Mahendragarh-narnaul News:ढोल-मंजीरों की धुन पर झूमे श्रद्धालु, पुष्पवर्षा से हुआ प्रभात फेरी का स्वागत – Devotees Danced To The Rhythm Of Drums And Cymbals; The Morning Procession Was Welcomed With A Shower Of Flowers


नारनौल। श्री राधा रानी प्रभात फेरी ट्रस्ट की ओर से रविवार को मोहल्ला पुरानी सराय से प्रभात फेरी निकाली गई। श्रद्धा और उत्साह से भरी इस प्रभात फेरी में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। राधे-राधे के जयकारों और भजनों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।

प्रभात फेरी का शुभारंभ मुख्य यजमान बिमला सैनी पत्नी गोपाल सैनी के परिवार ने अपने निवास पर श्री राधा रानी की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद संदीप गोयल ने जयघोष के साथ प्रभात फेरी को रवाना किया। श्रद्धालु ढोल, मृदंग और मंजीरों की मधुर धुन पर भजन गाते हुए आगे बढ़े।

प्रभात फेरी पुरानी सराय से शुरू होकर रविदास मार्ग, जमालपुर और सैन चौक से होते हुए वापस यजमान के निवास पर पहुंची। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के माथे पर चंदन का तिलक भी लगाया गया।

प्रभात फेरी में महिलाओं ने विशेष उत्साह दिखाया। उन्होंने भजन-कीर्तन करते हुए नृत्य के माध्यम से ठाकुर जी की आराधना की। इस दौरान श्रद्धालु लगातार राधे-राधे का संकीर्तन करते रहे।

समापन पर सामूहिक आरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में शामिल लोगों ने कहा कि ऐसी धार्मिक यात्राएं समाज में भक्ति, प्रेम और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करती हैं।



Source link

Related posts

Gurugram News:रविवार की सुबह फिटनेस के नाम रही – Sunday Morning Was Dedicated To Fitness

Sahibganj News: उधवा: मॉर्निंग वाक पर निकले अधेड़ की गला रेत कर हत्या,आरोपी फरार, Sahibganj Hindi News

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 04 अक्टूबर 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 04 october 2026 morning top news headlines ntc