Sant Kabir Nagar News:श्री गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व पर निकलेगी प्रभातफेरी – A Morning Procession (prabhat Pheri) Will Be Taken Out On The Occasion Of The Birth Anniversary (prakash Parv) Of Shri Guru Nanak Dev


संतकबीरनगर। श्री गुरु नानक देव के 557वें प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा खलीलाबाद में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन मंगलवार को होगा। यह जानकारी सतविंदर पाल जज्जी ने दी है। उन्होंने बताया कि सुबह 5:30 बजे प्रभातफेरी गुरुद्वारा से प्रारंभ होकर समय माता मंदिर से वापस बैंक चौराहा होती हुई पुनः गुरुद्वारा पहुंचेगी। जहां प्रभातफेरी अरदास के बाद कार्यक्रम का समापन होगा। शाम के समय गुरुद्वारा में भव्य दीवान सजेगा। इसमें गुरबाणी का पाठ, शबद कीर्तन, अरदास एवं गुरु का अटूट लंगर चलता रहेगा। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने समस्त साध संगत एवं नगर वासियों से सपरिवार आकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करने एवं गुरु का अटूट लंगर ग्रहण करने की अपील की है। संवाद




Source link

Related posts

Gonda News:सुबह छाया घना कोहरा, ठंड बढ़ी – Dense Fog Descended In The Morning; The Cold Intensified

Jalaun News:शंख ध्वनि के साथ निकाली प्रभात फेरी – Morning Procession Taken Out Accompanied By The Sound Of A Conch Shell

Rewari News:धूप निकलने से दिन में मिली राहत, सुबह छा रही हल्की धुंध – Sunlight Brings Relief During The Day; Light Mist Persists In The Morning