Last Updated:
Sirohi Viral Video: राजस्थान के सिरोही जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. शिवगंज के पालड़ी एम थाना क्षेत्र में एक पोती ने अपनी 80 वर्षीय बुजुर्ग दादी की लात-घूसों से बेरहमी से पिटाई कर दी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि यह पारिवारिक कलह का नतीजा है. स्थानीय थाने में सुनवाई नहीं होने पर परिजनों ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है. वहीं थाना प्रभारी मामले से अनजान बने हुए हैं, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.
सिरोही में कलयुगी पोती ने की 80 वर्षीय बुजुर्ग दादी की बेरहमी से पिटाई
Sirohi: राजस्थान के सिरोही जिले से एक ऐसी शर्मनाक घटना सामने आई है जिसने खून के रिश्तों को तार-तार कर दिया है. आज के कलयुगी दौर में इंसानियत किस कदर मर चुकी है, यह सिरोही के शिवगंज इलाके में देखने को मिला. यहां एक पोती ही अपनी 80 साल की बुजुर्ग दादी की दुश्मन बन बैठी. जिस उम्र में बुजुर्गों को सेवा और प्यार की जरूरत होती है, उस उम्र में इस बेबस दादी को अपनी ही पोती के जुल्म सहने पड़े. घटना शिवगंज के पालड़ी एम थाना क्षेत्र की है, जहां एक लड़की ने अपनी वृद्ध दादी पर बेरहमी से हाथ उठाया. इस खौफनाक मंजर की तस्वीरें विचलित करने वाली हैं, लेकिन यह समाज की एक कड़वी हकीकत बन चुकी है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस घर में पिछले कई महीनों से भारी पारिवारिक कलह चल रहा था. विवाद किस बात को लेकर था, यह अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि यह जमीन-जायदाद या किसी गहरे घरेलू विवाद का नतीजा हो सकता है. इसी कलह की आग में इंसानियत पूरी तरह जलकर राख हो गई. आरोपी पोती ने गुस्से में आकर अपनी 80 वर्षीय दादी पर हमला कर दिया. उसने किसी लाठी-डंडे का इस्तेमाल तो नहीं किया, लेकिन अपनी बूढ़ी दादी पर लात-घूसे बरसाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. वह लगातार अपनी दादी को पीटती रही और उनके साथ भद्दी गाली-गलौज भी करती रही. यह पूरी घटना समाज के माथे पर एक कलंक की तरह है.
सिरोही के शिवगंज में एक पोती ने अपनी 80 साल की दादी को लात-घूसों से पीटा. वीडियो वायरल होने के बाद परिजनों ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है. pic.twitter.com/mVw9Dtgsvd