Ramayana Movie Collection Day 5: दिवाली बीतते ही बमफाड़ ₹107Cr की कमाई, ‘धुरंधर 2’ को ललकार, जय श्री राम की गूंज – ramayana movie collection day 5 worldwide massive jump with rs 107 cr second highest single day in india after dhurandhar 2


‘रामायणम् पार्ट 1’ ने बॉक्‍स ऑफिस पर 5वें द‍िन इत‍िहास रच द‍िया है। द‍िवाली बीतते ही इसने सोमवार को व‍िस्‍फोटक कमाई की है। ‘धुरंधर 2’ के बाद यह एक द‍िन में ₹100 करोड़ से अध‍िक कमाई करने वाली दूसरी बॉलीवुड फ‍िल्‍म बन चुकी है। यही नहीं, 5 द‍िन में ही यह देश में ₹300 करोड़ क्‍लब और वर्ल्‍डवाइड ₹600 करोड़ क्‍लब में भी शामिल हो गई है।

Ramayana Movie Collection Day 5: दिवाली बीतते ही बमफाड़ ₹107Cr की कमाई, ‘धुरंधर 2’ को ललकार, जय श्री राम की गूंज
नितेश तिवारी के डायरेक्‍शन में बनी ‘रामायणम् पार्ट 1’ ने दिवाली बीतते ही बॉक्‍स ऑफिस पर बमफाड़ कमाई की है। रिलीज के 5वें दिन सोमवार को इस महाकाव्‍य फिल्‍म ने देश में ₹107.50 करोड़ की बंपर कमाई कर न सिर्फ इतिहास रच दिया है, बल्‍क‍ि भारतीय फिल्‍मों के लिए नया बेंचमार्क सेट कर दिया है। दिवाली से तीन दिन पहले रिलीज हुई रणबीर कपूर, साई पल्‍लवी और यश की इस फिल्‍म को लेकर सोमवार को सिनेमाघरों में भयंकर क्रेज देखने को मिला। देशभर में 23,911 शोज में 5वें दिन औसतन हर शो में 73.63% सीटों पर दर्शक नजर आए। IMAX 3D वर्जन से सभी शोज हाउसफुल रहे। इसी के साथ फिल्‍म ने 5 दिनों में ही देश में ₹300 करोड़ से अध‍िक की नेट कमाई और वर्ल्‍डवाइड ₹600 करोड़ क्‍लब में भी शामिल हो गई है। यह ‘धुरंधर 2’ के बाद दूसरी ऐसी फिल्‍म है, जिसने एक ही दिन में भारत में ₹100 करोड़ से ज्यादा की नेट कमाई की है।

नमित मल्‍होत्रा और यश के प्रोडक्‍शन के बनी ‘रामायणम्’ की इस विस्‍फोटक कमाई का अंदाजा सोमवार को सुबह 6:30 बजे के शोज में उमड़ी भीड़ को देखकर लग गया था। कहना होगा कि ‘रामायणम्’ की कमाई अपवाद से कम नहीं है। ऐसा इसलिए कि दिवाली से ठीक पहले रिलीज को बॉक्‍स ऑफिस पर कमाई के लिहाज से अच्‍छा नहीं माना जाता। लोग अपने घरों में कामकाज में व्‍यस्‍त रहते हैं। ऐसे में समय में किसी भी फिल्‍म की कमाई में बट्टा लगता है। लेकिन नितेश तिवारी की यह फिल्‍म ने पहले चार दिनों में भी शानदार कमाई कर सबको चौंका दिया। खासकर दिवाली के दिन भी ₹56.15 करोड़ की कमाई सामान्‍य बात नहीं है।

‘रामायणम्’ बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

Sacnilk के मुताबिक, पांचवें दिन कमाई में 91.5% की उछाल के साथ ‘रामायणम् पार्ट 1‘ ने देश में शानदार ₹107.50 करोड़ की नेट कलेक्‍शन किया है। इसमें से सबसे अध‍िक ₹87.25 करोड़ की कमाई हिंदी वर्जन से हुई है। कन्नड़ वर्जन से ₹7.50 करोड़ का बिजनस हुआ है। सोमवार को तेलुगू से ₹6.00 करोड़, तमिल से ₹4.00 करोड़ और मलयालम से ₹2.75 करोड़ का कारोबार हुआ है। इसी के साथ ‘रामायणम्: राइज ऑफ द लीजेंड’ ने भारत में पांच दिन में ही ₹413.90 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन और ₹346.35 करोड़ का नेट कलेक्‍शन कर लिया है।

  • पहला दिन, गुरुवार – ₹64.85 करोड़
  • दूसरा दिन, शुक्रवार – ₹48.05 करोड़ (धनतेरस)
  • तीसरा दिन, शनिवार – ₹69.80 करोड़
  • चौथा दिन, रविवार – ₹56.15 करोड़ (द‍िवाली)
  • पांचवां दिन, सोमवार – ₹107.50 करोड़

‘रामायणम्’ वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन

‘रामायणम्’ विदेशों में भी बंपर कमाई कर रही है। फिल्म ने पांचवें दिन सोमवार को ओवरसीज मार्केट में ₹25.00 करोड़ की ग्रॉस कमाई की, जबकि 5 दिनों में व‍िदेशों से कुल ₹250.00 करोड़ की ग्रॉस कमाई हुई है। इस तरह रामायण महाकाव्‍य पर बनी ‘रामायणम् पार्ट 1’ ने पांच दिनों में ही वर्ल्‍डवाइड ₹663.90 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है।

एक दिन में सबसे अध‍िक कमाई करने वाली टॉप-5 बॉलीवुड फिल्‍में

रणबीर कपूर की ‘रामायणम्’ अब रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ के बाद बॉलीवुड की दूसरी ऐसी फिल्म बन गई है, जिसने एक ही दिन में भारत में ₹100 करोड़ से ज्यादा की नेट कमाई की है। फिल्‍म ने इसी के साथ ‘जवान’, ‘पठान’ और ‘एनिमल’ के एक दिन के सबसे ज्यादा कलेक्शन के रिकॉर्ड की भी धज्ज‍ियां उड़ा दी है।

  1. धुरंधर 2: द रिवेंज – ₹114.85 करोड़ (चौथा दिन)
  2. रामायणम् पार्ट 1 – ₹107.50 करोड़ (5वां दिन)
  3. जवान – ₹80.10 करोड़ (छठा दिन)
  4. एनिमल – ₹71.46 करोड़ (तीसरा दिन)
  5. पठान – ₹70.50 करोड़ (दूसरा दिन)

₹300 करोड़ क्‍लब में दूसरी सबसे तेज एंट्री, ‘जवान’, ‘एन‍िमल’, ‘पठान’ च‍ित

सोमवार को कमाई में आई इस जबरदस्त उछाल ने ₹2000 करोड़ के बजट में बनी ‘रामायणम्’ को एक खास मुकाम पर पहुंचा दिया है। देश में ₹300 करोड़ की नेट कमाई का आंकड़ा एक अहम पैमाना है। साल 2023 में ‘जवान’, ‘पठान’ और ‘एनिमल’ जैसी फिल्मों ने हिंदी सिनेमा को अपनी कमाई की रफ्तार से चौंकाया था। जबकि इस साल ‘धुरंधर 2’ ने इस बेंचमार्क को और भी आगे बढ़ा दिया। अब ‘रामायणम्’ भी इस रेस में शामिल हो गई है।

  1. धुरंधर 2: द रिवेंज – 3 दिन (₹339.27 करोड़)
  2. रामायणम् पार्ट 1 – 5 दिन (₹346.35 करोड़)
  3. जवान – 5 दिन (₹319.08 करोड़)
  4. एनिमल – 6 दिन (₹313.35 करोड़)
  5. पठान – 6 दिन (₹307.25 करोड़)
  6. गदर 2 – 8 दिन (₹305.13 करोड़)
  7. स्‍त्री 2 – 9 दिन (₹309.15 करोड़)
  8. धुरंधर पार्ट 1 – 10 दिन (₹350.75)
  9. दृश्‍यम 3 – 10 दिन (₹309.00 करोड़)
  10. छावा – 10 दिन (₹326.75 करोड़)

