Box Office: करीना कपूर की ‘दायरा’ की पहले दिन सिर्फ लाखों में हुई कमाई, कुणाल की ‘वाइब’ ने मारी बाजी, Bollywood Hindi News


Box Office Collection: करीना की दायरा और कुणाल खेमू की वाइब आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई हैं। बॉक्स ऑफिस पर करीना कपूर का कलेक्शन पहले दिन काफी खराब रहा है। आइए जानते हैं किस फिल्म ने किया कितना कलेक्शन।  

करीना कपूर (Kareena Kapoor) की क्राइम थ्रिलर फिल्म दायरा और कुणाल खेमू की कॉमेडी फिल्म वाइब आज यानी 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं। इन फिल्मों में से किस फिल्म ने आज बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई की है, उसकी जानकारी हम दे रहे हैं। करीना कपूर की दायरा का पहला दिन बॉक्स ऑफिस पर काफी खराब गया है।

दायरा का फर्स्ट डे कलेक्शन

sacnilk.com के मुताबिक, आज दायरा के 2,281 शोज थे। आज इस फिल्म ने भारत में 90 लाख (नेट) की कमाई की है। वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1.08 करोड़ रहा। करीना कपूर की फिल्म पहले दिन नेट कलेक्शन में 1 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है।

वाइब का फर्स्ट डे कलेक्शन

कुणाल खेमू की वाइब की बात करें तो 3,194 शोज में फिल्म ने आज 1.80 करोड़ (ग्रॉस) की कमाई की। वहीं, फिल्म का नेट कलेक्शन आज 1.50 करोड़ रहा है। कुणाल खेमू की वाइब के लिए बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत हुई है।

दायरा के आज के शोज की ऑक्यूपेंसी

दायरा के आज के शोज की ऑक्यूपेंसी की बात करें तो सुबह के शोज में ऑक्यूपेंसी 5.31 पर्सेंट रही, दोपहर के शोज में ऑक्यूपेंसी 11.08 पर्सेंट रही और शाम के शोज में ऑक्यूपेंसी 11.92 पर्सेंट रही। इस तरह आज के शोज की एवरेज ऑक्यूपेंसी 9.99 पर्सेंट रही।

वाइब के आज के शोज की ऑक्यूपेंसी

वाइब की बात करें तो इस फिल्म की सुबह के शोज की ऑक्यूपेंसी 6 पर्सेंट रही, दोपहर के शोज की ऑक्यूपेंसी 11.31 पर्सेंट रही। शाम के शोज की ऑक्यूपेंसी 13.92 पर्सेंट रही। इस तरह आज के शोज की एवरेज ऑक्यूपेंसी 10.41 पर्सेंट रही।

कुणाल या करीना किसने मारी बॉक्स ऑफिस पर बाजी?

करीना कपूर और कुणाल खेमू एक खास रिश्ता शेयर करते हैं। करीना कपूर और कुणाल खेमू का रिश्ता भाभी और ननदोई का है। बॉक्स ऑफिस के आंकड़े से साफ है कि ननदोई ने भाभी को बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन मात दे दी है।

करीना कपूर की दायरा के बारे में

दायरा को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में करीना कपूर के साथ पृथ्विराज सुकुमारन नजर आए हैं। फिल्म का संगीत अमित त्रिवेदी ने तैयार किया है। दायरा एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है। फिल्म की कहानी एक जघन्य अपराध और उसके बाद हुए एक विवादित पुलिस एनकाउंटर की जांच के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में करीना ने एक ऐसी पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया है जो कानून के दायरे में रहकर चलना पसंद करती हैं। वहीं, पृथ्विराज सुकुमारन इंसाफ के लिए कानून तोड़ने में विश्वास रखते हैं।

कुणाल खेमू की वाइब के बारे में

कुणाल खेमू की वाइब की बात करें तो इस फिल्म में एक्टिंग के साथ-साथ कुणाल ने वाइब को डायरेक्ट भी किया है। वाइब एक कॉमेडी जासूसी फिल्म है जिसमें आपको एक्शन का डोज भी मिलेगा। इस फिल्म में कुणाल खेमू के साथ दिनेश लाल यादव, स्पर्श श्रीवास्तव, यशपाल शर्मा और प्रीति जिंटा जैसे कलाकार नजर आए हैं। फिल्म की कहानी दो दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है जो अनजाने में देश को बचाने वाले एक मिशन का हिस्सा बन जाते हैं। इस फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर भी अमित त्रिवेदी हैं।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)



Source link

Related posts

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 42 Earning 6-25 Crore | 300 करोड़ पार पहुंची ‘हनुमान अंश’, 42वें दिन भी जारी है बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार सफर

Box Office: ‘दायरा’ पर भारी पड़ी ‘वाइब’, जानें दोनों फिल्मों ने पहले दिन कितनी की कमाई

43वें दिन ‘वाइब’-‘दायरा’ पर भारी पड़ गई Hanuman Ansh, बॉक्स ऑफिस पर की धुआंधार कमाई