Shah Rukh vs Salman Khan: बॉक्स ऑफिस पर मचेगा धमाल! शाहरुख की King और सलमान की Matrubhumi फिल्म दिसंबर में रिलीज होने के लिए तैयार, कमाई के बनेंगे कई रिकॉर्ड   – shah rukh khan king salman khan maatrubhumi december 2026 release box office record mks


शाहरुख खान और सलमान खान के फैंस के लिए साल 2026 का दिसंबर महीना खुशखबरी लेकर आ रहा है. जी हां, दिसंबर में शाहरुख खान की फिल्म किंग और सलमान खान की मूवी मातृभूमि बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए आ रही हैं. शाहरुख की फिल्म किंग क्रिसमस के मौके पर 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, तो वहीं सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को लेकर ऐसी खबरें हैं कि यह मूवी 4 दिसंबर 2026 को रिलीज हो सकती है. फिल्मों के जानकारों को मानना है कि एक ही महीने में शाहरुख खान और सलमान खान की आ रहीं फिल्में कमाई के सारे पुराने रिकॉर्ड्स तोड़ सकती हैं. 

जब चला था दोनों सुपरस्टार का थिएटर्स पर एक साथ जादू 
आपको मालूम हो कि 2004 और 2006 में शाहरुख खान और सलमान खान का थिएटर्स पर एक साथ जादू चल चुका है. साल 2004 के नवंबर महीने में सलमान खान की फिल्म दिल ने जिसे अपना कहा और इसी महीने शाहरुख खान की फिल्म वीर-जारा रिलीज हुई थी. साल 2006 में दिवाली के मौके पर शाहरुख और सलमान की फिल्में एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुईं थीं. 20 अक्टूबर 2006 को शाहरुख खान की क्राइम-थ्रिलर फिल्म डॉन और सलमान खान की रोमांटिक कॉमेडी जान-ए-मन रिलीज हुई थी. 

किंग का पहला पोस्टर जारी 
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान कि एक्शन-थ्रिलर फिल्म किंग का पहला पोस्टर जारी हो चुका है. इस पोस्टर तो देखकर शाहरुख फैंस काफी खुश हो गए हैं. इस पोस्टर में शाहरुख खान का ऐसा रफ-एंड-टफ और कातिलाना गैंगस्टर लुक सामने आया है, जो कहर बरपा रहा है. किंग फिल्म को जो पहला पोस्टर जारी किया गया है, उसमें दिख रहा है कि चारों तरफ आग की ऊंची-ऊंची लपटें हैं और उसके बीच से सीना ताने शाहरुख बाहर निकल रहे हैं. इसमें शाहरुख के बाल सफेद-ग्रे लुक में नजर आ रहे हैं. उनके चेहरे व शरीर पर चोट और खून के निशान हैं. इस पोस्टर में एक हाथ में शाहरुख पिस्तौल थामे हैं तो दांतों के बीच लाल गुलाब दबा रखा है. यह पोस्टर खूब पसंद किया जा रहा है. रोमांस और खूंखार एक्शन का ऐसा डेडली कॉम्बो है.

आज फिर याद आया… कातिल नहीं… आशिक हूं…
सुपरस्टार शाहरुख खान ने इस पोस्टर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- “आज फिर याद आया… कातिल नहीं… आशिक हूं… #KING”. इसके साथ ही शाहरुख खान ने फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया. यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. आपको मालूम हो कि फिल्म किंग में पहली बार शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ बड़े पर्दे पर स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. किंग फिल्म का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं.

गलवान घाटी में हुई झड़प पर आधारित है मातृभूमि फिल्म 
सुपरस्टार सलमान खान और निर्देशक अपूर्व लखिया की वॉर ड्रामा फिल्म मातृभूमि साल 2020 में भारत और चीन की सेना के बीच गलवान घाटी में हुई झड़प पर आधारित है. इस फिल्म में सलमान खान इंडियन आर्मी के बिहार रेजीमेंट के कर्नल बी संतोष बाबू के किरदार निभा रहे हैं. इस फिल्म के 4 दिसंबर को रिलीज होने की संभावना है.

 



Source link

Related posts

रामायण से टकराएंगी ये 3 फिल्में, दिवाली वीकेंड पर होगा महामुकाबला, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा धमाल, Bollywood Hindi News

प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ की बंपर बुकिंग, 27% की उछाल दर्ज, जानें प्री-सेल्स कलेक्शन

आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, ‘उड़ता तीर’ ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड