Sultanpur News:यूट्यूबर के घर पुलिस पहुंचने का वीडियो वायरल, अखिलेश ने उठाए सवाल – Video Of Police Arriving At Youtuber’s House Goes Viral; Akhilesh Raises Questions


धम्मौर। अहिरन का पुरवा निवासी यूट्यूबर संजय यदुवंशी के घर सोमवार रात पुलिस पहुंचने का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वीडियो को अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट कर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। पुलिस ने संजय को कोतवाली नगर में दर्ज जानलेवा हमले की प्राथमिकी में वांछित बताया है।

अखिलेश यादव ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि जैसे सत्ताधारी, वैसे अधिकारी। पोस्ट में पुलिस कार्रवाई पर अन्य टिप्पणियां भी की गई हैं। संजय के पिता सियाराम यादव ने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी उनके घर में घुसकर संजय और उसके बड़े भाई शिवा यादव की तलाश कर रहे थे।

पुलिस बोली- मुकदमे में वांछित है संजय

सीओ लंभुआ ऋतिक कपूर ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हो रहा है। कोतवाली नगर में वादी जफरुल हसन ने अपने पुत्र शमीम रजा के साथ मारपीट और जानलेवा हमले के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। संजय यदुवंशी आरोपी है और विवेचना के दौरान उसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया। कहा कि प्रकरण में विधिक कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Related posts

Sonbhadra News: रिश्वत मांगने का आरोप लगा वीडियो किया वायरल, Sonbhadra Hindi News

‘5-स्टार होटल या जीरो बेसिक कर्टसी?’, वॉशरूम जाने से रोके जाने पर भड़की महिला; छिड़ी बहस – woman denied entry to washroom at 5 tar hotel viral video sparks outrage

Deoria News:वायरल वीडियो के बाद दंपती और बेटे पर छेड़खानी-मारपीट की रिपोर्ट – Case Of Molestation And Assault Registered Against Couple And Son Following Viral Video