Ramayana Box Office Day 1 Live Updates: बंपर ओपनिंग करेगी ‘रामायण’, 12.30 बजे तक 17 करोड़ के पार हुई कमाई


रणबीर कपूर की ‘रामायण’ साल की मच अवेटेड फिल्म थी. रिलीज से पहले ही इसका इतना बज बन गया था कि इसकी धुआंधार एडवांस बुकिंग हुई. इसी के साथ फिल्म से ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने की उम्मीद है. इन सबके बीच चलिए यहां फिल्म के फर्स्ट डे के कलेक्शन के हर घंटे के आंकड़ा जानते हैं. 

‘रामायण’ की कैसी है एडवांस बुकिंग रिपोर्ट? 
नितेश तिवारी निर्देशित ‘रामायण’ का फैंस में इतना ज्यादा क्रेज देखा जा रहा है कि इसकी रिकॉर्ड तोड़ एडवांस बुकिंग हुई है. इसने प्री टिकट सेल में ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

  • सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘रामायण पार्ट 1’ के गुरुवार सुबह 6 बजे तक  26 हजार 615 शोज के लिए 14.05 लाख टिकटों की प्री सेल हुई है.
  • इसी के साथ इसने प्री सेल से बिना ब्लॉक सीटों के 42.96 करोड़ कमा लिए हैं.
  • वहीं ब्लॉक सीटों के साथ इसकी प्री सेल की कमाई 50.08 करोड़ पहुंच गई है. 

‘रामायण’ एडवांस बुकिंग कलेक्शन डे 1 (Ramayana Advance Booking Collection Day 1 Live Updates)

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘रामायण’ ने सुबह 12.30 बजे तक 17.10 करोड़ का कलेक्शन कर डाला है. 
  • फिलहाल ये फिल्म 9 हजार 249 शोज में चल रही है.
  • इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन फिलहाल 20.18 करोड़ रुपये हुआ है. 
रामायण  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे 1 17.10 करोड़ (12.30 बजे तक) –
कुल कलेक्शन  17.10 करोड़  

नोट: ये आंकड़े सैकनिल्क से लिए गए हैं. फाइनल आंकड़े रात 10.30 बजे के बाद अपडेट होंगे. 

‘रामायण’ कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग
ट्रेड एक्सपर्ट के मुताबिक ‘रामायण’ का काफी बज बना हुआ है जिसे देखते हुए इस माइथोलॉजिकल फिल्म के रिलीज के पहले दिन 100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग की उम्मीद की जा रही है. हालांकि फाइनल आंकड़े आज रात 10.30 बजे के बाद पता चल जाएंगे कि इस फिल्म ने कितने करोड़ से शुरुआत की है. 

‘रामायण’ स्टार कास्ट
रणबीर कपूर की रामायण का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है और इसे यश और नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में रणबीर कपूर ने भगवान राम, साई पल्लवी ने माता सीता और यश ने रावण का किरदार निभाया है. वहीं सनी देओल, लारा दत्ता, अरुण गोविल और रकुल प्रीत सिंह भी इस फिल्म में अहम भूमिका में हैं. 

 

 



Source link

Related posts

Box Office: बुधवार को भी ‘जेलर 2’ का रहा दबदबा, उड़ता तीर ने भी दिखाया दम, जानें- ‘दृश्यम 3’-‘नई नवेली’ का कलेक्शन

Ramayana Box Office: पहले 3 घंटे में ही कमा लिए ₹17Cr, US में टूटा रिकॉर्ड, जानिए ओपनिंग डे पर कितनी होगी कमाई – ramayana box office collection day 1 prediction earned rs 17 crore in first 3 hours broke record in us advance booking

रामायण:रणबीर कपूर की फिल्म का दुनियाभर में बजा डंका, एडवांस बुकिंग में 150 करोड़ पार, ओपनिंग पर टिकी निगाहें – Ramayana Advance Booking Ranbir Kapoor Yash Sai Pallavi Movie Day 1 Box Office Collection Prediction