‘धुरंधर 2’ को चुनौती दे रही ‘रामायणम्’, छठे दिन टॉप-20 में होगी एंट्री

‘धुरंधर 2’ ने इस साल की शुरुआत में बॉलीवुड ही नहीं, बल्‍क‍ि समूचे भारत की फिल्‍मों के लिए बेंचमार्क सेट किया था। इसने पहले दिन ₹102.55 करोड़ की नेट कमाई की। चौथे दिन ₹114.85 करोड़ का बिजनस कर, अपने उच्चतम स्तर तक पहुंची। अब ‘रामायणम्’ ने पांचवें दिन ₹107.50 करोड़ का कलेक्‍शन कर इसे चुनौती दी है। इन दोनों फिल्मों की तुलना इसलिए भी दिलचस्प है, क्योंकि इनका समय अलग-अलग है। जहां ‘धुरंधर 2’ ने अपने ओपनिंग वीकेंड में जबरदस्त डिमांड देखी थी, वहीं ‘रामायणम्’ में सबसे बड़ा उछाल पांचवें दिन आया है। बाजार के जानकार यह मानकर चले हैं कि यह फिल्‍म अब आगे वीकडेज में इसी तरह की बंपर कमाई करेगी, क्‍योंकि जिन दर्शकों ने त्‍योहार के कारण फिल्‍म नहीं देखी, वह सिनेमाघर जाएंगे। अब यह भी साफ है कि छठे दिन ‘रामायणम्’ वर्ल्‍डवाइड सबसे अध‍िक कमाई करने वाली भारतीय फिल्‍मों की लिस्‍ट में शामिल हो जाएगी। इसके लिए इसे सनी देओल की ‘गदर 2’ को पछाड़ना है, जिसने दुनियाभर में लाइफटाइम ₹686 करोड़ की ग्रॉस कमाई की थी।

वर्ल्‍डवाइड सबसे अध‍िक कमाई करने वाली टॉप-20 फिल्‍में

  1. दंगल – ₹2,070 करोड़
  2. धुरंधर 2 – ₹1,813 करोड़
  3. बाहुबली 2 – ₹1,788 करोड़
  4. पुष्‍पा 2 – ₹1,742 करोड़
  5. धुरंधर – ₹1,307 करोड़
  6. RRR – ₹1,230 करोड़
  7. KGF 2 – ₹1,215 करोड़
  8. जवान – ₹1,160 करोड़
  9. पठान – ₹1,055 करोड़
  10. कल्‍क‍ि 2898 AD – ₹1,042 करोड़
  11. बजरंगी भाईजान ₹922 करोड़
  12. एनिमल – ₹915 करोड़
  13. सीक्रेट सुपरस्‍टार – ₹913 करोड़
  14. स्‍त्री 2 – ₹857 करोड़
  15. कांतारा चैप्‍टर 1 – ₹852 करोड़
  16. जेलर 2 – ₹828.50 करोड़*
  17. छावा – ₹808 करोड़
  18. PK – ₹792 करोड़
  19. 2.0 – ₹691 करोड़
  20. गदर 2 – ₹686 करोड़

लेखक के बारे मेंस्वपनल सोनलस्वपनल सोनल, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में असिस्‍टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास 14 वर्षों का अनुभव है। वह एंटरटेनमेंट एडिटर के तौर पर सिनेमा और सितारों की दुनिया को कवर कर रहे हैं। उनकी विशेष रुचि मनोरंजन के बदलते स्‍वरूप यानी OTT पर वेब सीरीज, फ‍िल्‍म समीक्षा और बॉक्‍स ऑफिस के आंकड़ों में है। इसके अलावा, स्‍वपनल ने अपने करियर में राजनीति, समसामयिक घटनाओं, टेक्‍नोलॉजी और वायरल ट्रेंड्स जैसी बीट पर भी काम किया है। वह बीते 8 साल से NBT (Digital) के साथ जुड़े हुए हैं। उन्‍होंने जयपुर लिटरेचर फेस्‍टव‍िल और प्रवासी भारतीय सम्‍मेलन की ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। वे भारतीय जनसंचार संस्‍थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्‍लोमा, और गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी से जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं। उन्‍होंने अंग्रेजी साहित्‍य में स्‍नातक की डिग्री ली है।… और पढ़ें





Source link

Related posts

दिवाली के बाद बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बनी ‘रामायण’, वर्ल्डवाइड 5 दिन में कमाए 663 करोड़, ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड किया ध्वस्त

Ramayana के बाद भी बॉक्स ऑफिस के ‘राजा’ बनेंगे Ranbir Kapoor, लिस्ट में शामिल 4 बड़ी अपकमिंग मूवीज

रामायण की सोमवार की कमाई देख दंग रह जाएंगे आप; RRR, धुरंधर-2, पुष्पा-2 समेत 10 फिल्मों को पछाड़ा, Bollywood Hindi News