संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र निवासी एक युवती ने सोशल मीडिया पर उसकी फोटो के साथ आपत्तिजनक गाने लगाकर वायरल करने और बदनाम करने का आरोप लगाया है। युवती ने इस संबंध में कोतवाली खलीलाबाद पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गईं है।
तहरीर के अनुसार पीड़िता ने आरोप लगाया कि राम जनक विश्वकर्मा इंस्टाग्राम की दो आईडी से उसकी फोटो पर आपत्तिजनक गाने लगाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। इससे उसकी गरिमा को ठेस पहुंच रही है। युवती का आरोप है कि आरोपी उसे गालियां देने के साथ ही जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर के साथ साक्ष्य भी संलग्न किए हैं। कोतवाल जयप्रकाश दूबे ने बताया कि युवती की तहरीर पर मामले में आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ं