Kuchaman Teacher Assault Student | CCTV Footage Viral Case


डीडवाना-कुचामन जिले के कुचामन शहर स्थित जागृति क्लासेज में शिक्षक पर छात्र से मारपीट करने का आरोप लगा है। छात्र की शिकायत के अनुसार, शिक्षक ने उसकी गर्दन पकड़कर टेबल पर गिराया और जूते से पीटा। छात्र ने दोबारा दिखाई देने पर मारने की धमकी देने का आरोप

.

10 अक्टूबर की बताई जा रही घटना

छात्र की रिपोर्ट के अनुसार, घटना 10 अक्टूबर की है। उसने टीचर श्योपाल पर मारपीट करने का आरोप लगाया है, जिससे उसे चोटें आईं। सामने आए CCTV फुटेज में क्लासरूम के अंदर शिक्षक और छात्र के बीच का घटनाक्रम दिखाई दे रहा है।

छात्र का मेडिकल करवाया, एएसआई को सौंपी जांच

कुचामन थानाधिकारी राजेंद्र खदाव ने बताया- शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने छात्र का मेडिकल करवाया। टीचर के खिलाफ रविवार (11 अक्टूबर) शाम मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच एएसआई राजेंद्र कुमार को सौंपी गई है।

पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों और CCTV फुटेज के आधार पर घटनाक्रम की जांच कर रही है। जांच के बाद ही मारपीट की परिस्थितियों और कारणों का पता चल सकेगा।



Source link

Related posts

भारतीय संस्कृति का मुरीद हुआ विदेशी परिवार, घर में गूंजा ‘हरे कृष्ण’, सात्विक प्रसाद बनाते देख दिल हार बैठे लोग!

‘अब इसे भी ट्रोल करो…’Vicky-Katrina की नई तस्वीर से इंटरनेट पर बवाल, छावा एक्टर को लेकर कहा कुछ ऐसा

Rania Auto Fare Dispute | Viral Video CCTV Footage Shows Gun Assault