Haryana Morning News : 1,050 सरकारी स्कूलों में सिर्फ एक शिक्षक, बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ा अपडेट, प्रदूषण से राहत नहीं, AQI 301 पर पहुंचा समेत सुबह की बड़ी खबरों पर एक नजर…


Haryana Morning News : हरियाणा में आज सुबह कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। प्रदेश में 7 IAS अधिकारियों के तबादले, 1,000 से ज्यादा सरकारी स्कूलों में एक ही शिक्षक होने का मामला और बिजली मीटरों की खराबी को लेकर नया अपडेट चर्चा में है। वहीं, गुरुग्राम में फैक्ट्री टैंक से जहरीली गैस निकलने से तीन लोगों की मौत और अंबाला में ट्रेन हादसे की खबर भी सामने आई है।

1. हरियाणा के 1,050 सरकारी स्कूलों में सिर्फ एक शिक्षक, 107 स्कूलों में 10 से भी कम बच्चे

हरियाणा की सरकारी शिक्षा व्यवस्था को लेकर चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है। प्रदेश के 1,050 सरकारी स्कूल ऐसे हैं, जहां केवल एक शिक्षक के भरोसे पढ़ाई चल रही है। वहीं, 107 स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या 10 से भी कम है। अंबाला और यमुनानगर में सबसे ज्यादा सिंगल टीचर वाले स्कूल हैं।

2. हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ा अपडेट, 30 नवंबर तक बदलने होंगे 26,495 खराब मीटर

हरियाणा में बिजली के खराब मीटर बदलने को लेकर बिजली निगम ने सख्ती दिखाई है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के क्षेत्र में 34,525 खराब मीटरों में से 10 नवंबर तक केवल 8,030 मीटर ही बदले गए थे। बाकी 26,495 मीटरों को 30 नवंबर तक बदलने का लक्ष्य दिया गया है।

3. गुरुग्राम की फैक्ट्री में जहरीली गैस से 3 मजदूरों की मौत, कंपनी प्रबंधन पर केस

गुरुग्राम के धुमसपुर स्थित सैंडहर टेक्नोलॉजीज फैक्ट्री में केमिकल टैंक के अंदर काम करने गए तीन कर्मचारियों की मौत हो गई। आरोप है कि मजदूरों को बिना सुरक्षा उपकरणों के टैंक में उतारा गया था। पुलिस ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

4. अंबाला में ट्रेन की चपेट में आने से दो सगी बहनों की मौत, बीमार मां से मिलने आई थीं गांव

अंबाला के मोहड़ा रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आने से दो बहनों की मौत हो गई। दोनों अपनी बीमार मां से मिलने पैतृक गांव आई थीं। रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा हुआ। प्रारंभिक जांच के अनुसार, एक बहन को सुनाई नहीं देता था। उसे बचाने की कोशिश में दूसरी बहन भी ट्रेन की चपेट में आ गई।

5. हरियाणा में सिंगापुर मॉडल पर बनेगा नया निगम, विकास कार्यों के टेंडर में होगी तेजी

हरियाणा सरकार विकास परियोजनाओं के टेंडर की प्रक्रिया तेज करने के लिए सिंगापुर मॉडल पर अलग निगम बनाने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को इसका प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इस व्यवस्था में टेंडर दस्तावेज तैयार करने से लेकर ठेका देने तक की प्रक्रिया को तेज करने की योजना है।

6. गुरुग्राम में प्रदूषण से राहत नहीं, AQI 301 पर पहुंचा; लगातार तीसरे दिन हवा बेहद खराब

गुरुग्राम में प्रदूषण का स्तर थोड़ा कम हुआ है, लेकिन लोगों को अभी राहत नहीं मिली है। बुधवार को शहर का AQI 22 अंक घटकर 301 दर्ज किया गया। इसके बावजूद हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है। एनआईएसई घामलपहाड़ी क्षेत्र में AQI 345 दर्ज किया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नियमों का उल्लंघन करने पर सेक्टर-78 के एक निर्माण प्रोजेक्ट को बंद भी कराया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m  



Source link

Related posts

13 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

CG Morning News : CM साय मुंगेली को देंगे 465 करोड़ की सौगात… सौरभ चंद्राकर की ED कोर्ट में होगी पेशी… भूपेश बघेल की करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस… पढ़ें और भी खबरें

MP Morning News: आज से छठ पर्व की शुरुआत, शिवपुरी-ग्वालियर दौरे पर CM, निवेश जुटाने विदेश जाएंगे मुख्यमंत्री, कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कोरोना योद्धाओं का आंदोलन, राजधानी के हॉकी मैदान को FIH कैटेगरी-1 सर्टिफिकेट