Ramayana OTT Deal: रामायण की OTT रिलीज पर बड़ा ट्विस्ट! मेकर्स ने अब तक नहीं बेचे डिजिटल राइट्स, प्रोड्यूसर का दावा – ramayana ott deal producer dil raju predicts rs 2000 crore box office namit malhotra tmovj


नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की रामायण इस समय दुनियाभर में अपना डंका बजा रही है. इंडिया समेत दुनिया के हर कोने में इसे देखा जा रहा है. चीन-जापान-साउथ अमेरिका जैसे देशों में ये अभी रिलीज भी नहीं हुई, लेकिन तब भी इसने बाहर 400 करोड़ के आसपास कमा लिए हैं. ये किसी भी इंडियन फिल्म के लिए अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि जैसी है. अब इसके लाइफटाइम कलेक्शन को लेकर एक बड़ा दावा किया गया है. 

रामायण के कलेक्शन पर जताई उम्मीद

तेलुगू सिनेमा के बड़े प्रोड्यूसर में से एक दिल राजू, जो रामायण के डिस्ट्रीब्यूटर भी हैं उनका कहना है कि नमित मल्होत्रा की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 2000 करोड़ रुपये का कलेक्शन करेगी. हालांकि, ये इस बात पर निर्भर करेगा कि फिल्म चीन में रिलीज होती है या नहीं और वहां के दर्शकों को कैसी लगती है.

शुक्रवार को रामायण और अपनी दूसरी फिल्म सीन को लेकर हुई एक सक्सेस मीट में दिल राजू ने ये बातें कहीं. उन्होंने कहा- रामायण 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सकती है. ये इस बात पर निर्भर करेगा कि फिल्म चीन में रिलीज होती है या नहीं और वहां इसे कैसा रिस्पॉन्स मिलता है.

फिल्म के तेलुगु वर्जन की कमाई को लेकर भी दिल राजू काफी कॉन्फिडेंट हैं. उनका कहना है कि फिल्म आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर सकती है. बता दें कि इन दोनों राज्यों में फिल्म को श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस के जरिए रिलीज किया गया है. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, रामायण ने तेलुगु वर्जन से शुरुआती 9 दिनों में 40.65 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिलहाल फिल्म चीन में रिलीज नहीं हुई है.

नहीं हुई रामायण की OTT-सैटेलाइट डील

दिल राजू ने फिल्म की OTT रिलीज को लेकर भी एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि मीडिया में चल रही खबरों के उलट, रामायण के मेकर्स ने अभी तक फिल्म के OTT और सैटेलाइट राइट्स नहीं बेचे हैं. दिल राजू ने कहा- रामायण को ही उदाहरण के तौर पर देख लीजिए. मेकर्स ने अभी तक इसके OTT या सैटेलाइट राइट्स नहीं बेचे हैं. ऐसा इसलिए किया गया है, ताकि हर कोई सिनेमाघर जाकर इस शानदार फिल्म को देखे. 

हालांकि फिल्म के दौरान जियो हॉटस्टार को ओटीटी पार्टनर के रूप में कंफर्म किया गया है. अब ओटीटी डील की असलियत क्या है, ये तो नमित मल्होत्रा ही बता सकते हैं. वैसे रामायण की ओटीटी डील पर ये भी कहा जा रहा है कि इसे ‘पे पर व्यू’ के हिसाब से देखा जा सकेगा. यानी फिल्म देखने के लिए सब्सक्रिप्शन से अलग पैसे खर्च करने होंगे, तब जाकर टीवी पर रामायण देख सकेंगे. 

—- समाप्त —-



Source link

Related posts

Ramayana Collection: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने 10वें दिन भी उड़ाया गर्दा, भारत से लेकर विदेशों तक छाई फिल्म

‘जेलर 2’ से ‘दृश्यम 3’ तक, ये हैं अक्टूबर की 5 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्में, जानें नंबर 1 पर कौन?

10वें दिन Ramayana ने की ऐतिहासिक कमाई, बॉक्स ऑफिस पर रणबीर की फिल्म पर हुई नोटों की बारिश