Box Office: छठी मैया की ‘द वन’ से पिछड़ी Paradise, नीम करोली बाबा की ‘हनुमान अंश’ ने तोड़ा ‘बाहुबली’ का गुमान – box office paradise trails behind the vvaan on day 7 collection hanuman ansh shatters baahubali record on day 56


सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन’ ने गुरुवार को काफी कम कमाई की लेकिन इसने अपना दबदबा बनाए रखा है। चौंकाने वाली तो निकली ‘हनुमान अंश’ जिसने रिलीज के 56वें दिन भी उम्मीद से बढ़कर कमाई की। वहीं, नानी की ‘पैराडाइज’ की चमक कम है लेकिन इसने भी ठीक-ठाक पैसे कमाए। जानिए तीनों फिल्मों का कलेक्शन।

हनुमान अंश द वन का कलेक्शन
सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और तमन्ना भाटिया की फैंटेसी हॉरर-थ्रिलर फिल्म ‘द वन’ (The VVaan) पिछले शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसे दर्शकों और क्रिटिक्स से मिले-जुले रिव्यू मिले। इस फिल्म से सिद्धार्थ ने बड़े पर्दे पर वापसी की है। बॉक्स ऑफिस पर इसे ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला और वीकेंड के दौरान इसकी कमाई में बढ़ोतरी भी देखी गई। पहला वीकेंड बीत चुका है, तो आइए देखते हैं कि ‘द वन’ ने शुरुआती दिनों में कैसा परफॉर्म किया और बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की। साथ ही, ‘हनुमान अंश’ ने अपने 56 दिन पूरे कर लिए हैं, उसके बाद भी धड़ाधड़ कमाई जारी है।

Sacnilk की ताजा जानकारी के मुताबिक, ‘द वन‘ (The Vvaan) ने रिलीज के सातवें दिन ₹4.40 करोड़ कमाए, जिससे भारत में इसकी कुल नेट कमाई ₹53.50 करोड़ हो गई। भले ही यह अब तक की सबसे कम एक दिन की कमाई है, लेकिन फिल्म ने पहले हफ़्ते के बाद भी मजबूत पकड़ बनाए रखी है, जबकि नानी की ‘द पैराडाइज’ और मार्वल की दोबारा रिलीज हुई ‘एवेंजर्स एंडगेम एनकोर’ जैसी कई फिल्मों से इसे कड़ी टक्कर मिल रही है। फिल्म की ओपनिंग ₹8 करोड़ से हुई थी और रविवार को इसने ₹14.35 करोड़ कमाए, जो अब भी इसकी एक दिन की सबसे ज़्यादा कमाई है। सोमवार को भी फिल्म की रफ़्तार कम नहीं हुई और इसने ₹5.25 करोड़ कमाए। मंगलवार को इसमें चौंकाने वाली बढ़ोतरी देखी गई और कमाई ₹6 करोड़ रही।

‘द वन’ की दुनियाभर में कमाई

इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹63.57 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹53.50 करोड़ हो गया है। विदेशों में, फिल्म ने 7वें दिन ₹0.50 करोड़ कमाए, जिससे वहां कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹5.50 करोड़ हो गया है। इससे दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹69.07 करोड़ हो गया है।

द वन की कमाई

‘द वन’ के बारे में

‘द वन’ की जिस बात ने सबका ध्यान खींचा है, वह है फिल्म में छठ पूजा के त्योहार को दिखाए जाने का तरीका। बिहार के मुजफ्फरपुर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें लोग ‘द वन’ देखने के लिए थिएटर में घुसने से पहले अपने जूते-चप्पल बाहर उतारते हुए दिखे।

‘हनुमान अंश’ 320 करोड़ पार करने के बेहद करीब

‘हनुमान अंश‘ 56वें ​​दिन भी लगातार कमाई कर रही है और भारत में इसकी नेट कमाई अब 317 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है। शोभिनव सत्या की लीड रोल वाली और विशाल चतुर्वेदी द्वारा निर्देशित नीम करोली बाबा पर बनी यह भक्ति-प्रधान बायोपिक दुनिया भर में 410 करोड़ रुपये का आंकड़ा आसानी से पार कर चुकी है। रिलीज के दो महीने बाद भी फिल्म की रफ़्तार में कोई बड़ी कमी नहीं आई है। इसने ‘बाहुबली’ को जोरदार टक्कर दी है।

‘हनुमान अंश’ की 56वें दिन की कमाई

भले ही रोजाना होने वाली कमाई अब थोड़ी धीमी और सामान्य हो गई है, फिर भी ‘हनुमान अंश’ नए मुकाम हासिल कर रही है। ‘हनुमान अंश’ का सबसे करीबी लक्ष्य भारत में 320 करोड़ रुपये की नेट कमाई का आंकड़ा छूना है। Sacnilk के अनुसार, 56वें ​​दिन ‘हनुमान अंश’ ने भारत में 4,345 शो में 2.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही, फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन बढ़कर 374.80 करोड़ रुपये हो गया, जबकि भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 317.33 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। विदेशी बाजार में, फिल्म ने 56वें ​​दिन 10 लाख रुपये की कमाई की, जिससे इसका विदेशी ग्रॉस कलेक्शन 39.20 करोड़ रुपये हो गया। अब फिल्म का दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 414.00 करोड़ रुपये है।

