Morning News Brief: PM मोदी ने कॉरपोरेट जगत से किया सवाल- क्या कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई? ट्रंप-जिनपिंग-पुतिन की ऐतिहासिक त्रिपक्षीय बैठक


Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (18 नवम्बर 2026) की खबरों में PM मोदी ने कॉरपोरेट जगत से किया सवाल- क्या कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई? ट्रंप-जिनपिंग-पुतिन की ऐतिहासिक त्रिपक्षीय बैठक; सरकार ने PUC के नियमों में किया बदलाव; शेख हसीना की वापसी की चर्चा के बीच बांग्लादेश में हिंसा;

1. PM मोदी ने कॉरपोरेट जगत से किया सवाल- क्या कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाई?

PM Modi asks India Private Companies: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में FICCI के वार्षिक सम्मेलन/कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कॉरपोरेट जगत से सवाल किया. पीएम मोदी ने कॉरपोरेट जगत से पूछा कि टैक्स में राहत मिलने के बावजूद कंपनियों ने कितनी नई भर्तियां कीं और कर्मचारियों की सैलरी कितनी बढ़ाई.

पढ़े पूरी खबर……

2. ट्रंप-जिनपिंग-पुतिन की ऐतिहासिक त्रिपक्षीय बैठक

चीन के शेनझेन में गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ऐतिहासिक त्रिपक्षीय बैठक शुरू हुई. दुनिया की तीन बड़ी महाशक्तियों के शीर्ष नेताओं की इस मुलाकात में परमाणु हथियार, यूक्रेन युद्ध और ईरान का परमाणु कार्यक्रम प्रमुख एजेंडे में शामिल हैं.

पढ़े पूरी खबर……

3. सरकार ने PUC के नियमों में किया बदलाव, अब सभी गाड़ियों की वैधता रिन्यू को लेकर एक जैसी नहीं होगी

सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) की वैधता अवधि को संशोधित कर दिया है. इस संबंध में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा 13 नवंबर को अधिसूचित नए नियमों के अनुसार, छह साल तक पुराने बीएस-6 मानक वाले निजी वाहनों को हर तीन साल में पीयूसी प्रमाणपत्र बनवाना होगा. इसके अलावा छह साल से अधिक और 10 साल तक पुराने वाहनों के लिए सालाना नवीनीकरण कराना आवश्यक होगा.

पढ़े पूरी खबर……

4. शेख हसीना की वापसी की चर्चा के बीच बांग्लादेश में हिंसा

बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की संभावित वापसी और अवामी लीग के विरोध प्रदर्शन के बीच राजनीतिक तनाव चरम पर पहुंच गया है. 19 नवंबर को प्रतिबंधित अवामी लीग की ओर से बुलाए गए देशव्यापी लॉकडाउन का असर राजधानी ढाका समेत कई जिलों में देखने को मिला. इस दौरान आगजनी, बम धमाकों, तोड़फोड़ और हिंसक झड़पों की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए.

पढ़े पूरी खबर

कल की कुछ और भी महत्वपूर्ण खबरें……

कनाडा की मोस्ट वांटेड लिस्ट में टॉप पर गोल्डी बराड़, गिरफ्तारी पर 1.63 करोड़ का इनाम: भारत में कई आपराधिक मामलों में वांछित गैंगस्टर गोल्डी बराड़ (Goldy Brar) की मुश्किलें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती नजर आ रही हैं. कनाडा के बोलो प्रोग्राम (BOLO Program) और विनिपेग पुलिस ने उसे देश के 25 सबसे वांछित भगोड़ों की नई सूची में पहले स्थान पर रखा है.

पढ़े पूरी खबर……

Malaysia Visa Rules: भारतीयों को 1 जनवरी 2027 से नहीं मिलेगी वीजा फ्री एंट्री: मलेशिया घूमने का प्लान बना रहे भारतीय यात्रियों के लिए बड़ी खबर है. मलेशिया सरकार ने भारतीय नागरिकों को मिलने वाली वीजा फ्री एंट्री सुविधा बंद करने का फैसला किया है. 1 जनवरी 2027 से भारतीय नागरिक बिना वीजा के मलेशिया में प्रवेश नहीं कर सकेंगे.

पढ़े पूरी खबर……

वीरप्पा मोइली का बड़ा खुलासा: UPA सरकार में कांग्रेस नेताओं ने रुकवाई थी नरेंद्र मोदी के खिलाफ जांच: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री वीरप्पा मोइली ने गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली UPA सरकार के कार्यकाल में कांग्रेस के ही कुछ नेताओं ने नरेंद्र मोदी के खिलाफ चल रही जांच को रुकवा दिया था. मोइली के मुताबिक, कांग्रेस आज भी उस फैसले की राजनीतिक कीमत चुका रही है.

पढ़े पूरी खबर……

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



Source link

Related posts

दिल्ली में प्रदूषण और ठंड का डबल अटैक… सुबह-सुबह बढ़ी ठिठुरन, जहरीली हवा से सांस लेना हुआ मुश्किल – Delhi winter cold weather morning AQI air pollution very poor forecast biomass burning ntc agkp

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 28 फरवरी 2026 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 28 february 2026 morning top news headlines ntc drmt

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 20 नवंबर 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 20 november 2026 morning top news headlines ntc