रामायण से टकराएंगी ये 3 फिल्में, दिवाली वीकेंड पर होगा महामुकाबला, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा धमाल, Bollywood Hindi News


Box Office Clash: ‘रामायण’ 5 नवंबर (गुरुवार) के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं 6 नवंबर (शुक्रवार) के दिन साउथ की दो और हॉलीवुड की एक फिल्म आने वाली है।

दिवाली वाला वीकेंड सिनेप्रेमियों के लिए मजेदार होने वाला है। एक तरफ नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं, इसके ठीक अगले दिन यानी 6 नवंबर को तीन और फिल्में बड़े पर्दे पर दस्तक देंगी। मतलब रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और रवि दुबे जैसे सितारों से सजी ‘रामायण’ को इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला मिल सकता है। आइए जानते हैं इन तीन फिल्मों के बारे में।

1. सीन (Scene)

‘आवेशम’ जैसी फिल्म बनाने वाले जिथु माधवन इस फिल्म से तमिल सिनेमा में कदम रख रहे हैं। यह एक साइकोलॉजिकल एक्शन-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें सूर्या, नासलन और नज़्रिया नाजिम अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म को सूर्या और ज्योतिका के प्रोडक्शन हाउस 2D एंटरटेनमेंट और झगराम स्टूडियोज ने मिलकर बनाया है।

फिल्म में सूर्या डीएसपी इनबराज पांडियन आईपीएस का किरदार निभा रहे हैं। कहानी एक बर्खास्त पुलिसकर्मी के खिलाफ केस चलाने में आने वाली मुश्किलों पर आधारित है। इन मुश्किलों को दूर करने और मामले को सुलझाने के लिए एक अनोखी टीम बनाई जाती है। फिल्म में एक्शन, कॉमेडी और सस्पेंस देखने को मिलेगा। यह फिल्म 6 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

2. मूकुथी अम्मन 2 (Mookuthi Amman 2)

नयनतारा की फिल्म ‘मूकुथी अम्मन’ के सीक्वल का भी दर्शकों को इंतजार है। सुंदर सी. के निर्देशन में बनी इस फैंटेसी-ड्रामा फिल्म में नयनतारा एक बार फिर अहम भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म की कहानी दो अलग-अलग समय की घटनाओं को जोड़ती है। इसमें शक्तिशाली ताकतों के बीच टकराव देखने को मिलेगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में नयनतारा डबल रोल में नजर आ सकती हैं। वहीं, रेजिना कैसेंड्रा फिल्म में विलेन की भूमिका निभाएंगी। फिल्म में विजय, उर्वशी और योगी बाबू भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। फैंटेसी, ड्रामा और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी कहानियां पसंद करने वाले दर्शकों के लिए यह फिल्म खास हो सकती है। फिल्म की रिलीज डेट 6 नवंबर 2026 बताई जा रही है।

3. द कैट इन द हैट (The Cat in the Hat)

दिवाली के लंबे वीकेंड पर बच्चों और परिवार के साथ देखने के लिए हॉलीवुड की एनिमेटेड फिल्म ‘द कैट इन द हैट’ भी रिलीज होने वाली है। वार्नर ब्रदर्स की यह फिल्म मशहूर लेखक डॉ. स्यूस (Dr. Seuss) की लोकप्रिय किताब पर आधारित है।

फिल्म में मुख्य किरदार कैट इन द हैट को अभिनेता बिल हैडर ने अपनी आवाज दी है। इस एनिमेटेड फिल्म में जादू, मस्ती और रोमांच देखने को मिलेगा। जहां ‘रामायण’ और ‘सीन’ जैसी फिल्में बड़े दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच सकती हैं, वहीं ‘द कैट इन द हैट’ बच्चों और परिवारों के मनोरंजन का अच्छा विकल्प बन सकती है।

दिवाली वीकेंड पर किस फिल्म को मिलेगा फायदा?

6 नवंबर को रिलीज होने वाली इन तीन फिल्मों के सामने सबसे बड़ी चुनौती ‘रामायण: पार्ट 1’ होगी, जो एक दिन पहले ही सिनेमाघरों में पहुंच जाएगी। बड़े सितारों और भव्य स्तर पर तैयार की गई इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। हालांकि, अलग-अलग जॉनर की फिल्में होने के कारण दूसरी फिल्मों को भी अपने दर्शक मिल सकते हैं। अब देखना होगा कि दिवाली वीकेंड पर कौन-सी फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने और बॉक्स ऑफिस पर बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाब होती है।





Source link

Related posts

Shah Rukh vs Salman Khan: बॉक्स ऑफिस पर मचेगा धमाल! शाहरुख की King और सलमान की Matrubhumi फिल्म दिसंबर में रिलीज होने के लिए तैयार, कमाई के बनेंगे कई रिकॉर्ड   – shah rukh khan king salman khan maatrubhumi december 2026 release box office record mks

प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ की बंपर बुकिंग, 27% की उछाल दर्ज, जानें प्री-सेल्स कलेक्शन

आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, ‘उड़ता तीर’ ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड