Pati Patni Aur Woh Do Box office Day 1: कहानी की फीकी चमक में खो गई 4 स्टार्स की स्टारडम, पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये


आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत और वामिका गब्बी स्टारर फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ बीते रोज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म ने पहले दिन उम्मीद के मुताबिक काफी कम कलेक्शन किया है। सेकनिल्क के आंकड़ों की मानें तो ‘पति पत्नी और वो दो’  फिल्म ने 4 करोड़ रुपयों की ओपनिंग की है। वहीं दूसरे दिन अभी तक 1.56 करोड़ रुपयों के कलेक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है। 

12 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी ने बढ़ाई चिंता

सेकनिल्क के आंकड़ों की मानें तो ‘पति पत्नी और वो दो’  फिल्म ने पहले दिन 6 हजार 822 शो चलाए और महज 12 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज की। ये आंकड़ा काफी चिंताजनक है और अब मेकर्स को वीकेंड से उम्मीदें हैं। फिल्म ने पहले दिन 4 करोड़ रुपयों का कलेक्शन कर मेकर्स को निराश किया है। डायरेक्टर मुदस्सर अजीज की ये फिल्म रिलीज से पहले काफी सुर्खियां बटोरती रही थी और लोगों को इसका ट्रेलर भी काफी पसंद आया था। लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक ओपनिंग की है। हालांकि अभी भी वीकेंड बचा है जो फिल्म का भविष्य तय करेगा। 

क्या है फिल्म की कहानी? 

फिल्म की कहानी फैन्स को मायूस कर गई है और इंडिया टीवी की तरफ से इस फिल्म को महज 2 की रेटिंग मिली है। फिल्म की कहानी प्रयागराज की गलियों से शुरू होती है जहां फिल्म के हीरो प्रजापति पांडे (आयुष्मान खुराना) की एंट्री होती है। प्रजापति वन विभाग में अधिकारी है और उसकी पत्नी अपर्णा (वामिका गब्बी) से हुई है। दोनों की जिंदगी खुशहाल है तभी कहानी में डॉ. नीलोफर (रकुल प्रीत सिंह) की एंट्री होती है जो प्रजापति के दफ्तर में ही काम से आती है। इसके बाद कहानी जब वो यानी सारा अली खान के किरदार की तरफ बढ़ती है तो ये मजेदार हो जाती है। फिल्म को लेकर फैन्स को भी काफी उम्मीदें थीं। लेकिन कमजोर कहानी के चलते इसकी चमक फीकी पड़ जाती है। अब देखना होगा कि क्या ये फिल्म वीकेंड पर अपनी छाप छोड़ पाती है या नहीं। फिल्म शीबा चड्ढा, तिग्मांशु धूलिया, विजय राज, दुर्गेश कुमार, दीपिका अमीन और गुमीत सिंह सोढी अहम किरदारों में दिख रहे हैं। 

ये भी पढ़ें- मौनी रॉय-सूरज नांबियार के तलाक में घुन की तरह पिसीं दिशा पाटनी, लोग कह रहे ‘कबाब में हड्डी’, क्या है वजह?

IIT रुड़की से पढ़ा ‘बंद दरवाजा’ का खूंखार शैतान, दुर्लभ बीमारी ने बिगाड़ी सूरत, आमिर खान की महाफ्लॉप में आया था नजर

Latest Bollywood News





Source link

Related posts

Box Office: संडे को ‘जेलर 2’ ने किया गजब, ‘उड़ता तीर’ ने भी दिखाया दम, थमने को तैयार नहीं ‘दृश्यम 3’, जानें- कलेक्शन

रामायण एडवांस बुकिंग:बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने को तैयार रणबीर कपूर की फिल्म? भारत में कमाए इतने करोड़ – Ramayana Advance Booking Ranbir Kapoor Yash Movie Earn More Than 46 Cr In India

Mardani 3 Box office collection day 1: पहले ही दिन चला रानी मुखर्जी का जादू? खूब मिली तारीफें, कमाए इतने करोड़ रुपये