The Paradise ने दो दिन में बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, बनी 6वीं हाईएस्ट ग्रॉसर तेलुगु फिल्म


तेलुगु फिल्म ‘द पैराडाइज’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. इसे दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है. फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. हालांकि, इसे हिंदी और तमिल में खास रिस्पांस नहीं मिला है. लेकिन नेगेटिव रिव्यू के बाद भी इसने बंपर कमाई कर रही है और अब दो दिनों में ही इसकी तेलुगु की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट में एंट्री हो गई है.

नेचुरल स्टार नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ को 24 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और इसे क्रिटिक्स से मिला जुला रिएक्शन मिला था. हालांकि, फिल्म में राघव जुयाल की एक्टिंग दर्शकों को काफी पसंद आई थी. तेलुगु में इसे जबरदस्त वर्ड्स ऑफ माउथ का फायदा मिला है. जानिए दूसरे दिन का कलेक्शन…

‘द पैराडाइज’ का डे-2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ की कमाई में पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन गिरावट देखने के लिए मिली है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पेड प्रीव्यूज मिलाकर 46.25 करोड़ का बिजनेस इंडिया में किया था.
– फिल्म ने पेड प्रीव्यूज में 11.60 करोड़ कमाए थे.
– तो ओपनिंग डे पर इसने 34.65 करोड़ का कारोबार किया था.
– अब फिल्म ने दूसरे दिन रात 8.30 बजे तक 10.22 करोड़ का कलेक्शन किया है.
– इसके बाद फिल्म का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 56.47 करोड़ हो चुका है.

द पैराडाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन  ऑक्यूपेंसी
डे 2 11.75 करोड़ (8.30 बजे तक के आंकड़े) 29.3%
कुल कलेक्शन  58 करोड़  

इसके अलावा अगर ‘द पैराडाइज’ की बाकी भाषाओं की कमाई के बारे में बात की जाए तो सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने दो दिनों में तेलुगु में 53.28 करोड़, हिंदी में 3.39 करोड़ और तमिल में 1.33 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.

यह भी पढ़ें: ‘द पैराडाइज’ ने उड़ाए ‘धुरंधर’ के भी परखच्चे, पहले दिन बना डाले 5 बड़े रिकॉर्ड्स

‘द पैराडाइज’ बनी 2026 की 6वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग तेलुगु फिल्म (नेट)

‘द पैराडाइज’ ने इंडिया में कमाई के मामले में 2026 का बड़ा रिकॉर्ड सेट कर दिया है. ये 2026 की तेलुगु की छठी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म भी बन चुकी है. इसने सामंथा की फिल्म ‘मां इंटि बंगारम’ (62 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है. इस लिस्ट से ‘डकैत’ (36.7  करोड़) बाहर हो गई है, जो दसवें नंबर पर थी. देखिए टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग तेलुगु फिल्मों की लिस्ट…

1. पेद्दी- 244.27 करोड़
2. मना शंकर वारा प्रसाद गारू- 218.47 करोड़
3. इरुमुडी- 174.45 करोड़
4. द राजा साब- 146.04 करोड़
5. उस्ताद भगत सिंह- 72.38 करोड़
6. द पैराडाइज- 58 करोड़ (रनिंग)  
7. मां इंटि बंगारम- 62 करोड़
8. अनगनगा ओका राजू- 53.9 करोड़
9. लेनिन- 49.31 करोड़
10. चेन्नई लव स्टोरी- 38.31 करोड़

‘द पैराडाइज’ का वर्ल्डवाइड भी बजा डंका

इसके साथ ही ‘द पैराडाइज’ ने वर्ल्डवाइड भी कमाल का प्रदर्शन किया है. फिल्म वर्ल्डवाइड भी टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट में एंट्री मार चुकी है. ये वर्ल्डवाइड 2026 की सातवीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग तेलुगु फिल्म भी बन सकती है. क्योंकि फिल्म ने पहले दिन ही 70 करोड़ का आंकड़ा वर्ल्डवाइड पार कर लिया था. फिल्म ने ‘अनगनगा ओका राजू’ (83.85 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. देखिए टॉप 10 की लिस्ट…

1. पेद्दी- 323.7 करोड़
2. मना शंकरा वारा प्रसद गारू- 300.79 करोड़
3. इरुमुडी- 242.83 करोड़ 
4. द राजा साब- 206.57 करोड़
5. मां इंटि बंगारम- 100.96 करोड़
6. उस्ताद भगत सिंह- 97.25 करोड़
7. अनगनगा ओका राजू- 83.85 करोड़
8. लेनिन- 68.93 करोड़
9. डकैत- 56.88 करोड़
10. चेन्नई लव स्टोरी- 52.12 करोड़



Source link

Related posts

Sidharth Tamannaah The Vvaan Vs The Paradise Box Office Collection And Mahakavya Shri Ramayan Katha Collection – Entertainment News: Amar Ujala

The Vvaan And The Paradise Defeat The Hanuman Ansh Collection Know Total Earning Of Mirzapur The Movie – Entertainment News: Amar Ujala

पहले दिन The Vvaan पर बरसी ‘छठी मइया’ की कृपा, Hanuman Ansh भी पड़ गई फीकी; कमाई हुई धमाकेदार