Ramayana Day 2 Box Office: 2 दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार,जानिए दूसरे दिन किस भाषा में की कितनी कमाई, Bollywood Hindi News


Ramayana Box Office: रणबीर कपूर की फिल्म रामायण ने दो दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा भारत में पार कर लिया है। फिल्म ने शुक्रवार को भारत में 48.50 करोड़ रुपये की कमाई की। 

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने दो दिन में भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि, गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को फिल्म की कमाई में कमी देखने को मिली है। दूसरे दिन फिल्म ने 48.05 करोड़ की कमाई की है।

रामायण की दूसरे दिन कितनी हुई कमाई?

रणबीर कपूर की फिल्म ने गुरुवार को 64.85 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, शुक्रवार को फिल्म ने 48.05 करोड़ की कमाई की है। इस तरह फिल्म का अब तक का टोटल नेट कलेक्शन 112.90 करोड़ हो गया है। वहीं, फिल्म के ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म का कलेक्शन 134.80 करोड़ हो गया है।

ये भी पढ़ें: रामायण के 4000 करोड़ बजट पर सलमान खान बोले- मुझे लगता है फिल्म की चर्चा सिर्फ…

किस भाषा में हुई कितनी कमाई?

शुक्रवार को रामायण ने हिंदी भाषा में 35.50 करोड़, कन्नड़ भाषा में 5.15 करोड़, तेलुगु में 4.75 करोड़, तमिल में 1.50 करोड़ और मलयालम में 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, रामायण के शोज की ऑक्यूपेंसी की बात करें तो सबसे ज्यादा ऑक्यूपेंसी रात के शोज में रही।

दूसरे दिन कितनी रही रामायण के शोज की ऑक्यूपेंसी?

दूसरे दिन सुबह के शोज की ऑक्यूपेंसी 14.69 पर्सेंट रही। दोपहर के शोज की ऑक्यूपेंसी 23.23 पर्सेंट रही। शाम के शोज की ऑक्यूपेंसी 30.62 पर्सेंट रही और रात के शोज की ऑक्यूपेंसी 45.31 पर्सेंट रही। इस तरह दूसरे दिन एवरेज ऑक्यूपेंसी 28.46 पर्सेंट रही।

ये भी पढ़ें: रणबीर कपूर की रामायण की संदीप रेड्डी वांगा ने की तारीफ, लेकिन फैंस हो गए उनसे नाराज; जानें क्यों

रामायण पार्ट 1 के बारे में

रणबीर कपूर की रामायण को सोशल मीडिया पर पॉजिटिव रिव्यूज मिले हैं। इस फिल्म के वीएफएक्स की भी खूब तारीफ हो रही है। फिल्म में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले रवि दुबे ने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों को जीता है। वहीं, रावण की परफॉरमेंस ने भी लोगों को इम्प्रेस किया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर राम की भूमिका में नजर आए हैं। यश रावण की भूमिका में दिखे हैं। साई पल्लवी सीता, अरुण गोविल राजा दशरथ, लारा दत्ता कैकेयी और रकुलप्रीत सिंह शूर्पणखा के किरदार में नजर आई हैं।

कहां खत्म हुई है पहले पार्ट की कहानी?

नमित मल्होत्रा प्रोड्यूसड रामायण का पहला हिस्सा अभी रिलीज किया गया है। इस फिल्म का पार्ट 2 साल 2028 में रिलीज किया जाएगा। पहले पार्ट की कहानी सीता हरण, रावण-जटायु युद्ध और भगवान राम का लंका के बारे में जानने पर खत्म हुई है। पहले पार्ट में यश और रणबीर दोनों का ही अच्छा-खासा रोल है, लेकिन दोनों एक्टर्स ने स्क्रीन शेयर नहीं की है। दूसरे पार्ट में दोनों स्टार्स स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। दूसरे पार्ट में राम और रावण के युद्ध को दिखाया गया है।

ये भी पढ़ें: दिलजीत दोसांझ ने रामायण के लिए गाई हनुमान चालीसा, रिलीज हुआ फिल्म का एंड क्रेडिट सीन

राघव जुयाल बनेंगे मेघनाद

इस फिल्म के क्लाइमेक्स में मेकर्स ने मेघनाद की झलक दिखाई है। मेघनाद का किरदार एक्टर राघव जुयाल निभा रहे हैं। स्क्रीन पर राघव जुयाल के आते ही लोगों ने हॉल में तालियां बजा दी हैं। साफ है कि राघव को मेघनाद के रूप में देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं। नितेश तिवारी की रामायण पार्ट 1 के अंत में दर्शकों को एक और सरप्राइज मिला। उन्हें दिलजीत दोसांझ की आवाज में हनुमान चालीसा सुनाई पड़ी। वहीं, मेकर्स ने अपने हनुमान यानी सनी देओल की झलक भी दर्शकों को दिखाई।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)





Source link

Related posts

ग्लोबल बॉक्स ऑफिस के ‘राजाधिराज’ बने रणबीर कपूर, छोटी दीवाली के दिन Ramayana पर जमकर हुई धनवर्षा

Ramayana Movie Collection: तीसरे दिन कमाई में रॉकेट सी तेजी, भगवान राम की महागाथा के आगे ‘जवान’, ‘एनिमल’ ध्‍वस्‍त – ramayana movie collection day 3 worldwide ranbir kapoor yash epic film massive jump on saturday beats jawan and animal

‘बाजीगर’ से ‘हैप्पी न्यू ईयर’ तक, शाहरुख की इन 11 फिल्मों ने दिवाली के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल