Rewari News:अनाज मंडी में डीएपी को लेकर उमड़े किसान, सुबह से दोपहर तक रहे परेशान – Farmers Thronged The Grain Market For Dap; They Faced Difficulties From Morning Till Afternoon


रेवाड़ी। जिले में डीएपी खाद को लेकर किसानों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को अनाज मंडी में डीएपी लेने के लिए सुबह से ही किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। खाद लेने के लिए किसान घंटों लाइन में लगे रहे। तेज धूप के बीच महिलाओं को भी कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। सुबह से दोपहर तक किसान खाद मिलने की उम्मीद में मंडी में डटे रहे।

किसानों का कहना है कि डीएपी की जरूरत फसलों की बोआई के समय सबसे अधिक होती है, लेकिन समय पर खाद नहीं मिलने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंडी में भीड़ अधिक होने के बावजूद किसानों के बैठने या धूप से बचाव के लिए टेंट की व्यवस्था नहीं की गई थी। इससे किसान और महिलाएं तेज धूप में ही कतार में खड़े रहने को मजबूर रहे।

किसानों के अनुसार डीएपी वितरण के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से भीड़ लगातार बढ़ रही है। कई किसान सुबह जल्दी मंडी पहुंच गए थे, लेकिन दोपहर तक भी खाद के लिए इंतजार करना पड़ा। किसानों का कहना है कि यदि खाद उपलब्ध है तो उसके वितरण के लिए भीड़ को नियंत्रित करने और किसानों को सुविधा देने की व्यवस्था होनी चाहिए।

खाद लेने पहुंचे किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि डीएपी की उपलब्धता के साथ ही वितरण व्यवस्था को भी बेहतर किया जाए। किसानों के लिए छाया, पीने के पानी और बैठने की व्यवस्था की जाए, ताकि तेज धूप में उन्हें घंटों परेशान न होना पड़े।

किसानों के लिए छाया की व्यवस्था होनी चाहिए:

किसान सुरेश कुमार ने बताया कि वह सुबह डीएपी लेने के लिए अनाज मंडी पहुंच गए थे। यहां किसानों की काफी भीड़ थी और घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ा। तेज धूप में खड़े रहने से बुजुर्ग किसानों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी हुई। किसानों के लिए छाया की व्यवस्था होनी चाहिए थी। किसान महेश ने बताया कि फसल की बोआई के लिए डीएपी जरूरी है, इसलिए किसान मजबूरी में घंटों लाइन में खड़े हैं। सुबह आने के बाद भी खाद मिलने में काफी समय लग रहा है। मंडी में भीड़ को देखते हुए वितरण व्यवस्था बेहतर करने के साथ किसानों के लिए टेंट और पीने के पानी की व्यवस्था भी की जानी चाहिए।

वर्जन

जिले में डीएपी की कोई कमी नहीं है। किसानों से अपील है कि घबराएं नहीं। डीएपी को लेकर स्टॉक मौजूद है।-डॉ. अनिल, कृषि अधिकारी



Source link

Related posts

Siddharthnagar News:सुबह घंटों जाम में जूझते रहे राहगीर दिहाड़ी मजदूर मायूस होकर लौटे – Siddharthnagar News: Commuters Struggled In Traffic Jams For Hours In The Morning; Daily-wage Laborers Returned In Disappointment

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 14 जून 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 14 june 2026 morning top news headlines ntc dhrj

Ghazipur News:फॉल्ट होने से रातभर नहीं आई बिजली सुबह आक्रोशित ग्रामीणों ने दिया धरना – Power Outage Lasted All Night Due To A Fault; Angry Villagers Staged A Protest In The Morning