The Paradise Collection: नानी के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बनी ‘द पैराडाइज’, जमकर हुई पैसों की वर्षा, जानिए हिसाब


The Paradise box office collection day 1: श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी ‘द पैराडाइज’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. गुरुवार को रिलीज हुई पैन इंडिया फिल्म ने डबल डिजिट में खाता खुला है. तेलुगु स्टार नानी ने अपनी ही फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बड़ी ओपनिंग हासिल की है. उन्होंने दसरा, हिट और अपनी पिछली हिट फिल्मों को पछाड़ दिया है. चलिए बताते हैं ‘द पैराडाइज’ का पहले दिन का कलेक्शन कितना रहा.

‘द पैराडाइज’ को सेंसर बोर्ड से A सर्टिफिकेट के साथ पास किया. मेकर्स ने इस फिल्म को अलग अंदाज में प्रमोट किया. मेकर्स ने इसका ट्रेलर तक रिलीज नहीं किया. सीधे फिल्म रिलीज की. शुक्रवार की बजाय गुरुवार को इसे दर्शकों को लिए थिएटर्स में लॉन्च किया गया.

‘द पैराडाइज’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sacnik के मुताबिक, नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ ने पहले दिन शाम 6 बजे तक भारत में 27.07 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की है. ये इसका नेट कलेक्शन है. लाजमी है कि रात के शोज के आंकड़े आने के बाद फिल्म की कमाई और बढ़ेगी. 46.8% ऑक्यूपेंसी के साथ शोज भरे रहे. देशभर में ‘द पैराडाइज’ के करीब 7402 शोज लगे हुए हैं.

नानी के करियर की सबसे बड़ी ओपनर
‘द पैराडाइज’ का पहले दिन का कलेक्शन सबसे ज्यादा तेलुगू भाषा में रहा. फिर हिंदी और सबसे कम तमिल में. इसी के साथ ‘द पैराडाइज’ नानी के करियर की सबसे बड़ी ओपनर भी बनी. नानी की फिल्म में राघव जुयाल भी हैं और फिल्म में दबाकर हिंसा के सीन्स हैं.

नानी की पिछली फिल्मों का हिसाब-किताब
शैलेश कोलानु की फिल्म हिट 3 की बात करें तो इसे ए रेटिंग मिलने के बावजूद 21 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. नानी के करियर की अबतक ये सबसे बड़ी ओपनर थी जिसे द पैराडाइज ने पछाड़ दिया है. इससे पहले साल 2024 में विवेक अथरेया ने नानी के साथ सारिपोधा शानिवारम बनाई थी जिसने 9 करोड़ रुपये से खाता खोला था. वहीं दशहरा ने 2023 में 4.90 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की थी.

नानी की फिल्म की ओपनिंग अच्छी हुई है. अब सारा खेल फिल्म के कंटेंट पर रहेगा. दर्शकों को अगर फिल्म अच्छी लगी तो ये रफ्तार जारी रहेगी और आगे भी इसका कलेक्शन का ग्राफ बढ़ता रहेगा. उम्मीद है कि फिल्म पहले वीकेंड तक 70 करोड़ रुपये तक कमा लेगी.

ये भी पढ़ें: ‘गोंधल’ विवाद: अनुराग कश्यप के सवाल पर फिल्म के डायरेक्टर का पलटवार- ‘फिल्म देखना, फिर बोलो’

‘द पैराडाइज’ के बारे में
‘द पैराडाइज’ की बात करें तो फिल्म में नानी के अलावा मोहन बाबू, सोनाली कुलकर्णी, कयादु लोहार और राघव जुयाल जैसे सितारे हैं. इसे सुधार चेरुकुरी और ईशान सक्सेना ने प्रोड्यूस किया है.

विज्ञापन



Source link

Related posts

Nani स्टारर The Paradise का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, ‘हनुमान अंश’ के लिए बनी चुनौती, पहले ही दिन तोड़ा रिकॉर्ड

49वें दिन भी ‘नीम करोली बाबा’ पर बनी Hanuman Ansh ने लूट लिया बॉक्स ऑफिस, कुल कलेक्शन कर देगा हैरान

The Vvan Box Office Prediction Day 1 : जानें पहले दिन कितने करोड़ कमा सकती है सिद्धार्थ और तमन्ना की फिल्म, Bollywood Hindi News