; पंचायत चुनावों से कई दिग्गज चढ़े सत्ता की सीढ़ी

10. भास्कर एक्सक्लूसिव: गंगवार-श्रीनिवासन की दावेदारी से बिहार DGP पर फंसा पेच: सरकार ने लिस्ट होल्ड पर डाली, प्लान-B एक्टिव; अब कौन बनेगा पुलिस कप्तान?

11. MLC इलेक्शन: कांग्रेस की सिटिंग MLC सीट पर राजद ने उतारा प्रत्याशी: लालू यादव ने कुमर राय को दिया सिंबल; 5 सीटों पर होगी फ्रेंडली फाइट

12. ग्राउंड रिपोर्ट: स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, जुलाई में आवेदन, पैसे का पता नहीं: छात्रा बोली- सेमेस्टर की फीस देना है, पापा को टेंशन हो रही, कैसे जानें एप्लीकेशन स्टेटस

🌍 करेंट अफेयर्स

करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…

⏳आज के दिन का इतिहास

🌦️ मौसम का मिजाज

वृश्चिक वालों को रुका पैसा और मकर राशि वालों को नौकरी में खुशखबरी मिलने के योग हैं। जानिए आज का राशिफल…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…



Source link

Related posts

Morning News Brief: Pilot Smit-Netanyahu, Jaishankar-Russia & Yogi-Bhadohi

Mahendragarh-narnaul News:ढोल-मंजीरों की धुन पर झूमे श्रद्धालु, पुष्पवर्षा से हुआ प्रभात फेरी का स्वागत – Devotees Danced To The Rhythm Of Drums And Cymbals; The Morning Procession Was Welcomed With A Shower Of Flowers

Gurugram News:रविवार की सुबह फिटनेस के नाम रही – Sunday Morning Was Dedicated To Fitness