MP Morning News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज नरसिंहपुर, ग्वालियर और टीकमगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 10:45 बजे भोपाल से नरसिंहपुर के ग्राम नरवारा के लिए रवाना होंगे। नरसिंहपुर के ग्राम थरैरी में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 3 बजे ग्वालियर में लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान पहुंचेंगे। शाम 4:15 बजे ग्वालियर से टीकमगढ़ के पलेरा के लिए रवाना होंगे, जहां स्थानीय कार्यक्रम होगा। वहीं शाम 6:40 बजे भोपाल पहुंचेंगे।
यंग थिंकर्स कन्फ्लुअंस 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज यंग थिंकर्स कन्फ्लुअंस 2026 का शुभारंभ करेंगे। ग्वालियर में देशभर के युवाओं का बौद्धिक महाकुंभ जुटेगा। 26 राज्यों के 300 चयनित युवा, अचीवर्स, कलाकार और लेखक शामिल होंगे। तीन दिवसीय आयोजन की थीम ‘री-अवेकनिंग भारतवर्ष’ है। पद्मश्री डॉ. भरत गुप्त और पद्मश्री पीयूष मिश्रा सहित 16 प्रतिष्ठित वक्ता संवाद करेंगे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दूसरे दिन युवाओं से चर्चा करेंगे। 11 सत्रों में भारतीय ज्ञान परंपरा, इतिहास, जियोपॉलिटिक्स और नैरेटिव वॉर पर मंथन होगा। युवा कलाकारों के लिए टैलेंट हंट, पुस्तक प्रदर्शनी और विशेष कार्यशालाएं भी आयोजित होंगी। 23 नवंबर को बटेश्वर, मितावली और पड़ावली में हेरिटेज वॉक होगी। LNIPE परिसर में आयोजन होगा। उद्घाटन सत्र सभी के लिए खुला रखा जाएगा।
बर्ड फ्लू के खिलाफ भारत की बड़ी वैज्ञानिक कामयाबी
देश की पहली स्वदेशी H5N1 बर्ड फ्लू वैक्सीन तैयार हो गई है। भोपाल के वैज्ञानिकों ने खतरनाक वायरस को चुनौती दी। आज केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान वैक्सीन की लॉन्चिंग करेंगे। स्वदेशी वैक्सीन से पोल्ट्री उद्योग को बड़ी सुरक्षा मिलेगी। देश की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन लेयर और ब्रीडर मुर्गियों के लिए तैयार किया गया है। वैक्सीन की एक डोज से 6 महीने तक सुरक्षा मिलने का दावा है।
नए डीजीपी को लेकर बैठक आज
मध्य प्रदेश के नए डीजीपी को लेकर चयन की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसके लिए तीन नामों का पैनल तैयार करने दिल्ली में बैठक होगी। जिसमें यूपीएससी चेयरमैन या उनके प्रतिनिधि, मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल, एसीएस होम संजय शुक्ला और डीजीपी कैलाश मकवाणा शामिल होंगे। बैठक में पैनल के नाम तय किए जाएंगे।
सरकार ने भेजे 12 नाम
प्रदेश सरकार ने पैनल के लिए 12 वरिष्ठ आईपीएस अफसरों के नाम दिल्ली भेजे है। जिनमें वरुण कपूर, उपेंद्र जैन, प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, आदर्श कटियार, जी अखेतो सेमा, अनिल कुमार, रवि गुप्ता, अनंत कुमार सिंह, मनमीत नारंग, राजाबाबू सिंह और डीपी गुप्ता शामिल है। बताया जा रहा है कि वरुण कपूर, उपेंद्र जैन और प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव के नामों का पैनल तैयार होने की संभावना है।
सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी
सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी का आज चौथा दिन है। इंदौर के होलकर स्टेडियम में शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर-बिहार के बीच मैच खेला जाएगा। जबकि शाम को रेलवे-हरियाणा के बीच मुकाबला होगा। आपको बता दे कि दर्शकों को एंट्री फ्री है।
इंदौर की यूनिवर्सिटी में मधुमक्खियों का हमला
इंदौर की अरबिंदो यूनिवर्सिटी में गुरुवार दोपहर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, जिससे भगदड़ मच गई। अपनी जान बचाने के लिए स्टूडेंट्स इधर-उधर भागने लगे। बताया जा रहा है कि करीब 20 स्टूडेंट्स घायल हुए है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m