MP Morning News: ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ यात्रा, जेपी नड्डा-सीएम मोहन होंगे शामिल, इंदौर में RSS की बैठक, ‘सिंधिया राजघराना’ संपत्ति विवाद मामले में सुनवाई, सफाईकर्मियों की हड़ताल


MP Morning News: भारतीय जनता पार्टी आज राजधानी भोपाल में ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ यात्रा निकालेगी। यह पदयात्रा सुबह 10 बजे टीटी नगर के प्लेटिनम प्लाजा स्थित अटल पथ से शुरू होगी, जोकि रोशनपुरा तक निकाली जाएगी। जिसमें केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल शामिल होंगे। पदयात्रा में सरकार के मंत्री, जनप्रतिनिधि और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। बीजेपी ने पदयात्रा में करीब 1 लाख लोगों के जुटने का दावा किया है। लोकतंत्र की रक्षा और अराजकता के विरोध का संकल्प लिया जाएगा। पदयात्रा को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई है।

CM के आज के कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बुधवार को दोपहर 12 बजे अटल पथ, टीटी नगर पहुंचेंगे। जहां वे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के साथ स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री के साथ लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। दोपहर 12 से 1:15 बजे तक कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। दोपहर 1:25 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। दोपहर 2 बजे पांढुर्णा के बलराम कृषि महोत्सव में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शामिल होंगे। दोपहर 2:30 बजे सीएम हाउस में बैठक करेंगे।

जनजातीय जनप्रतिनिधियों का बड़ा सम्मेलन बुलाएगी भाजपा

भाजपा जनजातीय जनप्रतिनिधियों का बड़ा सम्मेलन बुलाएगी। 5 नवंबर को मुख्यमंत्री निवास में भाजपा के जनजातीय जनप्रतिनिधि जुटेंगे। सांसद, विधायक से लेकर पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में सम्मेलन होगा। जिसमें जनजातीय समाज के लिए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं पर चर्चा होगी। गांव-गांव तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की रणनीति बनेगी। जनजातीय क्षेत्रों की जरूरतों और विकास कार्यों पर भी मंथन होगा।

जनजातीय गौरव सप्ताह मनाएगी बीजेपी

अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी भी सम्मेलन में मौजूद रहेंगे। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 11 से 18 नवंबर तक भाजपा जनजातीय गौरव सप्ताह मनाएगी। 4 नवंबर को प्रदेश भाजपा कार्यालय में जिला मीडिया और सोशल मीडिया प्रभारियों की कार्यशाला होगी। 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती पर प्रदेश स्तरीय आयोजन किया जाएगा। 18 नवंबर को प्रदेशभर में जनजातीय गौरव चौपाल आयोजित किया जाएगा।

इंदौर में RSS की बैठक, आज समापन

इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की तीन दिवसीय बैठक का आज समापन होगा। शहर के डेली कॉलेज के संत श्री रविदास जी महाराज सभागार में चल रही इस मीटिंग में संघ के शीर्ष नेतृत्व समेत देशभर से करीब 400 पदाधिकारी शामिल हुए। संघ की 100 साल की यात्रा के बाद संगठन की भावी दिशा के लिहाज से इन बैठकों को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

‘सिंधिया राजघराना’ संपत्ति विवाद

ग्वालियर के ऐतिहासिक सिंधिया राजघराने की करोड़ों की अचल संपत्ति मामले में आज सुनवाई होगी। अतिरिक्त सत्र न्यायालय (ADJ) में इस हाई-प्रोफाइल केस की अहम सुनवाई है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की बड़ी बुआ (दिवंगत पद्मावती राजे) की बेटी प्रतिमा राणा के बयान दर्ज होंगे। प्रतिमा राणा का आरोप है कि उनसे धोखाधड़ी कर समझौते पर हस्ताक्षर कराए गए है। अदालत ने उनकी अर्जी स्वीकार करते हुए उन्हें अपना पक्ष रखने और सबूत पेश करने का मौका दिया है।

सफाईकर्मियों की हड़ताल

मध्य प्रदेश के सफाईकर्मी आज हड़ताल पर रहेंगे। राजधानी भोपाल में वेतन बढ़ाने, स्थायी करने समेत अन्य मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करेंगे। इससे पहले मंगलवार को भोपाल में जुटे सफाईकर्मियों ने जहांगीराबाद चौराहे पर जाम लगाया था।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



Source link

Related posts

CG Morning News : CM साय का आज जशपुर दौरा… सौरभ चंद्राकर की होगी कोर्ट में पेशी… कांग्रेस करेगी MLA अनुज का पुतला दहन… पढ़ें और भी खबरें

Morning News Brief: US Midterm Elections का आज परिणाम, ट्रंप के हारने के संकेत; राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दिया डिबेट का चैलेंज

Bihar Morning News : बीजेपी का प्रबुद्ध जन सम्मेलन, जदयू करेगी जनसुनवाई, कैबिनेट की बैठक आज