Ramayana Premiere: ‘जय श्री राम…’ हॉलीवुड में बजा रामायण का डंका! रणबीर-साई पल्लवी का शाही अंदाज, यश ने पत्नी संग ली ग्रैंड एंट्री – ramayana grand premiere los angeles ranbir kapoor yash sai pallavi grand entry hollywood chants jai shri ram tmova


Ramayana Premiere: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म ‘रामायण: राइज ऑफ ए लेजेंड’ को लेकर जबरदस्त चर्चा है. मंगलवार, 27 अक्टूबर को लॉस एंजेलिस के एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स में फिल्म का खास प्रीमियर रखा गया. इस इवेंट में फिल्म की लीड स्टारकास्ट के साथ डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा भी पहुंचे. रेड कार्पेट पर सितारों का अंदाज देखने लायक था.

रणबीर कपूर से यश तक, रेड कार्पेट पर छाए सितारे

प्रीमियर के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश फोटोग्राफर्स के सामने पोज देते नजर आ रहे हैं. इस दौरान वहां मौजूद फैंस ने ‘जय श्री राम’ के नारे भी लगाए. इससे इवेंट का माहौल और खास हो गया. भारतीय महाकाव्य रामायण पर बनी इस फिल्म को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट भी साफ दिखाई दी.

सम्बंधित ख़बरें

राम के रोल में रणबीर का शानदार लुक

फिल्म में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर अपने लुक को लेकर चर्चा में रहे. उन्होंने प्रीमियर के लिए शिमरी सिल्वर बंदगला पहना था. उनका यह अंदाज ट्रेडिशनल और स्टाइलिश, दोनों नजर आया. राम के किरदार में रणबीर को देखने के लिए फैंस पहले से ही काफी उत्साहित हैं और अब फिल्म के प्रीमियर की तस्वीरों ने उनकी उत्सुकता और बढ़ा दी है.

रावण बने यश पत्नी राधिका पंडित के साथ पहुंचे

फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे यश भी अपने लुक से महफिल लूटते दिखे. खास बात यह है कि यश इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं. वह अपनी पत्नी और एक्ट्रेस राधिका पंडित के साथ प्रीमियर में पहुंचे. यश ने ऑल-ब्लैक आउटफिट पहना था, जिसे उन्होंने शानदार ब्रोच और काले चश्मे के साथ पूरा किया. वहीं, राधिका ग्रीन और गोल्डन सिल्क साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं.

मां सीता के रूप में साई पल्लवी ने जीता दिल

फिल्म में मां सीता का किरदार निभा रहीं साई पल्लवी भी अपने पारंपरिक लुक में नजर आईं. उन्होंने बारीक कढ़ाई वाली लाल जरदोजी साड़ी पहनी थी. साई ने अपने लुक को सिंपल रखा और खुले बालों के साथ मिनिमल मेकअप चुना. उनका यह अंदाज काफी ग्रेसफुल लगा.प्रीमियर में उनकी मौजूदगी भी आकर्षण का बड़ा केंद्र रही.

प्रीमियर से गायब रहे ये सितारे

जहां फिल्म की मुख्य स्टारकास्ट प्रीमियर में पहुंची, वहीं कुछ कलाकार इस खास मौके पर नजर नहीं आए. फिल्म में लक्ष्मण का किरदार निभा रहे रवि दुबे और शूर्पणखा की भूमिका में नजर आने वाली रकुल प्रीत सिंह इस इवेंट का हिस्सा नहीं बने. हालांकि, उनकी गैरमौजूदगी की वजह सामने आई जानकारी में स्पष्ट नहीं की गई है.

945 सीटों वाले थिएटर में हुई खास 3D स्क्रीनिंग

फिल्म की यह खास स्क्रीनिंग लॉस एंजेलिस के डेविड गेफेन थिएटर में आयोजित की गई, जहां 945 लोगों के बैठने की क्षमता है. यह एक इनवाइट-ओनली इवेंट था, जिसमें फिल्म की कास्ट और क्रू के अलावा कई चर्चित हस्तियां भी शामिल हुईं. मेहमानों में जेडा पिंकेट स्मिथ, रोहिणी अय्यर, बेंजी केली और जिसेला मारेंगो जैसे नाम शामिल थे.

4000 करोड़ का बजट, भारतीय सिनेमा का बड़ा दांव

‘रामायण’ सिर्फ अपनी स्टारकास्ट ही नहीं, बल्कि अपने विशाल बजट की वजह से भी सुर्खियों में है. फिल्म के दोनों पार्ट्स का कुल बजट करीब 4,000 करोड़ रुपये बताया गया है. इस बजट के साथ इसे भारतीय सिनेमा के सबसे महंगे प्रोजेक्ट्स में से एक माना जा रहा है. अब सबकी नजर इस बात पर है कि रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की यह भव्य फिल्म बड़े पर्दे पर दर्शकों को कितना प्रभावित कर पाती है.

—- समाप्त —-



Source link

Related posts

कभी बॉलीवुड पर राज करने आई देव आनंद की हीरोइन, दाऊद इब्राहिम की खूनी आशिकी ने छीनी चमक, कहलाई पाकिस्तान की जासूस, अब हुई बदहाल

भारत को दूसरा घर मानती है ये हॉलीवुड एक्ट्रेस, नीम करोली बाबा की फोटो देख बदला नजरिया, हिंदू धर्म में है आस्था

International Animation Day : ‘छोटा भीम’ से हॉलीवुड तक का सफर, सोनम शेखावत ने बनाई एनीमेशन की दुनिया में पहचान