Rania Auto Fare Dispute | Viral Video CCTV Footage Shows Gun Assault


दीपक श्रीवास्तव | सरवनखेडा, कानपुर देहात1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

लड़ाई के दौरान कमर में तमंचा लगाए व्यक्ति।

कानपुर देहात में रविवार शाम करीब 6:30 बजे ऑटो के किराए को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। किशरवल मोड़ पर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। घटना का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यक्ति कमर में तमंचा लगाए मारपीट करता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की।

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान 48 वर्षीय ज्ञानेश दुबे निवासी कुर्सी दलितपुर, रसूलाबाद के रूप में हुई है। ज्ञानेश मुन्ना सिंह के मकान में किराए पर रहता है। किशरवल निवासी लालू ने बताया कि उसने ज्ञानेश को ऑटो चलाने के लिए दिया था। ऑटो चलाने के एवज में दो दिन का 250 रुपये किराया तय था। लालू ने जब ज्ञानेश से दो दिन के 250 रुपये मांगे तो इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। यह मामला रनिया के थाना क्षेत्र का है।

देखिए घटना की तस्वीरें …

पैसे के लिए ऑटो चालक से लड़ता व्यक्ति।

बुजुर्ग व्यक्ति से मारपीट करते ऑटो चालक।

अब पढ़िए पूरा घटनाक्रम

किराए की रकम मांगने पर हुआ विवाद

ऑटो चालक लालू ने बताया कि किराए की रकम मांगने पर ज्ञानेश ने लालू के साथ मारपीट की और उसे थप्पड़ मार दिया। इसी दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो में ज्ञानेश कमर में तमंचा लगाए नजर आ रहा है। घटना की सूचना मिलने पर रनिया पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से 315 बोर का तमंचा, चार जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान ज्ञानेश ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते सुरक्षा के लिए वह तमंचा अपने पास रखता था।

ऑटो चालक लालू।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर लोगों में चर्चा रही। पुलिस ने वायरल वीडियो की भी जांच की। थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ बरामद तमंचे और कारतूस के संबंध में भी नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले में सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। विवाद की शुरुआत ऑटो के किराए को लेकर हुई थी, लेकिन मारपीट के दौरान आरोपी के पास तमंचा मिलने से मामला गंभीर हो गया।



Source link

Related posts

‘अब इसे भी ट्रोल करो…’Vicky-Katrina की नई तस्वीर से इंटरनेट पर बवाल, छावा एक्टर को लेकर कहा कुछ ऐसा

Kuchaman Teacher Assault Student | CCTV Footage Viral Case

ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल