NSE IPO पर बड़ी खबर! भारत का सबसे बड़ा बैंक और उसकी सब्सिडियरी बेचेंगे हिस्सेदारी; जानें कितना घटाएंगे स्टेक


नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और इसकी सब्सिडियरी एसबीआई कैपिटल मार्केट्स नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के प्रस्तावित 30,000 करोड़ रुपये के आईपीओ के जरिये एक्सचेंज में अपनी कुल एक प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेच सकते हैं।
एसबीआई के चेयरमैन सी एस शेट्टी ने कहा कि बैंक एनएसई के आईपीओ में हिस्सा लेगा और अपनी 0.65 प्रतिशत हिस्सेदारी का बेचेगा।

अभी कितनी है हिस्सेदारी?

शेट्टी ने कहा, ‘‘हम इस विनिवेश में भाग ले रहे हैं। एसबीआई का 0.65 प्रतिशत और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स का 0.35 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने का प्रस्ताव है। दोनों के पास हिस्सेदारी है, इसलिए एसबीआई समूह के स्तर पर यह करीब एक प्रतिशत होगी। हालांकि, अन्य शेयरधारकों के शामिल होने पर यह हिस्सेदारी कम भी हो सकती है।’’
फिलहाल एसबीआई के पास एनएसई में 3.23 प्रतिशत और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स के पास 4.33 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

बैंक नहीं बेचेग अन्य सब्सिडियरी कंपनियों में हिस्सेदारी

शेट्टी ने स्पष्ट किया कि निकट भविष्य में बैंक की अन्य अनुषंगियों में हिस्सेदारी के मौद्रीकरण की कोई योजना नहीं है। पिछले महीने एसबीआई ने अपने विदेशी साझेदार अमुंडी के साथ मिलकर एसबीआई म्यूचुअल फंड में करीब 10 प्रतिशत हिस्सेदारी का विनिवेश किया था।
देश की सबसे बड़ी म्यूचुअल फंड कंपनी का 9,800 करोड़ रुपये का सार्वजनिक निर्गम 42 गुना अभिदान के साथ सफल रहा था। इस सौदे के बाद एसबीआई की एसबीआई म्यूचुअल फंड में हिस्सेदारी 61.76 प्रतिशत से घटकर 55.46 प्रतिशत रह गई, जबकि अमुंडी की हिस्सेदारी 3.7 प्रतिशत घटकर 32.56 प्रतिशत पर आ गई।

होम लोन का आंकड़ा पहुंच सकता है 10 लाख करोड़ के पार

शेट्टी ने कहा कि आवास ऋण के क्षेत्र में मजबूत मांग के चलते एसबीआई का गृह ऋण पोर्टफोलियो चालू तिमाही में 10 लाख करोड़ रुपये के महत्वपूर्ण स्तर को पार कर सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘उम्मीद है कि हम इसी तिमाही में 10 लाख करोड़ रुपये के स्तर तक पहुंच जाएंगे।’’
देश के सबसे बड़े ऋणदाता ने पिछले वित्त वर्ष में ही नौ लाख करोड़ रुपये के आवास ऋण पोर्टफोलियो का आंकड़ा पार कर लिया था। शेट्टी के अनुसार, आवास ऋण खंड में एसबीआई की बाजार हिस्सेदारी करीब 28 प्रतिशत है। बैंक ने देशभर में ग्राहकों के लिए आवास ऋण को अधिक सुलभ बनाने पर ध्यान केंद्रित किया है। इसके तहत देशभर में उसके 460 से अधिक गृह ऋण प्रसंस्करण केंद्र हैं।



Source link

Related posts

Stock In News आज सुबह 10 बजे मई AMFI के आंकड़े आएंगे और 11 बजे कैबिनेट की अहम बैठक NLC India, IDBI Bank, Tata Elxsi समेत आज किन शेयरों पर फोकस? खबरों वाले किन स्टॉक्स के दम पर बाजार में रहेगा तगड़ा एक्शन? जानिए #StockInNews में… #StocksToWatch #IDBIBank #NLCIndia #StockMarket

Banda News:सुबह बारिश से मौसम सुहाना, बाद में उमस ने किया बेहाल – Morning Rain Made The Weather Pleasant, But Later, Humidity Caused Great Discomfort.morning Rain Made The Weather Pleasant, But Later, Humidity Caused Great Discomfort

गणेश चतुर्थी 2026: सुबह 11:03 बजे से मूर्ति स्थापना का उत्तम मुहूर्त, जानें सुबह से शाम तक गणेश स्थापना के शुभ मुहूर्त, Astrology Hindi News