फ्लोरिडा का घर भी है आलीशान
सिडनी की प्रॉपर्टी की लिस्ट में सबसे महंगी खरीद फ्लोरिडा के समरलैंड की स्थित उनकी वॉटरफ्रंट हवेली है. जून 2024 में उन्होंने इसके लिए करीब 1.35 करोड़ डॉलर यानी लगभग 113 करोड़ रुपये खर्च किए. करीब 7,720 वर्ग फुट में फैली इस प्रॉपर्टी में छह बेडरूम, गेस्टहाउस, जिम और लिफ्ट जैसी सुविधाएं हैं. यहां एक ऐसा वाइन रूम भी है, जिसमें 520 बोतलें रखी जा सकती हैं. इसके अलावा, घर के अंदर 330 गैलन का बड़ा एक्वेरियम है. बाहर नमक के पानी वाला इनफिनिटी पूल, स्विम-अप बार और हॉट टब है. नावों के शौकीनों के लिए यहां निजी बोट रैंप और छह छोटी नावों तक के लिए जगह भी मौजूद है. (Image Credits- littletudordiary Instagram)