Home Morning News (खास खबरें)MP Morning News: इंदौर और शाजापुर दौरे पर रहेंगे CM डॉ मोहन यादव, अर्बन ग्रोथ कांक्लेव 2026 का आयोजन, मुख्यमंत्री करेंगे संवाद, ई-विधानसभा पर ट्रेनिंग प्रोग्राम, विधायकों का प्रशिक्षण सत्र आज से होगा शुरू   

MP Morning News: इंदौर और शाजापुर दौरे पर रहेंगे CM डॉ मोहन यादव, अर्बन ग्रोथ कांक्लेव 2026 का आयोजन, मुख्यमंत्री करेंगे संवाद, ई-विधानसभा पर ट्रेनिंग प्रोग्राम, विधायकों का प्रशिक्षण सत्र आज से होगा शुरू   

by BollywoodNewsAndMovie


शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शाजापुर और इंदौर के दौरे पर रहेंगे। सुबह करीब 8 बजे सीएम शाजापुर पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे, जिसके बाद वे इंदौर के लिए रवाना होंगे। इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित ‘अर्बन ग्रोथ कांक्लेव’ में शामिल होकर सीएम कई विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा, दोपहर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कटनी के ‘बलराम कृषि महोत्सव’ और शाम को ‘शंकरा आई फाउंडेशन’ के कार्यक्रम से जुड़कर वे राजधानी भोपाल लौटेंगे।” 

अर्बन ग्रोथ कांक्लेव 2026 का आयोजन, सीएम करेंगे संवाद 

इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आज बुधवार (28 अक्टूबर 2026) को ‘मध्य प्रदेश अर्बन ग्रोथ कांक्लेव 2026’ का भव्य शुभारंभ हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस कांक्लेव का उद्घाटन करेंगे और कार्यक्रम के दौरान देश-विदेश के निवेशकों के साथ ‘वन-टू-वन’ बैठक कर शहरी क्षेत्रों में निवेश, प्रोजेक्ट्स के क्रियान्वयन और भविष्य के सहयोग पर चर्चा करेंगे।

टियर-2 शहरों के विकास और डिजिटल गवर्नेंस पर जोर

इस कॉन्क्लेव की सबसे खास बात महानगरों से आगे बढ़कर राज्य के टियर-2 शहरों के विकास पर विशेष सत्र का आयोजन होना है। इस दौरान मास्टर प्लान, डेवलपमेंट कॉरिडोर, पुनःघनीकरण, TOD, TDR, आवास पुनर्विकास, रेरा स्वीकृतियां, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, एनओसी (NOC) प्रक्रिया को सरल बनाने और एफएआर (FAR) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन मंथन किया जाएगा।

ई-विधानसभा पर ट्रेनिंग प्रोग्राम

मध्य प्रदेश विधानसभा को पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस (Paperless) बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया जा रहा है। राजधानी भोपाल स्थित विधानसभा में आज से विधायकों के लिए ‘ई-विधान’ प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ होने जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह ताेमर दोपहर 12 बजे विधान परिषद सभागार में इस तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण सत्र का औपचारिक उद्घाटन करेंगे।

‘एक राष्ट्र, एक एप्लीकेशन’ के तहत हो रहा आयोजन

‘एक राष्ट्र, एक एप्लीकेशन’ की अवधारणा के तहत नेशनल ई-विधान एप्लिकेशन (नेवा – NEVA) में विधायकों को दक्ष बनाने के लिए यह तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। 30 अक्टूबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम के दौरान सभी माननीय विधायकों को ‘नेवा’ ऐप के उपयोग, डिजिटल विधायी कार्यों, सदन में ऑनलाइन प्रश्न-उत्तर भेजने और सदन की संपूर्ण डिजिटल कार्यप्रणाली से गहराई से परिचित कराया जाएगा। सभी विधायकों को पांच बैच में विभाजित कर प्रशिक्षण की रूपरेखा तैयार की गई है। बैच में 50 विधायकों को शामिल किया गया है। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



Source link

You may also like

Leave a Comment