Sirsa News:सुबह पांच बजे से कतार, किसानों ने डीएपी के लिए सड़क की जाम – Queue Since Five In The Morning, Farmers Blocked The Road For Dap


चोपटा। डीएपी खाद के लिए सुबह पांच बजे से कतार में खड़े किसानों का मंगलवार को सब्र टूट गया। घंटों इंतजार के बाद भी खाद नहीं मिली तो दोपहर करीब दो बजे किसानों ने सिरसा-भादरा रोड पर जाम लगा दिया। प्रदर्शन के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

किसानों का आरोप है कि खाद वितरण केंद्र पर उन्हें टोकन तो दिए गए लेकिन खाद देने के बजाय केंद्र प्रभारी और कर्मचारी गोदाम पर ताला लगाकर चले गए। इससे नाराज किसानों ने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया और खाद उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर नारेबाजी की।

सूचना मिलने पर चोपटा थाना पुलिस से दलबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे। किसानों ने कहा कि पहले केंद्र का ताला खुलवाया जाए। इसके बाद टोकन के आधार पर खाद वितरित की जाए। किसान संदीप कुमार, बंसीलाल, निहाल सिंह, कृष्ण कुमार और नीरज ने बताया कि वे सुबह करीब पांच बजे इफको केंद्र पहुंचकर लाइन में लग गए थे।

काफी देर बाद टोकन मिले लेकिन खाद नहीं दी गई। रुपाणा, शाहपुरिया, हजीरा, नाथूसरी कलां, लुदेसर, माखोसरानी और तरकांवाली सहित कई गांवों से किसान चोपटा पहुंचे थे। किसानों ने कहा कि जिलेभर में कई दिनों से डीएपी को लेकर परेशानी है। अब सरसों की बिजाई का समय है। ऐसे में खाद नहीं मिलने से चिंता बढ़ रही है। उन्होंने प्रशासन से पर्याप्त डीएपी उपलब्ध करवाने और वितरण व्यवस्था सुचारू करने की मांग की।



Source link

Related posts

Banda News:सुबह बारिश के बाद निकली तेज धूप – Bright Sunshine After The Morning Rain

Hamirpur News:सुबह से कतार में लगने से सूज गए पैर, नहीं मिली खाद – Feet Swollen From Queuing Since Morning; Failed To Get Fertilizer

Ghaziabad News:सुबह सैर पर निकली महिला से चेन लूटी, विरोध पर भागे बदमाश – Chain Snatched From Woman Out For Morning Walk; Miscreants Fled After Facing Resistance