Ramayana Advance Booking: ‘रामायण’ में 14 दिन, एडवांस बुकिंग में रणबीर पर धनवर्षा, दिवाली पर धवस्त होंगे रिकॉर्ड


Last Updated:

Ramayana Advance Booking Latest Update: रणबीर कपूर और साई पल्लवी की रामायण की एडवांस बुकिंग पर भगवान राम की कृपा देखने को मिल रही है. इसकी प्री-रिलीज कमाई 7 करोड़ के पार पहुंच चुकी है. जबकि अभी एडवांस बुकिंग शुरू हुए सिर्फ दो दिन हुए हैं.

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर जल्द ही ‘राम’ के रूप में नजर आने वाले हैं. नमित मल्होत्रा और कन्नड़ स्टार यश के प्रोडक्शन में बनी ‘रामायण: पार्ट 1’ दिवाली के मौके पर 5 नवंबर को रिलीज हो रही है. रिलीज से 14 दिन पहले दशहरे से इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. इन आंकड़ों को देखकर यही लग रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर पर प्रभु राम की कृपा बरसने वाली है. चलिए बताते हैं ‘रामायण’ का दो दिन में एडवांस बुकिंग की कमाई कितनी पहुंच चुकी है. (Image: Ramayana poster)

‘रामायण’ को मेकर्स ने बड़े पैमाने पर रिलीज करने का प्लान बनाया है. जितना देश में इसे प्रमोट किया है उतना ही विदेशों में. अब तक मार्केटिंग से लेकर प्रचार-प्रसार में भी नितेश तिवारी की टोली ने पूरी जान झोंक रखी है. पश्चिम बंगाल में तो इसे टैक्स फ्री भी कर दिया गया है. (Image: Ramayana poster)

बॉक्स ऑफिस से जुड़े आंकड़े बताने वाली वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक, 22 अक्टूबर की सुबह 6 बजे तक ‘रामायण’ ने प्री-रिलीज में 7 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. इसके 1.25 लाख टिकटों की बिक्री हो चुकी है. जबकि ब्लॉक सीट्स को हटा दें तो ये कमाई 5.12 करोड़ रुपये है. (Image: Ramayana poster)

Add News18 as
Preferred Source on Google

‘रामायण’ के देशभर में फिलहाल 3,707 शोज के लिए ये बिक्री हुई है. 1.25 लाख की टिकटों के हिसाब से रणबीर कपूर-साई पल्लवी की फिल्म 7.04 करोड़ रुपये का ग्रोस कलेक्शन प्री-रिलीज में कर चुकी है. जिसकी ऑक्यूपेंसी 15 प्रतिशत दर्ज की गई है. रिपोर्ट में तो ये भी दावा कि जा रहा है कि दिवाली पर ये ग्रैंड ओपनिंग करने में सफल हो सकती है. (Image: Ramayana poster)

‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग के सबसे ज्यादा फायदा हिंदी में हुआ. 7 करोड़ में से 6.48 करोड़ रुपये यानी 92 फीसदी कमाई हिंदी ऑडियंस की ओर से हुई है. जबकि कन्नड़ से 40.95 लाख तो तेलुगू से 15.88 लाख. (Image: Ramayana poster)

टॉप शहरों की बात करें तो महाराष्ट्र इसमें 27% के साथ सबसे ऊपर रहा जिसने नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म के लिए रुचि दिखाई. इसके बाद दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, तेलंगाना और बाकी राज्य आते हैं. ‘रामायण’ को 3डी, IMAX3D, DOLBY CINE, 4DC 3D, 2D, HDR By BAR, 3D स्क्रीन, EPIQ 3D से लेकर अन्य फॉर्मेट में रिलीज किया जाएगा. (Image: Ramayana poster)

कास्ट की बात करें तो फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और सनी देओल हनुमान के रूप में नजर आएंगे. वहीं, रवि दुबे लक्ष्मण, अरुण गोविल राजा दशरथ और लारा दत्ता रानी कैकेयी का किरदार निभाएंगी. (Image: Ramayana poster)

दिवाली रिलीज की बात करें तो अब तक इंडियन सिनेमा में कई बड़ी फिल्मों ने दिवाली पर दस्तक दी है. बॉक्स ऑफिस के लिहाज से भी दिवाली सबसे बड़ा त्यौहार है. मगर कुछ की दिवाली सुपरहिट रही तो कुछ की फीकी. जैसे ठग्स ऑफ हिंदुस्तान…ये फिल्म दिवाली पर ही रिलीज हुई थी लेकिन डिजास्टर निकली. गोलमाल अगेन, ऐ दिल है मुश्किल, हैप्पी न्यू ईयर, कृष 3 से लेकर जब तक है जान जैसी फिल्में दिवाली पर रिलीज हुई और सुपरहिट रहीं. (Image: Ramayana poster)

इसकी लंबी चौड़ी कास्ट में विवेक ओबेरॉय विद्युतजिह्वा, कुणाल कपूर इंद्र, शीबा चड्ढा मंथरा, काजल अग्रवाल मंदोदरी, इंदिरा कृष्णन कौशल्या और रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा के रूप में शामिल हैं. रामायण में अनुपम खेर जटायु के किरदार को अपनी आवाज देंगे. (Image: Ramayana poster)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.



Source link

Related posts

Hanuman Ansh vs Jailer 2 Collection: दृश्यम 3 से आगे निकली जेलर 2, 76वें दिन भी हनुमान अंश पर खूब हुई बाबा की मेहर

Box Office: बुधवार को भी ‘जेलर 2’ का रहा जलवा, ‘प्रहार’-‘नई नवेली’ के आगे ‘दृश्यम 3’ का दिखा दम, जानें- कलेक्शन

76वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का दिखा बल, कर डाली इतनी कमाई, 225.5 गुना ज्यादा पहुंचा कलेक्शन | Hanuman Ansh Box Office Collection Day 76 Worldwide Earn 451 Crore