{“_id”:”6aabc5cc4888b32efa0b2014″,”slug”:”several-areas-in-the-rampur-subdivision-received-heavy-rainfall-on-thursday-morning-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-169960-2026-09-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Rampur Bushahar News: रामपुर में सुबह बरसे मेघ, घास कटाई पर बारिश ने फेरा पानी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

ताजा बारिश से रामपुर के राजपुरा गांव में काटे हुए घास के सडऩे की बढ़ी आशंका। संवाद
किसानों की बढ़ी चिंता, काटी गई घास के सड़ने का डर
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर में वीरवार सुबह कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। सुबह हुई तेज बारिश से जहां लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, वहीं खेत-खलिहानों में काम कर रहे किसानों की चिंता बढ़ गई। इन दिनों उपमंडल के ग्रामीण क्षेत्रों में घास कटाई का काम जोरों पर चल रहा है। ऐसे में बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीण क्षेत्रों में किसान पशुओं के लिए सर्दियों का चारा जुटाने में लगे हैं। कई जगह घास काटकर खेतों और ढलानों पर सुखाने के लिए छोड़ी गई है। वीरवार सुबह हुई बारिश से काटी गई घास भीग गई। किसानों को अब घास के जल्द न सूखने पर सड़ने और खराब होने की चिंता सताने लगी है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि आगामी दिनों में मौसम इसी तरह करवट बदलता रहा, तो घास को सुखाकर सुरक्षित रखने में दिक्कतें पेश आ सकती हैं।

ताजा बारिश से रामपुर के राजपुरा गांव में काटे हुए घास के सडऩे की बढ़ी आशंका। संवाद

ताजा बारिश से रामपुर के राजपुरा गांव में काटे हुए घास के सडऩे की बढ़ी आशंका। संवाद
