Sidharth Tamannaah The Vvaan Vs The Paradise Box Office Collection And Mahakavya Shri Ramayan Katha Collection – Entertainment News: Amar Ujala


सनी देओल की ‘बंटवारा’ हो या अक्षय-सैफ की ‘हैवान’, या फिर करीना कपूर की हालिया रिलीज ‘दायरा’। बीते कुछ महीनों में बॉलीवुड की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फेल हुईं। अब इस बीच ‘द वन’ मेकर्स के लिए राहत की सांस लेकर आई है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ठीक ठाक कमाई की है।





2 of 4

द वन ट्रेलर रिलीज
– फोटो : instagram @tamannaahbhatia


वन ने पहले दिन कितना कमाया?  

‘वन- फोर्स ऑफ द फाॅरेस्ट’ ने पहले दिन खबर लिखे जाने तक 7.47 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म ने यह कमाई देशभर के 5855 शोज से की। वहीं फिल्म का ग्राॅस कलेक्शन 8.81 करोड़ रुपये रहा। 

  • इसके साथ ही यह फिल्म सिद्धार्थ के करियर की बीते 11 साल में ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
  • इससे पहले 2015 में ब्रदर्स (15.20 करोड़) और एक विलेन ने (16.72 करोड़) पहले दिन दहाई का आंकड़ा पार किया था।
  • जबकि 2022 में रिलीज हुई ‘थैंक गॉड’ 8.10 करोड़ और 2025 में आई ‘परम सुंदरी’ ने 7.37 करोड रुपये की ओपनिंग ली थी।


3 of 4

महाकाव्य श्री रामायण कथा
– फोटो : एक्स@taran_adarsh


अंजलि अरोड़ा की ‘रामायण’ ने कितना कमाया?

वहीं बात करें शुक्रवार को रिलीज हुई अंजलि अरोड़ा स्टारर ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की तो फिल्म का पहले दिन बहुत ही बुरा हाल रहा। इसने पहले दिन खबर लिखे जाने तक मात्र 15 लाख रुपये कमाए हैं। फिल्म को देशभर के 511 शोज में मात्र 8% की ऑक्यूपेंसी मिली।


4 of 4

फिल्म ‘द पैराडाइज’
– फोटो : इंस्टाग्राम- @nameisnani


नानी की फिल्म का कैसा रहा हाल? 

  • अब बात करके सुपरस्टारा नानी की ‘द पैराडाइज’ की तो दूसरे दिन इस फिल्म की कमाई में भारी गिरावट आई।
  • जहां पहले दिन इस फिल्म ने 34.65 करोड़ की ओपनिंग ली थी।
  • वहीं दूसरे दिन यह खबर लिखे जाने तक 11.75 करोड़ पर ही अटक गई।
  • दूसरे दिन हिंदी भाषा में इसने मात्र 1.14 करोड़ का कारोबार किया।
  • इसके अलावा प्रीव्यू शोज से फिल्म ने 11.60 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन 58 करोड़ रुपये हो चुका है।




Source link

Related posts

‘रामायण’ के 4000 करोड़ के बजट की वसूली को लेकर प्रोड्यूसर नमित को नहीं टेंशन, बताया कैसे करेंगे कमाई

‘रामायण’ ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर उड़ाए गर्दे, 400 करोड़ क्लब में एंट्री

Ramayana Box Office: 6वें दिन 68.47 करोड़!, ‘रामायण’ की सुनामी! 400 करोड़ नेट का आंकड़ा पार