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस

‘हनुमान अंश’ ने ‘बाहुबली’ को दी टक्कर

‘हनुमान अंश’ ने ‘बाहुबली’ को जोरदार टक्कर दी है। भले ही कमाई के मामले में ये इससे काफी पीछे है, लेकिन 56वें दिन के कलेक्शन की तुलना करें, तो ‘बाहुबली’ ने ₹0.83 करोड़ कमाए थे और ‘हनुमान अंश’ ने 56वें ​​दिन 2.85 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसने इतनी बड़ी फिल्म के क्रेज को भी कम कर दिया।

‘द पैराडाइज’ का कलेक्शन

नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ ने भारत में आठवें दिन ₹3.30 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इस फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन ₹108.20 करोड़ हो गया है। इसका दुनिया भर में ग्रॉस कलेक्शन ₹158.60 करोड़ तक पहुंच गया है। सैकनिल्क (Sacnilk) के अनुसार, गुरुवार, 1 अक्टूबर को पूरे भारत में ‘द पैराडाइज’ के 5,067 शो हुए। आठवें दिन का कलेक्शन बुधवार को हुए ₹3.40 करोड़ के कलेक्शन से 2.9% कम था। फिल्म ने अब तक भारत में ₹127.75 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है। फिल्म ने विदेशी बाजारों से कुल 30.85 करोड़ रुपये की कमाई की है। भारत में हुई 127.75 करोड़ रुपये की कुल कमाई को मिलाकर, ‘द पैराडाइज’ की दुनिया भर में कुल कमाई 158.60 करोड़ रुपये हो गई है।

लेखक के बारे मेंकनिका सिंहकनिका सिंह नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन में सीनियर डिजीटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital content producer) हैं। वे नवभारत टाइम्स की ‘एंटरटेनमेंट’ (Entertainment) टीम से जुड़ी हैं। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में उनका 7 साल लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टिंग और डेस्क पर काम किया है। कनिका ने फरवरी 2022 में नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन जॉइन किया था। उन्‍होंने पिछले 4 साल में फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फिल्म रिव्यू, ओपिनियन, रियलिटी शोज और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज जैसे काम किए हैं। इसके अलावा, कनिका ने अपने करियर में हेल्थ, टेक्‍नोलॉजी और लाइफस्टाइल जैसी बीट पर भी काम किया है।

बड़ी फिल्मों के ट्रेलर की कॉपी तैयार करना हो, या ट्रेंडिंग खबरों से लेकर ब्रेकिंग पर काम करना हो, कम समय में कॉपी बनाकर पब्लिश करना कनिका की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- फिल्मों को लेकर चल रही हाइप और यूथ पर इसके असर की एनालिसिस कॉपी तैयार करना, वायरल ट्रेंड वाली खबरों पर काम करना, हर फिल्म पर अपने नजरिए से ओपिनियन लिखना, बिग बॉस शो को तीन महीने फॉलो करना और इस पर लगातार यूनिक कॉपी बनाना।

पत्रकारिता अनुभव: इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आउटपुट डेस्क और डिजिटल मीडिया में 7 साल से कार्यरत कनिका सिंह ने साल 2018 से VNR Digital media से करियर की शुरुआत की। फिर नवभारत टाइम्स के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम करते हुए बाद में बॉलीवुड शादीज डॉट कॉम में एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए काम किया। इसके बाद नवभारत टाइम्स से फिर से जुड़ने का मौका मिला, जहां करियर की लंबी पारी की शुरुआत हुई। कनिका ने साल 2019 में बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली। इस दौरान, एंकरिंग से लेकर नुक्कड़ नाटक, पपेट्री शो, स्किट परफॉर्मेंस दी और स्किल्ड राइटिंग पर फोकस किया। इसके बाद 2021 में राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कन्युनिकेशन में मास्टर्स किया। 2018 में जर्नलिज्म में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया।… और पढ़ें



Source link

Related posts

Box Office: 56 दिनों बाद भी करोड़ो छाप रही ‘हनुमान अंश’, बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ रही ‘द वन’, लाखों में सिमटी ‘मिर्जापुर’, Bollywood Hindi News

थर्सडे को ‘द वन’ ने मचाई धूम, 50 करोड़ के हुई पार, ‘ओ रोमियो’ समेत साल की 35 फिल्मों की दी मात

The Paradise Box Office Day 8: पहले हफ्ते ‘द पैराडाइज’ की कमाई ने किया हैरान, सौ करोड़ के पार हुई नानी की फिल्म, Bollywood Hindi News