Una News:रात को चोरी हुई बकरी, सुबह जली हालत में मिली – Goat Stolen At Night Found Burnt In The Morning


पंडोगा (ऊना)। हरोली विधानसभा क्षेत्र के ईसपुर गांव में बीते मंगलवार मध्यरात्रि घर के पास बंधी बकरी चोरी होने के बाद बुधवार सुबह जली हुई हालत में दुकान के पास मिली। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।


जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब एक बजे अज्ञात व्यक्ति घर के पास से बकरी को चोरी कर ले गया। परिवार को बुधवार सुबह करीब पांच बजे बकरी के गायब होने का पता चला। इसी दौरान रात में एक दुकान के पास आग लगने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां एक बकरी जली हुई हालत में पड़ी थी। सुबह स्थानीय लोगों से जानकारी मिलने के बाद बकरी के मालिक को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे मुश्ताक खान ने जली हुई बकरी की पहचान अपनी बकरी के रूप में की।

डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि पंडोगा चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। कुछ कैमरों की फुटेज में संदिग्ध लोगों की गतिविधियां सामने आने की बात कही जा रही है। फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।



Source link

Related posts

Ghazipur News:सुबह टहल रहे अधिवक्ता को वाहन ने मारी टक्कर, ओवरब्रिज से 11 फीट नीचे गिरने से मौत – Advocate Out For A Morning Walk Struck By Vehicle; Dies After Falling 11 Feet From Overbridge

Etawah News:रामलीला देखने गया पल्लेदार, सुबह पंडाल में मैट के नीचे मिला शव – Palledar Went To Watch Ramlila; Body Found Under A Mat In The Pandal The Next Morning

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 15 जुलाई 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 15 july 2026 morning top news headlines ntc