The Paradise Vs Vvaan: 7वें दिन नानी की फिल्म 150 करोड़ पार, सिद्धार्थ की फिल्म की रफ्तार हुई धीमी


Last Updated:

The Paradise Vs Vvaan: ‘द पैराडाइज’ और ‘वन’ के बीच बॉक्स ऑफिस मुकाबला दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है. नानी की फिल्म ने पहले हफ्ते में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म की कमाई में छठे दिन गिरावट देखने को मिली. दोनों फिल्मों के घरेलू और वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी बड़ा अंतर नजर आ रहा है. अब नजर इस बात पर है कि आने वाले वीकेंड में कौन-सी फिल्म अपनी कमाई की रफ्तार बढ़ा पाती है.

नई दिल्ली. ‘हनुमान अंश’ के अलावा बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त दो फिल्मों ने सबका ध्यान खींच रखा है. एक तरफ साउथ सुपरस्टार नानी की ‘द पैराडाइज’ है, जो रिलीज के महज एक हफ्ते में ही 100 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री कर चुकी है. दूसरी तरफ सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फैंटेसी हॉरर-थ्रिलर ‘वन’ है, जिसने शुरुआत में उम्मीद जगाने के बाद अब रफ्तार थोड़ी धीमी कर दी है. दिलचस्प बात ये है कि दोनों फिल्मों की कमाई में हर दिन बदलाव देखने को मिल रहा है. ‘द पैराडाइज’ जहां लगातार नए आंकड़े छू रही है, वहीं ‘वन’ को अब बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत करने की जरूरत है. ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच कमाई का ये मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है. आखिर 6वें और 7वें दिन किस फिल्म ने कितनी कमाई की, चलिए बताते हैं.

नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपना पहला हफ्ता पूरा कर लिया है. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने सातवें दिन भारत में 3.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इस दौरान इसके 5,678 शोज चले. सातवें दिन की कमाई में छठे दिन के मुकाबले 22.7 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. छठे दिन फिल्म ने 4.40 करोड़ रुपये कमाए थे. फाइल फोटो.

फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन अब 104.90 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, घरेलू ग्रॉस कलेक्शन 123.95 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. ओवरसीज मार्केट में सातवें दिन फिल्म ने 35 लाख रुपये कमाए. इसके साथ ही विदेशों में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 30.85 करोड़ रुपये हो गया है. फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 154.80 करोड़ रुपये पहुंच चुका है. फाइल फोटो.

Add News18 as
Preferred Source on Google

‘द पैराडाइज’ ने बॉक्स ऑफिस पर 34.65 करोड़ रुपये की भारत में ओपनिंग की थी. इसके प्रीमियर से 11.60 करोड़ रुपये की कमाई भी हुई थी. हालांकि, पहले शुक्रवार को फिल्म का कलेक्शन घटकर 14.90 करोड़ रुपये रह गया. इसके बाद वीकेंड पर फिल्म ने अपनी रफ्तार बनाए रखी, लेकिन सोमवार से इसकी कमाई में फिर गिरावट देखने को मिली. फाइल फोटो.

‘द पैराडाइज’ ने पहले हफ्ते में 104.90 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन करने के बाद अब फिल्म के सामने दूसरे वीकेंड में कारोबार बढ़ाने की चुनौती है. फिल्म की आगे की कमाई इस बात पर निर्भर करेगी कि दर्शकों की दिलचस्पी कितनी बनी रहती है और वीकेंड पर इसे कितना फायदा मिलता है. फाइल फोटो.

वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘वन’ भी बॉक्स ऑफिस पर अपना पहला हफ्ता पूरा करने की तरफ बढ़ रही है. फैंटेसी हॉरर-थ्रिलर फिल्म ने छठे दिन भारत में 4.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इस दौरान फिल्म के 7,070 शोज चले. हालांकि, मंगलवार के मुकाबले बुधवार को फिल्म की कमाई में 27.5 फीसदी की गिरावट आई. पिछले दिन इसने 6 करोड़ रुपये कमाए थे. फाइल फोटो.

फिल्म ‘वन’ का भारत में कुल नेट कलेक्शन अब 49.20 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 58.54 करोड़ रुपये पहुंच चुका है.विदेशों में छठे दिन फिल्म ने 50 लाख रुपये कमाए. इसके साथ ही इसका कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 5 करोड़ रुपये हो गया है. फिल्म की दुनियाभर में कुल ग्रॉस कमाई 63.54 करोड़ रुपये है. फाइल फोटो.

दोनों फिल्मों की कमाई की तुलना करें तो ‘द पैराडाइज’ का घरेलू और वर्ल्डवाइड कारोबार फिलहाल ‘वन’ से आगे है. नानी की फिल्म सातवें दिन तक भारत में 104.90 करोड़ रुपये नेट और दुनियाभर में 154.80 करोड़ रुपये ग्रॉस कमा चुकी है. वहीं, ‘वन’ ने छठे दिन तक भारत में 49.20 करोड़ रुपये नेट और दुनियाभर में 63.54 करोड़ रुपये ग्रॉस जुटाए हैं. फाइल फोटो.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Related posts

Hanuman Ansh बनी 2026 की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, राम चरण की मूवी का तोड़ा रिकॉर्ड, 55वें दिन खूब हुई धनवर्षा

The Vvaan Box Office: ‘द वन’ ने बुधवार को भी दिखाया दम, जानें- 6 दिन में कितना वसूल लिया बजट?

Hanuman Ansh Box Office Day 55: 2 करोड़ की फिल्म ने मचाया तहलका, 55वें दिन भी जारी है कमाई; 400 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन