School Closed, Delhi School News: दिवाली के बाद दिल्ली-NCR में जहरीली हुई हवा, क्‍या बंद रहेंगे स्कूल?


Delhi NCR School Closed News: दिवाली के बाद दिल्ली-NCR की हवा ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है.पटाखों के धुएं, वाहनों से निकलने वाले प्रदूषण और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच राजधानी की हवा बेहद खराब स्थिति में पहुंच गई है.हालात को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने दिल्ली-NCR में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) का तीसरा चरण यानी GRAP-3 लागू कर दिया है.इसका असर अब बच्चों की पढ़ाई पर भी दिखने लगा है.दिल्ली में पांचवीं कक्षा तक के स्‍टूडेंटस के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पढ़ाई यानी हाइब्रिड मोड की व्यवस्था लागू की गई है.

इसी बीच अभिभावकों ने नवंबर में प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए 10 से 15 नवंबर तक स्कूलों में छुट्टी घोषित करने की मांग उठाई है.पैरेंट्स का कहना है कि हर साल नवंबर में प्रदूषण बढ़ने के बाद स्कूलों को लेकर अचानक फैसले लिए जाते हैं.इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है.ऐसे में सरकार को पहले से छुट्टियों या ऑनलाइन क्लास का कैलेंडर तैयार करना चाहिए हालांकि अभी 10 से 15 नवंबर तक सभी स्कूलों को बंद करने का कोई सामान्य सरकारी आदेश जारी नहीं हुआ है.ऐसे में अभिभावकों के लिए यह समझना जरूरी है कि GRAP-3 लागू होने के बाद स्कूलों के लिए क्या नियम हैं और किन कक्षाओं के बच्चों को घर से पढ़ाई करने का विकल्प मिला है.

दिवाली के बाद दिल्ली की हवा में बढ़ा प्रदूषण

दिवाली के मौके पर हुई आतिशबाजी का असर दिल्ली की हवा पर साफ दिखाई दे रहा है.रविवार शाम पटाखे जलने के साथ ही राजधानी के कई इलाकों में धुएं और धुंध की चादर दिखाई देने लगी.लोगों ने सोशल मीडिया पर अलग-अलग इलाकों में पटाखों के धुएं की गंध आने और दृश्यता कम होने की शिकायतें भी कीं. रविवार शाम सात बजे दिल्ली का तत्कालिक वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 371 दर्ज किया गया.यह बहुत खराब श्रेणी में आता है.वहीं पूरे दिन का औसत AQI 376 रहा, जबकि शनिवार को यह 369 दर्ज किया गया था यानी दिवाली के दिन प्रदूषण का स्तर पिछले दिन के मुकाबले और बढ़ गया.

दिल्ली-NCR में GRAP-3 लागू

दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए CAQM ने 2 नवंबर को GRAP के दूसरे चरण को लागू किया था.इसके बाद 6 नवंबर को आयोग ने तीसरे चरण की पाबंदियां भी पूरे दिल्ली-NCR में तत्काल प्रभाव से लागू कर दीं.CAQM ने यह फैसला इसलिए लिया क्योंकि 6 नवंबर को दिल्ली का 24 घंटे का औसत AQI 382 दर्ज किया गया था.मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण प्रदूषक तत्वों का फैलाव नहीं हो पा रहा था.मौसम विभाग और IITM के पूर्वानुमान में आने वाले दिनों में हवा के गंभीर श्रेणी में पहुंचने की आशंका भी जताई गई थी.GRAP-3 के तहत पहले और दूसरे चरण की पाबंदियां भी जारी रहती हैं.इसके अलावा कई नई सख्तियां लागू की जाती हैं.

स्कूलों को लेकर सबसे बड़ा फैसला: पांचवीं तक हाइब्रिड क्लास

दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने के बाद सबसे ज्यादा चिंता छोटे बच्चों की सेहत को लेकर है.इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने पांचवीं कक्षा तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में हाइब्रिड मोड में पढ़ाई कराने का निर्देश दिया है.यह आदेश दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय के तहत आने वाले सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों पर लागू है.इसके अलावा NDMC, MCD और दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड के स्कूल भी इसके दायरे में आते हैं.हाइब्रिड मोड का मतलब है कि बच्चों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पढ़ाई करने का विकल्प मिलेगा यानी अभिभावक चाहें तो अपने बच्चों को स्कूल भेज सकते हैं या फिर उन्हें घर से ऑनलाइन क्लास में शामिल करा सकते हैं.स्कूलों के प्रमुखों को अभिभावकों को इस व्यवस्था की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं.वहीं शिक्षा निदेशालय ने जिला और जोन स्तर के अधिकारियों को स्कूलों का दौरा कर आदेश का पालन सुनिश्चित करने को कहा है.यहां एक बात समझना जरूरी है कि पांचवीं तक हाइब्रिड क्लास का आदेश स्कूलों को पूरी तरह बंद करने का आदेश नहीं है.स्कूलों में ऑफलाइन पढ़ाई का विकल्प भी जारी रहेगा।

क्या 10 से 15 नवंबर तक दिल्ली-NCR के स्कूलों में छुट्टी होगी?

