The Vvaan Box Office: ‘द वन’ ने बुधवार को भी दिखाया दम, जानें- 6 दिन में कितना वसूल लिया बजट?


बालाजी मोशन पिक्चर्स और टीवीएफ द्वारा प्रोड्यूस की गई सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और तमन्ना भाटिया की लोक-कथा पर आधारित फैंटेसी थ्रिलर फिल्म ‘द वन’ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है. इस फिल्म को खासतौर पर उत्तर भारत के मास सर्किट में दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसी के साथ ये वीकडेज में भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है. पहले मंगलवार को तो इसकी कमाई में तेजी भी देखी गई. चलिए यहां जानते हैं ‘द वन’ ने रिलीज के 6ठे दिन यानी बुधवार को कितनी कमाई की है.

‘द वन’ का 6ठे दिन का कलेक्शन कितन रहा?
‘द वन’ बिहार के बिहटा में वनदेवी मंदिर पर बेस्ड है. छठी मैया की आस्था से भरपूर इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. दीपक कुमार मिश्रा निर्देशित इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं और इसने अब तक बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया है.

8 करोड़ से ओपनिंग के बाद इसकी कमाई में वीकेंड पर तेजी देखी गई थी. जहां दूसरे दिन इसने 11.25 करोड़ जोड़े तो तीसरे दिन इसने 14.35 करोड़ कमाए. इसके बाद वीकडेज के चलते इसकी कमाई में मंदी तो देखी गई लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनी हुई है. बता दें कि रिलीज के चौथे दिन मंडे को इसने 5.25 करोड़ कमाए थे और छठे दिन ‘द वन’ की कमाई में फिर उछाल देखा गया और इसने 6 करोड़ कमाए.

  • अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘द वन’ ने रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को 4.35 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ इसका 6 दिनों का भारत में नेट कलेक्शन अब 49.20 करोड़ रुपये हो गया है.

‘द वन’ बनी सिद्धार्थ की छटी सबसे बड़ी फिल्म
‘द वन’ की कमाई में रिलीज के 6ठे दिन मंदी देखी गई और इसने अपना अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया. लेकिन फिर भी इसने सिद्धार्थ मल्होत्रा के करियर का एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. दरअसल ये मरजावां के 48.04 करोड़ की लाइफटाइम कमाई को मात देकर एक्टर की छठी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. अब इसका अगला टारगेट परम सुंदरी की 51.31 करोड़ की कमाई को मात देना है
 

ये हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप 10 फिल्में (सैकनिल्क के मुताबिक)

  • एक विलेन- 105.76 करोड़
  • ब्रदर्स- 82.49 करोड़
  • कपूर एंड सन्स- 73.33 करोड़
  • स्टूडेंट ऑफ द ईयर- 70 करोड़
  • परम सुंदरी- 51.31 करोड़
  • द वन- 49.20 करोड़ (6 दिन का कलेक्शन)
  • मरजावां- 48.04 करोड़
  • हंसी तो फंसी- 37.36 करोड़
  • थैंक गॉड- 36.35 करोड़
  • योद्धा- 33.48 करोड़

‘द वन’ ने 6 दिन में कितना वसूला बजट?
‘द वन’ का बजट 80 से 82 करोड़ बताया जा रहा है. वहीं रिलीज के 6 दिन में इस फिल्म ने 49.20 करोड़ की कमाई कर अपनी 61.5 फीसदी लागत वसूल कर ली है. अब इसे अपनी पूरा बजट वसूलने के लिए 30.80 करोड और कमाने होंगे. उम्मीद है कि ये फिल्म दूसरे वीकेंड पर रफ्तार बढ़ाएगी और अपनी लागत वसूलने के करीब पहुंच जाएगी.  

 



Source link

Related posts

Hanuman Ansh बनी 2026 की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, राम चरण की मूवी का तोड़ा रिकॉर्ड, 55वें दिन खूब हुई धनवर्षा

The Paradise Vs Vvaan: 7वें दिन नानी की फिल्म 150 करोड़ पार, सिद्धार्थ की फिल्म की रफ्तार हुई धीमी

Hanuman Ansh Box Office Day 55: 2 करोड़ की फिल्म ने मचाया तहलका, 55वें दिन भी जारी है कमाई; 400 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन