Raebareli Assault Case | Elderly Couple Daughter Beaten Viral Video


परसदेपुर (सलोन), रायबरेली46 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

2 आरोपी गिरफ्तार।

रायबरेली जिले के डीह थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में एक बुजुर्ग दंपति और उनकी बेटी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि स्थानीय विवाद को लेकर आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने परिवार के घर पर हमला किया। उन्होंने बुजुर्ग पति-पत्नी और उनकी बेटी को बुरी तरह पीटा।

वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए डीह पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान दर्ज किए और दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।

थानाध्यक्ष जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Related posts

रायपुर सेंट्रल जेल के वायरल वीडियो में वसूली-मारपीट के आरोप, कैदियों ने दिखाए चोट के निशान

बेंगलुरु में बारिश से बेहाल लोग, जलभराव और यातायात जाम से जूझते लोगों का छलका दर्द; वायरल हो रहे उनके वीडियो

ऋषिकेश में घूमते समय रो पड़ी विदेशी महिला, इमोशनल होकर बनाया Video; कहने लगी- ‘भारत ने मुझे बदल दिया’