Shahjahanpur News:प्रभातफेरी में भजनों पर झूमे श्रद्धालु – Devotees Swayed To Devotional Songs During The Morning Procession (prabhat-pheri)


शाहजहांपुर। कृष्णानगर स्थित श्रीकृष्ण मंदिर की प्रभातफेरी का स्वागत सिटी पार्क में मनमोहन अरोरा और डॉली अरोरा के आवास पर उनके बेटे मयंक अरोरा के 21वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में किया गया। लड्डू गोपाल व श्रीजी को आवास पर विराजमान कर पूजन-अर्चन के बाद श्रीराधानाम संकीर्तन मंडल के सदस्यों ने भजन प्रस्तुत किए। श्रद्धालु भजनों पर झूमते रहे। मीडिया प्रभारी दीप गुप्ता ने बताया कि अगली प्रभातफेरी का स्वागत रेशमा कौशल का परिवार कच्चा कटरा स्थित आवास पर करेगा। इस मौके पर संजीव सचदेव, ममता सचदेवा, सुरभि अरोरा, रूपेश बोहरा और प्रदीप गुप्ता सीए मौजूद रहे।

————

धनुष यज्ञ और श्रीराम-सीता जयमाला का मंचन

कांट। ऐतिहासिक रामलीला के छठे दिन वृंदावन के कलाकारों ने धनुष यज्ञ, परशुराम-लक्ष्मण संवाद और श्रीराम-सीता जयमाला की लीला का मंचन किया। श्रीराम के शिव धनुष तोड़ने के बाद परशुराम और लक्ष्मण के बीच तीखे संवाद हुए। अंत में सीता जी ने श्रीराम को वरमाला पहनाई। रामलीला परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। कमेटी अध्यक्ष राम मुरारी मिश्रा, उपाध्यक्ष रामचंद्र मिश्रा उर्फ मुन्ना मिश्रा, संजीव मिश्रा, गोविंद शरण पांडे, सुरेश चंद्र सक्सेना, गंगाराम राठौर, पुष्पेंद्र मिश्रा, लालजीत राठौर, योगेश कुमार शर्मा, राजीव शर्मा, बिरजू मिश्रा सहित श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद

—

ज्वाला जी से लाई ज्योति की निकाली शोभायात्रा

जलालाबाद। मोहल्ला नौसारा में दुर्गा जागरण से पहले हिमाचल प्रदेश के ज्वाला जी से लाई गई देवी माता की ज्योति की बैंडबाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। विकास गुप्ता के आवास से शुरू होकर शोभायात्रा सदर बाजार, रामताल रोड और नलवाली गली होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंची। यहां पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर विशाल गुप्ता, अजय गुप्ता, अखिलेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद

सिटी पार्क में भजनों में झूमते श्रद्धालु। संवाद



Source link

Related posts

Noida News: पत्नी के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक से मोबाइल फोन छीना, Noida Hindi News

Agra Latest News, Updates in Hindi | आगरा के समाचार और अपडेट

Ludhiana News:हलवारा से दिल्ली के लिए शनिवार की सुबह वाली उड़ान बंद – Saturday Morning Flight From Halwara To Delhi Discontinued