Shamli News: शामली। आयुष धर्मांतरण प्रकरण में सामने आए वायरल वीडियो को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वीडियो में आयुष अपहरण की बात से इनकार करते हुए यह कहते नजर आ रहा है कि वह जहां है, वहां खुश है। उसने संपत्ति के लालच से भी इनकार किया और कहा कि किसी तरह की परेशानी होने पर वह पुलिस को इसकी जानकारी देगा। आयुष के पिता देवराज मलिक ने दो दिन पहले पुलिस को शिकायती पत्र देकर कुछ लोगों पर उनके बेटे को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया था। इसके बाद सामने आए वीडियो को भी पुलिस ने जांच के दायरे में लिया है।
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। वीडियो कब और कहां बनाया गया तथा उसमें कही गई बातों की वास्तविक स्थिति क्या है, इसकी जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।