Muzaffarpur News: मॉर्निंग वॉक के दौरान बुजुर्ग महिला से सोने के कंगन छीनी, Muzaffarpur Hindi News


Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। मॉर्निंग वॉक के लिए निकली बुजुर्ग महिला सुशीला देवी (65) को धमका कर बदमाशों ने सोने के कंगन छीन लिए। घटना बुधवार सुबह आर्मी कैंटीन रोड में हुई। बाइक सवार बदमाश घटना के बाद आराम से भाग निकले। मामले में रसूलपुर जिलानी के रहने वाली पीड़िता ने काजी मोहम्मदपुर थाने में केस दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि वह सुबह टहलने निकली थीं। आर्मी कैंटीन रोड में गैस एजेंसी के कार्यालय के पास पहुंचने पर एक युवक बाइक से उनके पास आया। उसने धमकाते हुए कहा कि कंगन दे दो, नहीं तो छीन लेंगे। इससे डरकर उन्होंने हाथ से एक कंगन निकालकर उसे दे दिया।

कंगन लेने के बाद आरोपित बाइक से गोबरसही की ओर फरार हो गया। घर पहुंचकर उन्होंने ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Related posts

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 20 अगस्त 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 20 august 2026 morning top news headlines ntc

Shamli News:सुबह तेज हवा के साथ बारिश से पारा दो डिग्री गिरा – The Mercury Dropped By Two Degrees Due To Rain And Strong Winds In The Morning

पार्क में मॉर्निंग वॉक के बाद बुजुर्गों का अनोखा अंदाज, किसी ने गाया गाना तो किसी ने दी ताल, देखें वीडियो – Morning Walk After Elderly People Singing Ye Raatein Ye Mausam Song In The Park Viral Video