Santkabir Nagar News: सुबह सात बजे से कटेगी अस्पताल में पर्ची , Santkabir-nagar Hindi News


Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिला अस्पताल में अब सुबह सात बजे से डाक्टर को दिखाने के लिए पर्ची बनाई जाएगी। कारण यह है कि मरीजों भीड़ जमा हो जाती है, लेकिन पर्ची नहीं कटती है। सुबह देर से पर्ची कटने की वजह से मरीजों की तादाद बढ़ जाती है और पूरे दिन गहमा गहमी का माहौल बना रहता है।मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रामानुज कनौजिया ने बताया कि बताया कि पर्ची काटने वाले सभी कर्मचारी आठ बजे के बाद आते थे। इसकी वजह से मरीजों की भीड़ बढ़ जाती थी। अब दो कर्मचारी सुबह सात बजे से ही अस्पताल आएंगे। मरीजों का पर्ची काटने के बाद उन्हें यह भी जानकारी मुहैया कराएंगे कि ओपीडी में डाक्टर नौ बजे के बाद मिलेंगे।

उन्होंने बताया कि चिकित्सक आठ बजे आ जाते हैं, लेकिन पहले वार्ड में भर्ती मरीजों का इलाज करते हैं उसके बाद ओपीडी में मरीजों का इलाज करते हैं। ऐसे मरीजों को घबराने की जरूरत नहीं होती है।



Source link

Related posts

Haryana Morning News : 1,050 सरकारी स्कूलों में सिर्फ एक शिक्षक, बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ा अपडेट, प्रदूषण से राहत नहीं, AQI 301 पर पहुंचा समेत सुबह की बड़ी खबरों पर एक नजर…

Jagdeep Dhankhar News: सुबह की सैर के दौरान बेहोश हुए पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दिल्ली एम्स में कराया गया भर्ती – former vice president jagdeep dhankhar collapse during morning walk admitted aiims delhi

Top 10 News Today: CRPF पर हमला, Air India को धमकी और ईरान की चेतावनी, सुबह के 10 बड़े अपडेट | Top 10 Morning News Today India World Kulgam Attack Delhi Pollution Milk Price Hike Gaza Russia Ukraine