प्रदूषण बढ़ने के साथ ही अभिभावकों की ओर से 10 से 15 नवंबर तक स्कूलों में छुट्टी घोषित करने की मांग उठाई जा रही है. पैरेंट्स का कहना है कि नवंबर का महीना दिल्ली-NCR में प्रदूषण के लिहाज से काफी चुनौतीपूर्ण रहता है.ऐसे में बच्चों को रोजाना प्रदूषित हवा में स्कूल आने-जाने से परेशानी हो सकती है. अभिभावकों की एक चिंता यह भी है कि हर साल प्रदूषण बढ़ने पर स्कूलों को लेकर अचानक फैसले लिए जाते हैं. कभी स्कूल बंद कर दिए जाते हैं तो कभी ऑनलाइन क्लास शुरू करने का निर्देश दिया जाता है. इससे बच्चों की पढ़ाई का शेड्यूल बिगड़ता है और अभिभावकों को भी अचानक अपनी दिनचर्या बदलनी पड़ती है. इसीलिए कुछ पैरेंट्स चाहते हैं कि सरकार नवंबर के सबसे प्रदूषित दिनों को ध्यान में रखते हुए पहले से स्कूलों की छुट्टियों का कैलेंडर तैयार करे. इससे बच्चों की पढ़ाई भी व्यवस्थित रहेगी और उन्हें खराब हवा में बाहर निकलने से भी बचाया जा सकेगा. कुछ अभिभावकों का सुझाव है कि स्कूलों को पूरी तरह बंद करने के बजाय ऑनलाइन क्लास का विकल्प दिया जाए ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो.

GRAP-2, GRAP-3 और GRAP-4 में स्कूलों के लिए क्या हैं नियम?

प्रदूषण बढ़ने पर GRAP को अलग-अलग चरणों में लागू किया जाता है.हर चरण में हवा की गुणवत्ता के अनुसार पाबंदियां बढ़ाई जाती हैं. स्कूलों को लेकर भी अलग-अलग चरणों में अलग व्यवस्था है.

GRAP-2: जब AQI 301 से 400 के बीच यानी बहुत खराब श्रेणी में रहता है तब दूसरे चरण की पाबंदियां लागू होती हैं.इस चरण में स्कूलों और कॉलेजों को सामान्य रूप से बंद करने या हाइब्रिड मोड में चलाने का कोई अनिवार्य निर्देश नहीं है हालांकि राज्य सरकार या जिला प्रशासन अपनी स्थिति के अनुसार अलग फैसला ले सकता है.

GRAP-3: जब AQI 401 से 450 के बीच यानी गंभीर श्रेणी में पहुंचता है तब तीसरे चरण की पाबंदियां लागू होती हैं.इस चरण में पांचवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए हाइब्रिड क्लास का प्रावधान है. दिल्ली में इसी व्यवस्था के तहत पांचवीं तक के विद्यार्थियों को ऑनलाइन और ऑफलाइन पढ़ाई का विकल्प दिया गया है.

GRAP-4: जब AQI 450 से ऊपर यानी गंभीर से भी ज्यादा स्थिति में पहुंचता है तब चौथे चरण की सख्त पाबंदियां लागू की जाती हैं. इस चरण में हाइब्रिड पढ़ाई का दायरा बड़ी क्‍लासेज तक बढ़ाया जा सकता है. संबंधित सरकार और प्रशासन को बच्चों की पढ़ाई के तरीके पर फैसला लेना होता है. ध्यान देने वाली बात यह है कि अभी दिल्ली-NCR में GRAP-3 लागू है. GRAP-4 की पाबंदियां अपने आप लागू नहीं होतीं. इसके लिए CAQM की ओर से अलग आदेश जारी करना जरूरी है.



Source link

Related posts

CG Morning News : CM साय का रायगढ़ दौरा… अंबेडकर अस्पताल की OPD रहेगी बंद… आज नहीं है सरकारी छुट्टी

Haryana Morning News : कारोबारी की हत्या, रोडवेज के 840 कर्मचारियों को प्रमोशन, जिला रजिस्ट्रार के खिलाफ वारंट समेत सुबह की बड़ी खबरों पर एक नजर…

Morning News Brief: पीएम मोदी बस्तर में जवानों के बीच दिवाली मनाई; बांग्लादेश के मंत्री ने कहा- हसीना एक “कंविकटेड क्रिमिनल” हैं