डायरेक्टर नितेश तिवारी की ये अपकमिंग फिल्म ‘रामायणम्: पार्ट 1’ की एडवांस बुकिंग को लेकर अब तक जो उम्मीद की जा रही थी, फिलहाल कलेक्शन उस लेवल पर नहीं दिख रहे। रिपोर्ट के मुताबिक, ये एपिक माइथोलॉजिकल एक्शन फिल्म पहले दिन पूरे भारत में एडवांस बुकिंग में 40 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी नहीं टच कर पाई है।
वर्ल्डवाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार
वैसे वर्ल्डवाइड इस फिल्म की ओपनिंग एडवांस बुकिंग की बात करें तो फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि, मेकर्स अभी इस उम्मीद में हैं कि फिल्म अगर लोगों को पसंद आ गई तो कमाई में तेजी से उछाल आएगा।
भारत में ₹34.89 Cr की एडवांस बुकिंग की
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार, खबर लिखे जाने तक 3 नवंबर को इस महाकाव्य पौराणिक एक्शन ने अपने ओपनिंड डे के लिए भारत में ₹34.89 Cr की एडवांस बुकिंग की है, जिसमें 21,699 शो में 8.79 लाख टिकट बेचे गए हैं और कुल 18 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है । ब्लॉक सीटों को छोड़ दें तो ‘रामायणम् की पहले दिन की एडवांस बुकिंग की कुल कमाई 6.80 लाख टिकटों की बिक्री से 27.34 करोड़ रुपये है, जिससे इसकी कुल ऑक्यूपेंसी 5 प्रतिशत हो गई है। वहीं रिपोर्ट में बताया गया है कि फिल्म के लिए अब तक 50 हाउसफुल शोज़ बुक्ड हैं।
नॉर्थ अमेरिका में हुई है सबसे अधिक बुकिंग
वहीं अगर फिल्म के पहले चार दिनों में हुई एडवांस बुकिंग की बात करें तो भारतीय मार्केट में फिल्म की एडवांस बुकिंग ग्रॉस बढ़कर ₹80.94 Cr करोड़ रुपये हो चुकी है जिसमें ब्लॉक सीटों के आंकड़े (₹64.92 Cr) नहीं हैं। वहीं इस फिल्म की विदेशों में हुई एडवांस बुकिंग 40 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गई है वहीं इस फिल्म की दुनिया भर में ओपनिंग-वीकेंड एडवांस बुकिंग ग्रॉस 115 करोड़ रुपये से अधिक हो गई है। बताया जा रहा है कि इस एपिक माइथोलॉजिकल एक्शन फिल्म की कुल कमाई में नॉर्थ अमेरिका का सबसे अधिक योगदान रहा है। यहां 4 नवंबर को होने वाले पेड प्रीमियर की बदौलत फिल्म ने यहां ले अकेले $1.20 मिलियन (11.37 करोड़ रुपये) से ज़्यादा की कमाई कर ली है।
‘रामायणम्’ की विदेशों में ओपनिंग वीकेंड में कितना है टारगेट
वहीं अमेरिका में वीकेंड के लिए फिल्म की एडवांस बुकिंग करीब $3 मिलियन (Rs 28.45 करोड़) के करीब है। रिपोर्ट के मुताबिक, ‘रामायणम्’ की विदेशों में ओपनिंग वीकेंड में $20 मिलियन (Rs 189.62 करोड़) से अधिक की कमाई का टारगेट है।
‘धुरंधर 2’ और ‘टॉक्सिक’ से भी पीछे
वहीं बड़े पर्दे के लिए तैयार की गई इस भव्य और विशाल फिल्म ‘रामायणम्’ की तुलना अगर हाल के दिनों में रिलीज हुई अन्य बड़ी फिल्मों से करें तो ‘रामायणम्’ कई फिल्मों से पीछे चल रही है। बता दें कि ‘धुरंधर 2’ ने पहले दिन 23,364 शो में 14,07,553 टिकट बेचकर 62.43 करोड़ रुपये (बिना सीट ब्लॉक किए 52.35 करोड़ रुपये) की एडवांस बुकिंग ग्रॉस कमाई की, वहीं ‘जेलर 2’ ने 17,615 शो में 19.60 लाख टिकट बेचकर 41.48 करोड़ रुपये (37.60 करोड़ रुपये) कमाए। वहीं, ‘टॉक्सिक’ ने पहले दिन 25,654 शो में 18,48,067 टिकट बेचकर 73.43 करोड़ रुपये (58.27 करोड़ रुपये) कमाए।
देश में एडवांस बुकिंग से सबसे अधिक कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्में
बाहुबली 2 – ₹118 करोड़
पुष्पा 2 – ₹105.67 करोड़
KGF: चैप्टर 2 – ₹80.30 करोड़
कल्कि 2898 AD – ₹61.80 करोड़
RRR – ₹58.73 करोड़
सालार पार्ट 1 – ₹49 करोड़
दे कॉल हिम ओजी – ₹42 करोड़ (ओपनिंग डे) ₹23 करोड़ (प्रीमियर)
जेलर 2 – ₹41.48 करोड़
जवान – ₹40.75 करोड़
धुरंधर 2 – ₹40.30 करोड़ (ओपनिंग डे) ₹47.90 करोड़ (प्रीमियर)
एनिमल – ₹33.97 करोड़
पठान – ₹32.01 करोड़
वहीं भारत में अगर ‘रामायणम्’ के पहले दिन सबसे अधिक एडवांस बुकिंग की बात करें तो सबसे अधिक कमाई कर्नाटक में हुई है, जहां से अब तक ₹6.26 करोड़ का कलेक्शन हुआ है। उसके बाद महाराष्ट्र ₹5.88 करोड़ तके साथ दूसरे नंबर पर और दिल्ली ₹4.47 करोड़ के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
इस फिल्म ‘रामायणम्’ में रणबीर कपूर राम के रोल में, साईं पल्लवी सीता के रोल में, यश रावण के रोल में, रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में और सनी देओल हनुमान के रोल में नजर आनेवाले हैं। नमित मल्होत्रा के बनाए इस एपिक माइथोलॉजिकल एक्शन फिल्म का म्यूजिक हंस जिमर और ए.आर. रहमान ने कंपोज किया है। बताते चलें कि नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायणम्: राइज ऑफ ए लेजेंड’ का भव्य प्रीमियर 27 अक्टूबर 2026 को अमेरिका के लॉस एंजिल्स स्थित ‘डेविड गेफेन थिएटर’ (अकैडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स) में हुआ। फिल्म देखने के बाद से इसे लेकर मिक्स्ड रिव्यूज़ मिल रहे हैं। काफी लोगों ने फिल्म के वीएफएक्स की तारीफ की है और कुछ लोगों ने फिल्म की लंबाऊ को ऊबाऊ बताया है।