Mumbai : सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ से प्रभावित होगा ‘बिग बॉस 20’ का शेड्यूल


लेखक India Ground Report|शनिवार, 28 नवंबर 2026 • 01:17 AM
फॉन्ट:

मुंबई : (Mumbai) रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ (‘Bigg Boss 20’) के दर्शकों को इस सप्ताह ‘वीकेंड का वार’ (‘Weekend Ka Vaar’) के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। शुक्रवार को होने वाली शो की शूटिंग रद्द कर दी गई है। इसकी वजह होस्ट सलमान खान (host Salman Khan) की फिल्मों से जुड़ी व्यस्तताएं बताई जा रही हैं। शो से जुड़े सूत्रों के अनुसार, अब इसकी शूटिंग शनिवार सुबह की जाएगी। इस बदलाव से एक बार फिर शो का निर्धारित कार्यक्रम प्रभावित हुआ है।

बताया जा रहा है कि सलमान खान अपनी आगामी फिल्म ‘मातृभूमि’ (‘Matrubhumi’) के प्रचार में व्यस्त हैं। इसी कारण लगातार तीसरे सप्ताह ‘वीकेंड का वार’ की शूटिंग के कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा है। पिछले सप्ताह भी सलमान के फिल्म प्रचार के लिए हैदराबाद जाने के कारण शूटिंग टाल दी गई थी। इस बार भी उनकी व्यस्तता के चलते शुक्रवार का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। ‘मातृभूमि’ चार दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह (Salman Khan, Chitrangada Singh) मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इनके अलावा प्रशांत तमांग, अनूप बिक्रम शाही, अंकुर भाटिया, यशपाल शर्मा, जैसन थाम और दया शंकर पांडे भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिलहाल सलमान फिल्म के प्रचार और शो की शूटिंग के बीच अपना समय तय करने में जुटे हैं।



Source link

Related posts

Bigg Boss 20 : लड़ते रह गए काजी, स्काउट और आम्रपाली, उदिति सिंह ने मारी बिग बॉस मीटर में बाजी, Tv Hindi News

Bigg Boss 20 LIVE: घरवालों ने नहीं समझा टास्क, बिग बॉस के टोकने पर चौंके, कनिका-अरिश्फा में भयंकर बवाल – bigg boss 20 episode 83 written update in hindi 27 nov 2026 level up for captaincy

Bigg Boss 20: ‘तू है कौन’…लव गिल से फिर भिड़ीं माही विज, खूब सुनाई खरी-खोटी