The Paradise Box Office Day 8: पहले हफ्ते ‘द पैराडाइज’ की कमाई ने किया हैरान, सौ करोड़ के पार हुई नानी की फिल्म, Bollywood Hindi News


फिल्म ‘द पैराडाइज’ में नानी एक दमदार और अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में नानी के साथ मोहन बाबू और सोनाली कुलकर्णी जैसे कलाकार नजर आएंगे।

The Paradise Box Office Collection Day 8: साउथ सुपरस्टार नानी की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘द पैराडाइज’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ था। इस मूवी के रिलीज का दर्शकों को लंबे वक्त से इंतजार था। ऐसे में तेलुगु मूवी ‘द पैराडाइज’ कल यानी 24 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस एक्शन पीरियॉडिक ड्रामा को श्रीकांत ओडेला ने डायरेक्ट किया है। एक्शन थ्रिलर ‘द पैराडाइज’ में साउथ सुपरस्टार नानी ने लीड रोल नजर आ रहे हें। ‘द पैराडाइज’ को जहां पहले बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ जैसी फिल्मों के साथ कॉम्पिटिशन था। वहीं, आज अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ इसे टक्कर देने के लिए रिलीज हो रही है। नानी के लिए अब मुश्किलें बढ़ने वाली है।आज ‘द पैराडाइज’ को रिलीज हुए 8 दिन हो गए हैं। तो चलिए जानते हैं नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ ने गुरुवार को कितना कमाया?

एक हफ्ते में ‘द पैराडाइज’ ने किया शानदार कलेक्शन?

फिल्म ‘द पैराडाइज’ में नानी एक दमदार और अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में नानी के साथ मोहन बाबू और सोनाली कुलकर्णी जैसे कलाकार नजर आएंगे। खास बात ये है कि नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ का ट्रेलर रिलीज किए बिना ही इसे सीधे पर्दे पर रिलीज कर दिया गया है। ऐसे में फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन के बाद अब इसके रविवार के कलेक्शन भी सामने आ चुके हैं, जो काफी शानदार है। ‘द पैराडाइज’ ने एडवांस बुकिंग में 11.60 करोड़ रुपये और ओपनिंग डे पर 4.65 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, अब मूवी को रिलीज हुए एक हफ्ते हो गए हैं। नानी ने फिल्म ने फर्स्ट वीक 108.20 करोड़ रुपये कमाए। Sacnilk के अर्ली अनुसार, ‘द पैराडाइज’ ने गरुवार को 3.30 करोड़ रुपये की कमाई की। ऐसे में भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 108.20 करोड़ रुपये हो गया है।

अन्य भाषाओं में हुई कितनी कमाई

‘द पैराडाइज’ तेलुगु के अलावा हिंदी और तमिल भाषा में भी रिलीज हुई है। इस फिल्म ने हिंदी में 10.00 करोड़ रुपये, तेलुगु में 96.02 करोड़ रुपये और तमिल भाषा में 2.18 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया हे।

‘द पैराडाइज’ के बारे में

‘द पैराडाइज’ फिल्म को श्रीकांत ओडेला ने डायरेक्ट किया है। 24 सितंबर 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 45 मिनट है। ‘द पैराडाइज’ के प्रोड्यूसर सुधाकर चेरुकुरी हैं। इस फिल्म में नानी, राघव जुयाल, सोनाली कुलकर्णी, मोहन बाबू जैसे स्टार्स नजर आए हैं। बता दें कि ‘द पैराडाइज’ मूवी का ट्रेलर रिलीज नहीं किया गया है। वहीं, एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई थी, जिसमें नानी और राघव जुयाल ने जमकर डांस किया था। फिल्म में नानी का बिल्कुल अलग अवतार देखने को मिला है. नानी को लंबे बालों में एक्शन करते हुए देखा जाएगा। इसके अलावा नानी जल्द ही Bloody Romeo मूवी में नजर आएंगे। इस फिल्म में वो रोमियो के रोल में हैं। फिलहाल फिल्म प्री-प्रोडक्शन में है।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)



Source link

Related posts

Box Office: 56 दिनों बाद भी करोड़ो छाप रही ‘हनुमान अंश’, बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ रही ‘द वन’, लाखों में सिमटी ‘मिर्जापुर’, Bollywood Hindi News

थर्सडे को ‘द वन’ ने मचाई धूम, 50 करोड़ के हुई पार, ‘ओ रोमियो’ समेत साल की 35 फिल्मों की दी मात

Box Office: छठी मैया की ‘द वन’ से पिछड़ी Paradise, नीम करोली बाबा की ‘हनुमान अंश’ ने तोड़ा ‘बाहुबली’ का गुमान – box office paradise trails behind the vvaan on day 7 collection hanuman ansh shatters baahubali record on day 56