Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल ( 3 नवंबर 2026) की खबरों में US Midterm Elections का आज परिणाम, ट्रंप के हारने के संकेत; राहुल ने PM मोदी को फिर दिया डिबेट का चैलेंज; पीएम मोदी बोले- 50 करोड़ लोगों ने गरीबी रेखा को पार किया; राहुल गांधी का अमेरिका दौरे पर जाएंगे प्रमुख रहा।
1. US Midterm Elections का आज परिणाम, ट्रंप के हारने के संकेत
अमेरिका के अलग-अलग राज्यों में वोटिंग खत्म होने के साथ ही मिडटर्म चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में डेमोक्रेटिक पार्टी को हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में बढ़त मिली है, जबकि सीनेट में भी दोनों पार्टियों के बीच मुकाबला जारी है।
2. राहुल ने PM मोदी को फिर दिया डिबेट का चैलेंज
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक बहस (डिबेट) की चुनौती दी है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर जारी करीब डेढ़ मिनट के वीडियो में राहुल ने कहा कि उनके चैलेंज को 24 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन प्रधानमंत्री की ओर से अब तक कोई जवाब नहीं आया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अपनी पसंद की जगह और मंच चुन सकते हैं, लेकिन उन्हें खुलकर बहस के लिए सामने आना चाहिए।
3. पीएम मोदी बोले- 50 करोड़ लोगों ने गरीबी रेखा को पार किया
पीएम नरेंद्र मोदी 3 नवंबर को महाराष्ट्र दौरे पर रहें। इस दौरान प्रधानमंत्रई मोदी ने पुणे मेट्रो की करीब 21,800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि भारत में ’50 करोड़ लोगों ने गरीबी रेखा को पार किया है। पहले पैसा भाई भजीतावाद पर जाता था। बीजेपी सरकार में पैसे सीधे लाभार्थियों के खाते में जाता है।
4. राहुल गांधी का अमेरिका दौरे पर जाएंगे
कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अमेरिका दौरे पर जाएंगे। राहुल गांधी नवंबर के तीसरे सप्ताह में अमेरिका के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान न्यूयार्क और शिकागो जाएंगे। राहुल गांधी प्रवासी भारतीयों और विश्विद्यालय के छात्रों को संबोधित कर सकते हैं। राहुल गांधी के दौरे को लेकर इंडियन ओवरसीज कांग्रेस न्यूयॉर्क और शिकागो में कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं राहुल गांधी के अमेरिका दौरे पर बीजेपी ने तंज कसा है। बीजेपी ने कहा कि राहुल गांधी एक और छुट्टी मनाने और अपने अराजक साथियों से मिलने के लिए अमेरिका जा रहे हैं।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
अब बेझिझक भरें Form-6, चुनाव आयोग ने दूर किया बड़ा भ्रम: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान मतदाता सूची से नाम गायब होने पर परेशान लोगों के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने बड़ी राहत दी है। आयोग ने Form-6 को लेकर फैली भ्रम की स्थिति पर स्पष्टीकरण जारी करते हुए साफ किया है कि जिन पुराने मतदाताओं का नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में शामिल नहीं है, वे दोबारा Form-6 भरकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं। ऐसा करना किसी भी स्थिति में झूठी घोषणा नहीं माना जाएगा, भले ही संबंधित व्यक्ति पहले कई बार मतदान कर चुका हो। (पूरी खबर पढ़े)
नेतन्याहू आइजेनकोट के साथ मिलकर सरकार बनाने को तैयारः इजराइल में चुनाव बाद सरकार गठन को लेकर अरब पार्टियों ने गादी आइजनकोट को बाहर से समर्थन देने की पेशकश की है, लेकिन शर्त रखी है कि नेसेट स्पीकर अमीर ओहाना को हटाया जाए. इजराइल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू विपक्षी नेता गादी आइजेनकोट के साथ मिलकर सरकार बनाने तैयार हैं. अरब पार्टी के एक सीनियर नेता ने कहा कि सरकार बनाने की कवायद चल रही है. (पूरी खबर पढ़े)
पाकिस्तान को भारत से ‘पंगा’ लेना पड़ा महंगाः पुलवामा आतंकी हमला (Pulwama terror attack) और फिर ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के बाद से भारत-पाकिस्तान के बीच व्यापार संबंध (India-Pakistan trade relations) ठप है। इसका कोई खास असर भारत पर तो नहीं पड़ा है। हालांकि भीखमंगे देश पाकिस्तान को इसका बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। पहले ही रसातल में घुसी पाकिस्तान की जीडीपी (Pakistan GDP) के लिए ये किसी बड़े सदमे की तरह है। पुलवामा आतंकी हमले के बाद से ठप पड़े व्यापार के कारण पाकिस्तान को भारी-भरकम नुकसान उठाना पड़ा है। भारत से व्यापार ठप होने के कारण पाकिस्तान को 40 अरब डॉलर (11 लाख करोड़ पाकिस्तानी रुपये) का नुकसान हुआ है। (पूरी खबर पढ़े)
रेलवे ने 18 ट्रेनों से ‘सुपरफास्ट दर्जा’ छिना: भारतीय रेलवे (इंडियन रेलवे) ने 18 ट्रेनों से ‘सुपरफास्ट दर्जा’ छिन लिया है। 1 जनवरी 2027 से 18 ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा खत्म कर दिया जाएगा। इसके बाद ये ट्रेनें र ये सामान्य एक्सप्रेस के रूप में चलेंगी। इसके साथ ही इनके ट्रेन नंबर भी बदल जाएंगे। सुपरफास्ट का दर्जा हटने से इन ट्रेनों का किराया भी कम हो जाएगा। (पूरी खबर पढ़े)
SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m