Ranbir Kapoor Tried To Blow Out Sparkle Candle On His Birthday Video Goes Viral Users Comment – Entertainment News: Amar Ujala


सोमवार को रणबीर कपूर ने अपना 44वां जन्मदिन अपने फैंस के साथ मनाया है। अभिनेता के चाहने वाले उनके घर पर जमा हुए और उनके लिए केक लेकर आए। रणबीर ने केक काटकर अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया। इस मौके पर कुछ ऐसा हुआ कि अभिनेता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस ने इस पर मजेदार कमेंट किए हैं।




2 of 5

रणबीर कपूर
– फोटो : सोशल मीडिया


वायरल वीडियो में क्या है?

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेता के सामने कई केक रखे हैं। केक देखकर वह कंफ्यूज हो जाते हैं। इस बीच एक व्यक्ति केक के ऊपर लगी स्पार्कल कैंडल जलाने की कोशिश करता है। हालांकि यह नहीं जलता है। 


3 of 5

रणबीर कपूर
– फोटो : सोशल मीडिया


नहीं बुझी स्पार्कल कैंडल

इसके बाद अभिनेता उस व्यक्ति से कहते हैं कि कैंडल नहीं जला। अव वह व्यक्ति कैंडल को जला देता है। फिर अभिनेता स्पार्कल कैंडल को फूंक कर इसे बुझाने की कोशिश करते हैं। हालांकि कैंडल नहीं बुझती है। इस वीडियो को फैंस लाइक कर रहे हैं और इस पर कमेंट भी कर रहे हैं।

शकीरा: दुनियाभर में स्ट्रीम होगा सिंगर का कॉन्सर्ट, जानें भारत में कब और कहां देखें डांसर की लाइव परफॉर्मेंस


4 of 5

रणबीर कपूर
– फोटो : सोशल मीडिया


यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट

एक यूजर ने रणबीर कपूर पर चुटकी लेते हुए लिखा ‘वाकई आप इस कैंडल को फूंक कर बुझा रहे हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा ‘भाई उसे नहीं बुझाते।’ तीसरे यूजर ने लिखा ‘वह उस कैंडल को बुझा रहे हैं। बढ़ती उम्र दिख रही है।’ चौथे यूजर ने लिखा ‘वह मोमबत्ती नहीं है। चश्मा उतार कर देखो।’ पांचवें यूजर ने लिखा ‘आलिया भट्ट के साथ रहने का नतीजा है। क्रैकर कैंडल को बुझा रहे हैं।’


5 of 5

रणबीर कपूर
– फोटो : सोशल मीडिया


रणबीर कपूर का वर्कफ्रंट

  • रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म ‘रामायण’ में नजर आने वाले हैं।
  • नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में साई पल्लवी, यश और सनी देओल नजर आने वाले हैं।
  • यह फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है।
  • रणबीर कपूर संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में एक-साथ नजर आने वाले हैं।
  • इसमें विक्की कौशल भी अहम किरदार में हैं।
  • मेकर्स ने इस फिल्म की कहानी को गुप्त रखा है। मगर रिपोर्ट्स में ‘लव एंड वॉर’ को एक पीरियड रोमांटिक वॉर ड्रामा बताया गया है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

 






Source link

Related posts

Bulandshahr Viral Video | Alok Chaudhary Illegal Weapon Display Case

GYM में इन लड़कियों ने किया डांस, देख छूट गए लोगों के पसीने, वायरल वीडियो..

ट्रैफिक पुलिस को चकमा देने की कोशिश, बाइक पर 3 से अचानक 2 हुए लोग, फिर भी खुल गई पोल – Three People Riding Single Bike Then The Trickery Was Exposed Before The Traffic Police Viral Video