Ghaziabad News:सुबह सैर पर निकली महिला से चेन लूटी, विरोध पर भागे बदमाश – Chain Snatched From Woman Out For Morning Walk; Miscreants Fled After Facing Resistance


गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के संजयनगर सेक्टर-23 में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन और पेंडेंट लूट लिया। कुंडल छीनने की कोशिश में महिला बदमाश से भिड़ गई और शोर मचा दिया। इसके बाद दोनों बदमाश भाग गए। घटना 3 अक्तूबर सुबह करीब 6:15 बजे की है।

पीड़िता संजयनगर सेक्टर-23 निवासी शुभलता शर्मा ने मधुबन बापूधाम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह रोज की तरह सुबह करीब 6 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं। यशोदा अस्पताल की ओर जा रही थीं। पी-ब्लॉक स्थित पंजाब नेशनल बैंक से थोड़ा आगे पहुंचीं तो पीछे से बाइक पर सवार दो युवक आए। दोनों ने हेलमेट पहन रखा था। पीछे बैठे युवक ने अचानक उनकी सोने की चेन और पेंडेंट झपट लिया।

इतना ही नहीं, आरोपी ने उनके कानों के कुंडल भी खींचने की कोशिश की। शुभलता ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाश का हाथ पकड़ लिया और जोर-जोर से शोर मचाने लगीं। अचानक विरोध होने से बदमाश घबरा गए और चेन-पेंडेंट लेकर यशोदा अस्पताल की तरफ बाइक दौड़ाते हुए भाग गए। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

एसीपी कविनगर अभय राजेंद्र डागा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही बदमाशों को चिह्नित कर गिरफ्तार किया जाएगा।



Source link

Related posts

Sirsa News:सुबह पांच बजे से कतार, किसानों ने डीएपी के लिए सड़क की जाम – Queue Since Five In The Morning, Farmers Blocked The Road For Dap

Banda News:सुबह बारिश के बाद निकली तेज धूप – Bright Sunshine After The Morning Rain

Hamirpur News:सुबह से कतार में लगने से सूज गए पैर, नहीं मिली खाद – Feet Swollen From Queuing Since Morning; Failed To Get Fertilizer