Shahjahanpur News:ठेली पर बोरी में शराब बिक्री का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस – Video Of Liquor Being Sold From Sacks On A Pushcart Goes Viral; Police Launch Investigation


शाहजहांपुर। गांधी जयंती पर शराब बंदी के दौरान सदर बाजार क्षेत्र की एक शराब की दुकान के पास शराब बिक्री का मामला सामने आया है। दुकान के पास ठेली पर बोरी में शराब रखकर खुलेआम बिक्री की जा रही थी। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।


आबकारी निरीक्षक सदर सौरभ यादव मामले का संज्ञान लेकर टीम के साथ मौके पर गए। तब तक शराब बिक्री करने वाले जा चुके थे। टीम वायरल वीडियो के आधार पर बिक्री करने वालों की पहचान करा रही है। जिला आबकारी अधिकारी उदय प्रकाश ने बताया कि जिले में विभिन्न स्थानों पर जांच की गई है। शराब की बिक्री होने की पुष्टि होने पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। संवाद



Source link

Related posts

अमेरिकी शख्स ने 2X स्पीड में पढ़ी हनुमान चालीसा, वीडियो देख लोग बोले- जय हनुमान – texas man recites hanuman chalisa video goes viral tstf

Etawah News:सीएचसी में रात 12 बजे डॉक्टर नदारद, वीडियो वायरल – Doctor Absent From Chc At Midnight; Video Goes Viral

गुवाहाटी: नाइट क्लब में महिला से मारपीट का आरोप, कपड़े उतारकर पीटने का Video वायरल – guwahati nightclub assault woman allegedly stripped beaten viral video ntc rlch